आरोपी के विरूद्ध थाना पुसौर में धारा 34 (2), धारा 59 (क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. रायगढ़, 22 अक्टूबर / पुसौर पुलिस ने आज दिनांक 22 अक्टूबर, 2024 को ग्राम मल्दा के मंदिर चौक पर एक सफल शराब रेड कार्यवाही में 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। इस कार्यवाही में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। सुबह थाना प्रभारी रोहित कुमार बंजारे को मुखबिर से ग्राम मल्दा में अवैध महुआ शराब तस्करी की सूचना मिली थी, थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक कुंदन लाल गौर…
Read MoreDay: October 22, 2024
रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 : अब तक 10 अभ्यर्थियों ने जमा किए अपने नामांकन
रायपुर 22 अक्टूबर 2024/ रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक दस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 22 अक्टूबर को निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नंदिनी नायक, रवि भोई, सैय्यद मुस्लीम, मो. नासीर मोहम्मद, रिजवाना, जुगराज जगत, राईट टू रिकाल पार्टी से चम्पालाल पटेल ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन…
Read Moreकृषि विश्वविद्यालय में एग्री कार्नीवाल-2024 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का करेंगे शुभारंभ
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत 22 अक्टूबर को युथ कॉन्क्लेव के साथ शुरू हुआ। यह आयोजन 25 अक्टूबर तक चलेगा। राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 23 अक्टूबर को अपरान्ह 03 बजे करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। राष्ट्रीय किसान मेला के दौरान प्रत्येक दिन…
Read Moreवनमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में इलाजरत घायल जवानों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। गौरतलब है कि विगत दिनों सर्चिंग के दौरान नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाएं गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान शहीद और दो जवान घायल हुए थे, घायल जवानों का इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।
Read Moreधान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी रामदास बंजारे गिरफ्तार : शासन को 91 लाख रूपए से अधिक का आर्थिक क्षति पहुंचाने का मामला
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी रामदास बंजारे को पुलिस ने तिफरा बिलासपुर के पास घेरा बंदी कर आज गिरफ्तार किया। गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए इसने फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था। धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
Read Moreबेमेतरा कुटुम्ब न्यायालय भवन का हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास, राज्य के सभी जिलों में गुणवत्तायुक्त तथा सर्वसुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता – मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से बेमेतरा में कुटुम्ब न्यायालय भवन का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में गुणवत्तायुक्त तथा सर्वसुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में आज कुटुम्ब न्यायालय भवन बेमेतरा का भूमिपूजन व शिलान्यास किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने न्यायालय भवन के गुणवत्तापूर्ण निर्माण व समय-सीमा के अन्तर्गत निर्माण पर बल देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग…
Read MoreBreaking : दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन, मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मानसेवियों को दीवाली से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा आज जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अक्टूबर 2024 के वेतन और मजदूरी के भुगतान 28 अक्टूबर 2024 से करने के निर्देश दिए गए है, ताकि अधिकारियों-कर्मचारियों को दीवाली के त्यौहार से पूर्व वेतन मिल सके और वह अच्छे से त्यौहारे मना सके। वित्त विभाग द्वारा आदेश के अनुसार व्यावसायिक सेवाओं…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में प्रगतिरत् कार्यों को दो माह में पूर्ण करने के दिए निर्देश, कहा- आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार
प्राधिकरण की बजट राशि 50 से बढ़ाकर 75 करोड़ की गई मयाली में पर्यटन को बढ़ावा देने 10 करोड़ की राशि देने की घोषणा की खराब सड़कों की होगी शीघ्र मरम्मत जशपुर, 22 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशुपर जिले के मयाली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती रेणुका सिंह की मांग पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बजट राशि को 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ करने की घोषणा की। उन्होंने मयाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु साय ने दिव्यांगजनों के गीत सुनकर दी शाबाशी, शासकीय दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय जशपुर के शिवम राम और कुमारी रूपवर्षा ने सुंदर गीत दी प्रस्तुति
वाद्य यंत्र खरीदी के लिए दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय को 1 लाख रूपए देने की घोषणा जशपुर, 22 अक्टूबर 2024/ जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देश साय एवं सभी अतिथियों का कर्मा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढांक एवं नगाड़े की धुनों के बीच परम्परागत बांस की टोपी और डुंबर के फल और आम की पत्तियों की माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान शासकीय दृष्टि बाधित विशेष…
Read Moreसरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : आम नागरिकों के समक्ष फरसा लहराकर मोहल्ले वासियों को डरा-धमका रहे आदतन बदमाश को आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही.
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का धारदार फरसा किया गया जप्त. आरोपी द्वारा कॉलोनी में आम नागरिकों के समक्ष फरसा लहराकर मोहल्ले वासियों को डरा-धमका कर, कर रहा था भयभीत. असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही. अंबिकापुर, 22 अक्टूबर / आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आसामाजिक तत्वों एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस…
Read More