तालाब में डूबने से हुई मौत, जशपुर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी 4 लाख की मदद

जशपुर, 14 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम सुलेसा निवासी स्व. बसंती बाई का तालाब के पानी में डुबने से 11 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता गंगा राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

एक बेटे की अंतिम यात्रा में सरकार बनी सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मानवीय पहल से चेन्नई से जशपुर पहुंचा राजू नाग का शव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन सीएम कैंप कार्यालय बगिया में परिजनों ने लगाई थी गुहार जशपुर, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर चेन्नई में हुए दुखद निधन के बाद मृतक का शव गृह ग्राम चिकनीपानी पहुंचा।गौरतलब है कि राजू नाग के शोकाकुल परिजनों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पहुंचकर सहायता की गुहार लगाई। एक सामान्य ग्रामीण परिवार के लिए यह कार्य असंभव सा प्रतीत हो रहा था, लेकिन इस पीड़ा की पुकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तक पहुंची और…

Read More

दर्द की राख से फूटती उम्मीद की चिंगारी : तीन परिजनों को खोने वाली मासूम ज्योति को मुख्यमंत्री ने थामा, अब सरकार बनेगी शिक्षा की राह में उसकी ढाल

दुखद घटना ने ज्योति से छीना सहारा तो मुख्यमंत्री ने सिर पर रखा हांथ, तपकरा की बालिका की पूर्ण पढ़ाई का मुख्यमंत्री ने लिया जिम्मा जशपुर, 18 जुलाई 2025/ राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। तपकरा में हुए ट्रिपल मर्डर केस में अपने स्वजनों को खोने वाली ज्योति ठाकुर की इस दुखद घटना ने सब कुछ छीन लिया था। ऐसे में अपने रिश्तेदारों के घर रह रही ज्योति को अपने भविष्य को लेकर चिंता होने लगी थी। उसकी चिंता को…

Read More

दुख की घड़ी में शासन बना संबल: जीवन ज्योति बीमा योजना से जशपुर जिले के दो परिवारों को मिला ₹2-2 लाख का सहारा

जशपुर 5 अप्रैल 2025/ विकासखंड कुनकुरी में जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोकबहला के सूरज स्वयं सहायता समूह की दिलवती नाग की मृत्यु के उपरान्त उनके पति राम फल नाग एवं ग्राम पंचायत गोरिया की गायत्री स्व सहायता सहायता समूह की सुमित्रा बाई के मृत्यु के उपरांत नॉमिनी पुत्र तमेस्वर को बीमा क्लेम राशि 2,00,000/- रुपये इंडियन बैंक के द्वारा स्वकृति किया गया था. इस अवसर पर कुनकुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव कुनकुरी एसडीएम नंदजी पाण्डेय जनपद पंचायत सीईओ…

Read More

जब बेटियों के हाथ हुए पीले, आंखें हुईं नम: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 14 जोड़ों ने लिए सात फेरे, समाज भवन में गूंजे मंगलगीत और खुशियों की गूंज, जशपुर विधायक रायमुनी भगत बनीं साक्षी सुखद नए जीवन की

विधायक ने द्वारचार कर किया बारात का स्वागत एवं प्रदान की उपहार राशि जशपुर, 29 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन जशपुर के रौतिया समाज भवन में किया गया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत एवं जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सभी ने 14 नवविवाहित जोड़ों को आगामी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सभी नवदम्पत्तियों के सुखद…

Read More

जब उम्मीदें टूटने लगीं, तब सीएम कैंप कार्यालय बना सहारा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से संदीप का शव घर कर्नाटक से पहुंचा गृह ग्राम बाँसबहार तो परिजनों की आंखों में था आभार

समुद्र में डूब जाने से हुई थी संदीप की मौत, परिजनों ने सहायता के लिए सीएम कैंप कार्यालय से लगाई थी गुहार जशपुर, 29 मार्च 2025/ कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले के भटकल में दुर्घटना का शिकार हुए 36 वर्षिय संदीप साय पैंकरा का शव शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर गृह ग्राम बाँसबाहर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप साय पैंकरा अपने कुछ साथियों के साथ रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था। यहां उत्तर कन्नड़ा जिले के कारवार तहसील के भटकल में एक पानी…

Read More

आयुष्मान वय वंदना योजना का जशपुर में शानदार क्रियान्वयन! अब तक 17,831 वरिष्ठ नागरिकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच, 31 मार्च अंतिम तिथि

जिले में कार्ड बनाने हेतु 44 चिकित्सालय चिन्हांकन जशपुर, 19मार्च 2025/ प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार ने 70 साल व इससे अधिक उम्र के व्यक्तियो को 5 लाख तक मुक्त ईलाज की सुविधा दिये जाने हेतु आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका लाभ आयुष्मान योजना के तहत् रजिस्टर्ड किसी भी निजी और सरकारी अस्पताल में करा सकते है। इसका लाभ हर वर्ग व आयु के वरिष्ठजन ले सकते हैं। इसकी एक और खात बात यह…

Read More

मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत : जशपुर प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत

जशपुर, 18 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुदमुरा निवासी मुलारी बाई का मधुमक्खी के काटने से 25 नवम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र सुन्दर एवं पुत्री चन्द्रावती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

कुनकुरी के लोधमा गांव में सर्पदंश से हुई दर्दनाक मौत : जशपुर प्रशासन ने परिवार को दी 4 लाख की आर्थिक सहायता की मंजूरी

जशपुर 04 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम लोधमा निवासी अलकिस्था बरवा का सर्पदंश से 27 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति बिनोद कुमार बरवा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More