प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैंक ऑडिट एंड एआई विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला को किया संबोधित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़  2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 29 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य…

Read More

साईं जलकुमार मसन्द के व्याख्यान में प्रतिध्वनित हुई आज़ादी की मूल भावना : भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना.

कानपुर व लखनऊ में हुए साईं मसन्द साहिब के प्रभावी व्याख्यान. परम धर्म संसद कर रहा आज़ादी के उद्देश्य को पूरा करने का प्रयास. लखनऊ/रायपुर. 29 मार्च 2025 : अमर शहीद हेमू कालाणी के 102 वें जन्म दिवस के अवसर पर कानपुर एवं लखनऊ में सिंधी समाज के प्रख्यात देशभक्त संत, मसन्द सेवाश्रम रायपुर के पीठाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक व सामाजिक संगठन परम धर्म संसद 1008 के संगठन मंत्री साईं जलकुमार मसन्द साहिब के बड़े प्रभावी व्याख्यान हुए। कार्यक्रम का आयोजन कानपुर में भारत सरकार शिक्षा विभाग की सिंधी भाषा…

Read More

जशपुर में पर्वों की एकजुट तैयारी : प्रशासन और समाज संगठनों ने मिलकर बनाए शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण त्योहारों के आयोजन के रोडमैप

साफ-सफाई से लेकर शोभायात्रा तक – हर पहलू पर हुई गहन चर्चा, शांति समिति बैठक में उमड़ा सहभागिता का भाव अपर कलेक्टर ने आयोजन स्थल में सभी उचित व्यवस्था रखने अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 29 मार्च 2025/ चैत्र नवरात्रि, ईद उल फितर और सरहुल को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्वक तरीके से मानने के लिए आज अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और एएसपी अनिल सोनी के द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर…

Read More

जशपुर को मिला स्वास्थ्य सेवा का नया आधारस्तंभ : मुख्यमंत्री 7 अप्रैल को करेंगे जगदेवराम उरांव स्मृति अस्पताल का शिलान्यास, आधुनिक इलाज के लिए होंगे अत्याधुनिक उपकरण

10 माह में दूसरी बड़ी स्वास्थ्य परियोजना, पहले ही 220 बिस्तरों वाले अस्पताल का बजट हो चुका जारी 35 करोड़ 53 लाख से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति जशपुर, 29 मार्च 2025/ सात अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रस्तावित स्व जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का शिलन्यास करेगें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनटीपीसी लारा ने सीएसआर फंड से इस अस्पताल निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख की राशि जारी की है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर…

Read More

जशपुर में हितग्राही योजनाओं को गति देने के निर्देश, कलेक्टर रोहित व्यास ने बैंक मेला और ऋण सहायता पर दिया जोर, जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन

जशपुर, 29 मार्च 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत दिए जाने वाली ऋण सहायता की स्वीकृति के समय को कम करने को कहा। इसके लिए उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर अच्छी तरह से गौर करने के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर उनका तीव्र निराकरण करना आवश्यक है। इसके साथ ही यदि कोई आवेदन अस्वीकृत होने की स्थिति में होता है…

Read More

जशपुर का हेल्थ मॉडल दिल्ली तक पहुंचा! यूनिसेफ टीम ने की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ, बताया प्रेरणादायक उदाहरण

जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के डॉक्टर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यूनिसेफ दिल्ली के टीम के द्वारा जिला जशपुर मे संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। 26 मार्च से 28 मार्च तक चले निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान टीम के द्वारा जिला में चल रहे टीकाकारण कार्यकम अन्तर्गत एएनएम, व्हीएचएसएनडी किट बैग, कोल्ड चैन प्वांइट, टीकाकरण सत्र की निरीक्षण, और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले कार्यक्रम जैसे- गर्भावस्था में योग कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, पीव्हीटीजी हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया।…

Read More

कोरवा समुदाय तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा की किरण: पीएम जनमन योजना के अंतर्गत हर्राढोढा में घर-घर जाकर किया गया उपचार और टीकाकरण

82 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच, 4 बच्चों का टीकाकरण सहित 24 मरीजों का किया गया जांच और उपचार जशपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के लिए पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर उनको स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने और बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर पीएम जनमन योजना अंतर्गत बगीचा विकासखंड मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूरी पर विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा‌ समुदाय के…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी से तीन वरिष्ठ अधिकारियों सहित 10 कर्मचारियों की हुई भावभीनी विदाई, सेवाभाव को दी गई सलामी.

पॉवर कंपनी से ए.के.धर, जयेश बोन्डे एवं डी.एस.भगत की हुई भाव-भीनी विदाई. रायपुर. 29 मार्च 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज से तीन उच्च अधिकारी सहित 10 कर्मचारियों को कंपनी प्रबंधन द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों में कार्यपालक निदेशक एस.एंड पी. (डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) श्री अंजन कुमार धर, कार्यपालक निदेशक (सिविल) उत्पादन श्री जयेश बोन्डे एवं मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण) श्री धरम साय भगत को सेवा-भवन में पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव तथा प्रबंध निदेशकगण द्वारा सम्मानित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री…

Read More

ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी 15 किलो गांजा की बड़ी खेप, स्कूटी में छिपाकर यूपी ले जा रहे थे तस्कर, तस्करी में नाबालिग का इस्तेमाल, बड़ा गैंग एक्सपोज, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

तस्कर अपना रहे तस्करी के नए-नए हथकंडे लेकिन पुलिस की मुखबिरी तंत्र के सामने हुए फेल, मामला थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत का. तस्कर उड़ीसा राज्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा को स्कूटी में छुपाकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश, तस्करों में एक विधि से संघर्षरत बालक सम्मिलित. आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी -1. विशाल मौर्य, उम्र 19 वर्ष, निवासी पठान टोला, थाना मऊ जिला मऊ (उत्तर प्रदेश), 2. 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक. जशपुर/कुनकुरी. 29 मार्च 2025 :…

Read More

जब बेटियों के हाथ हुए पीले, आंखें हुईं नम: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 14 जोड़ों ने लिए सात फेरे, समाज भवन में गूंजे मंगलगीत और खुशियों की गूंज, जशपुर विधायक रायमुनी भगत बनीं साक्षी सुखद नए जीवन की

विधायक ने द्वारचार कर किया बारात का स्वागत एवं प्रदान की उपहार राशि जशपुर, 29 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन जशपुर के रौतिया समाज भवन में किया गया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत एवं जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सभी ने 14 नवविवाहित जोड़ों को आगामी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सभी नवदम्पत्तियों के सुखद…

Read More