पॉवर कंपनी अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने किया 50 हजार पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ. प्रदेश भर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगेंगे पौधे. रायपुर. 12 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए पूरे प्रदेश में 50,000 पौधों के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का शुभारंभ पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने रायपुर स्थित डंगनिया मुख्यालय परिसर में औषधीय पौधे ‘लौंग’ का रोपण कर किया। इस अभियान के तहत…
Read MoreDay: July 12, 2025
कैंसर पर प्रहार की पहल : कर्मियों के लिए अनूठी पहल, थर्मल स्कैनिंग से लेकर मेमोग्राफी तक की गई जांच, कैंसर को मात देने जुटी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी, बालको विशेषज्ञों की टीम ने की जांच, 5 संदिग्ध मरीजों को दिया गया अस्पताल में इलाज का परामर्श.
विद्युत कर्मियों के लिए निशुल्क कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित. रायपुर. 12 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा रायपुर के डंगनिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में विद्युत कर्मियों के लिए नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर निदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 118 कर्मियों (91 महिलाएं व 27 पुरुष) ने भाग लिया। बालको मेडिकल सेंटर के विशेषज्ञों की टीम ने मेमोग्राफी, पैप स्मीयर, थर्मल स्कैनिंग सहित अनेक आधुनिक जांच विधियों…
Read Moreस्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, 17 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी पुरस्कृत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों को दी बधाई रायपुर, 12 जुलाई 2025/ स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। नई दिल्ली में आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राज्य के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इन पुरस्कारों को प्रदान करेंगी। इस अवसर पर…
Read Moreनक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर : 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’
सुकमा में 1.18 करोड़ रुपये के 23 इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे, बीते 15 महीनों में 1521 ने छोड़ी हिंसा रायपुर 12 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में बदलाव की बयार बह रही है। बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं और लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। इसी परिवर्तनशील वातावरण में आज सुकमा जिले में ₹1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन्हें मिलाकर पिछले 24 घंटों में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास…
Read Moreसंकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जिस स्कूल में पढ़े मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वहीं मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, दिया गया शिक्षा के प्रति समर्पण का संदेश, बगिया स्कूल में साइकिल, गणवेश और पौधारोपण से गूंजा शिक्षा पर्व, कौशल्या साय बोलीं – ‘हर बच्चा पढ़े, यही सरकार का संकल्प’.
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य – श्रीमती कौशल्या साय शा.उ.मा.वि. बगिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस विद्यालय में कर चुके हैं अध्ययन. जशपुर. 12 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगिया में शनिवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री…
Read Moreछात्रों के लिए ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान, बोले– शिक्षा से ही बनेगा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार
छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में हासिल किया नया मुकाम:नई शिक्षा नीति से बदली तस्वीर, छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषाओं में मिल रही शिक्षा मुख्यमंत्री ने पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित रायपुर, 12 जुलाई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
Read Moreछोटे व्यापारियों को बड़ी राहत : 25,000 रुपये तक की 10 साल पुरानी वैट देनदारी होगी समाप्त, 40 हजार व्यापारियों को मिलेगा लाभ
40 हजार से अधिक व्यापारियों को मिलेगा लाभ, 62 हजार से अधिक मामलों में मुकदमेबाजी कम होगी मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर संशोधन विधेयक का प्रारूप हुआ अनुमोदित छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान संशोधन विधेयक के प्रारूप का भी अनुमोदन रायपुर, 12 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ में छोटे व्यापारियों को अपना व्यवसाय आसानी से करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार छोटे व्यापारियों के 10 साल से अधिक लंबित पुराने मामलों में 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियों को खत्म…
Read Moreशासकीय कन्या स्कूल पत्थलगांव में 100% पुस्तकों का वितरण, जांच में मिली पारदर्शिता की मुहर
जशपुर, 12 जुलाई 2025। शासकीय इंदिरा गांधी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पत्थलगांव में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर दिया गया है। प्राप्त शिकायत की जांच के पश्चात यह पुष्टि हुई है कि विद्यालय में कोई भी पुस्तक शेष नहीं बची है। इस संबंध में एसडीएम पत्थलगांव से प्राप्त निर्देश के तहत तहसीलदार प्रांजल मिश्रा एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) की उपस्थिति में विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जांच टीम द्वारा विद्यालय में वितरित, प्राप्त एवं शेष पुस्तकों का मिलान किया गया, जिसमें सभी…
Read Moreसिर्फ किताबों तक नहीं रही फिजिक्स! डिप्टी कलेक्टर ने बोतल, मोमबत्ती और पानी से कराए ऐसे प्रयोग जो बच्चों को बना देंगे साइंस लवर्स
शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन के लिए भौतिकी और विज्ञान के शिक्षकों का हुआ उन्मुखीकरण – डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने कराए कई हैंड्स ऑन एक्सपेरिमेंट जशपुर, 12 जुलाई 2025 : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में संचालित यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत जिले में गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं में विज्ञान और 12वीं में भौतिकी के शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यशाला सेजेस हिंदी माध्यम जशपुर में जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यशाला में डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने 15 से…
Read Moreनशे का नेटवर्क ध्वस्त : नशीली इंजेक्शन तस्करी करते दो युवक पकड़े गए, 80 इंजेक्शन सहित मोटर साइकिल जब्त, सूरजपुर में DIG के निर्देश पर तस्करों के विरूद्ध NDPS एक्ट में कड़ी कार्रवाई.
नशीली इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही. सूरजपुर. 12 जुलाई 2025 : सूरजपुर जिले में नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम के तहत बसदेई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम जूर में घेराबंदी कर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 80 नशीली इंजेक्शन जब्त की गईं। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस…
Read More