परिचय के मोहताज नहीं है सुनील सोनी, रायपुर दक्षिण की जनता भारी मतों से जिताएगी – सीएम साय सुनील सोनी के नामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 21 अक्टूबर/ 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश दिया था, लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया था, भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया था। इसलिए पांच ही साल में छत्तीसगढ़ की जनता ने उसे उखाड़ के फेंक दिया। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले आज जेल में हैं और…
Read MoreDay: October 25, 2024
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण
रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण किया। लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सरगुजा प्रखंड में छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष रूप से सरगुजा अंचल के आदिवासी समुदाय की जीवनशैली और उनकी सांस्कृतिक व पुरातात्विक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, श्रम…
Read Moreरायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन
रायपुर 25 अक्टूबर 2024/ रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से गोपीचंद साहू, भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्णा चिंचखेड़े, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार से बृजनारायण साहू, निर्दलीय आशीष पाण्डेय, नीरज दुबे, मो. शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव,…
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की : राज्य की 70 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है अब तक 5878 करोड़ 37 लाख की राशि
रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त का अंतरण किया। इस योजना के तहत दीवाली से पहले राज्य की 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपए के मान से कुल 651 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की गई। योजना के तहत अब तक राज्य की महिलाओं को कुल 5878 करोड़ 37 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस अवसर…
Read Moreपुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की ली गई अपराध समीक्षा बैठक : अपराध की रोकथाम करने हेतु कड़ी कार्यवाही के दिये गये निर्देश.
थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधयों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु गुण्डे एवं निगरानी बदमाशों की लगातार चेकिंग एवं सजगतापूर्वक लगातार रात्रि गश्त, थाना क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की गोपनीय रूप से जानकारी हासिल कर पूर्व से ही अपराध की रोकथाम करने हेतु सख्त कार्यवाही के दिये गये निर्देश. बिलासपुर, 25 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक बिलासागड़ी सभा गृह में ली गई। बैठक में…
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और सशक्तिकरण पर केंद्रित पुस्तकों का किया विमोचन
रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों क्रमशः ‘आदि नारी: आदिवासी महिलाओं की अस्मिता और गौरव गाथा, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शिका’ एवं पोदड़गुमा पेन करसाड का विमोचन किया। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को उक्त तीनों पुस्तकों की प्रथम प्रतियां ससम्मान भेंट की। यह तीनों पुस्तकें छत्तीसगढ़ राज्य की जनजातीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और वन अधिकारों की सुरक्षा पर केंद्रित…
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक : राष्ट्र निर्माण में तकनीकी कौशल और ज्ञान के सही उपयोग पर राष्ट्रपति ने दिया ज़ोर
निष्ठा, नैतिकता और कुशलता के साथ निरंतर काम करने वालों को सहज ही सम्मान प्राप्त होता है – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में पहली बार राष्ट्रपति का आगमन राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए रायपुर, 25 अक्टूबर 2024 / राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के लिए आज 25 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह में अपनी…
Read Moreनामांकन रैली की प्रचण्ड भीड़ ने बढ़ाया भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह : कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा, भाजपा जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय
भाजपा विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है – किरण सिंहदेव नामांकन रैली की भीड़ को देखकर कांग्रेसी घबरा रहे हैं – अरुण साव जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है – बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ 10 माह पहले जो विश्वास जनता ने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है – सुनील सोनी रायपुर, 25 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव…
Read Moreभाजपा के सदस्यता अभियान ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़े, 26 से 28 अक्टूबर तक भाजपा का सर्वस्पर्शी सर्वाधिक सदस्यता अभियान : किरण देव
ये दिवाली सदस्यता वाली,दिल से ,जुड़े दल से जुड़े कमल से :किरण देव रायपुर, 25 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है। भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत अब 26, 27, 28 अक्टूबर को महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों एवं अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। श्री देव शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता के…
Read Moreनगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2024 -25 : मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश
निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित किए जाने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के सभी जिलो के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किए जाने संबंधी तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी,निर्वाचक नामावली को अद्यतन और पुनरीक्षित…
Read More