फर्जी तरीके से अनुकम्पा नियुक्ति पाने वाला लिपिक हुआ सेवा से बर्खास्त

साक्ष्य छुपाकर प्राप्त की थी अनुकम्पा नियुक्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से अनुकम्पा नियुक्ति पाने वाले लिपिक चंद्रकांत देवांगन को शासकीय नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के बाद सेवा समाप्ति के आदेश आज जारी किये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम गनियारी निवासी चंद्रकांत देवांगन की अनुकम्पा नियुक्ति के रूप में पदस्थापना कोटा विकासखण्ड के करगीकला हायर सेकेण्डरी स्कूल में की गई थी। मुंगेली निवासी आसरे तिवारी ने इस नियुक्ति को नियम…

Read More

स्थानांतरण पर नवीन पदस्थापना जिला जॉंजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान से पूर्व पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारी से मिले, उन्हें नवीन पदस्थापना के लिये दी गई शुभकामनायें

उपलब्धियों भरा रहा कार्यकाल, भेंट किया गया स्मृति चिन्ह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा दिनांक 25 अप्रैल 2022 को इस इकाई में पदस्थ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) का स्थानांतरण जिला जॉंजगीर-चांपा में किया गया है। उक्त नवीन पदस्थापना में प्रस्थान करने के पूर्व श्री अग्रवाल कार्यालय में सभी अधिकारी/कर्मचारी से मिले एवं सभी अधिकारी/कर्मचारी ने उन्हें नवीन पदस्थापना के लिये शुभकामनायें दी। श्री विजय अग्रवाल वर्ष 2012 में भा.पु.से. अवार्ड हुये हैं एवं जशपुर जिले के 18 वें पुलिस…

Read More

दुर्ग जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में..

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, दुर्ग विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर पशुओं का होगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा के पशु अध्यापन चिकित्सालय (टीचिंग वेटनरी क्लिनिकल काम्पलेक्स) पद्मनाभपुर, दुर्ग में निःशुल्क एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन 30 अप्रैल को सुबह 9ः00 बजे से 1ः00 बजे तक किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को विश्व पशु चिकित्सक…

Read More

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान : विशेष शिविर के माध्यम से अब तक 3000 से अधिक कृषको का किया जा चुका है ई-केवायसी सत्यापन

शिविर में कृषकों को धान के बदले अन्य फसल लेने हेतू किया जा रहा है प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान कार्यक्रम के माध्यम से जिले के समस्त सेवा सहकारी समिति में कृषकों को एकत्रित कर ई-केवाइसी सत्यापन कार्य में प्रगति लायी जा रही है। 25 अप्रैल से आज तक  विशेष शिविर में च्वाईस सेंटर के माध्यम से 3000 से अधिक कृषको का ई-केवाइसी किया जा चुका है। सर्वर समस्या को देखते हुए एवं अधिक से अधिक ई-केवाइसी कार्य…

Read More

कलेक्टर के निर्देश पर तहसील मुख्यालयों में की गई प्याऊ की व्यवस्था

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर अब जिले के सभी तहसील मुख्यालयों के आगंतुकों के लिए शीतल जल हेतु प्याऊ की व्यवस्था की गई है। तहसील मुख्यालयों में प्याऊ की व्यवस्था होने से भीषण गर्मी में बाहर से आने वाले लोगों को राहत मिल रही है। ज्ञातव्य है कि तेज गर्मी को देखते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने तहसील मुख्यालयों में आगंतुकों के लिए की गई पेयजल की वर्तमान व्यवस्था को नाकाफी मानते हुए प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने…

Read More

अक्षय तृतीया अक्ति के दिन मनाया जाएगा ‘माटी पूजन दिवस‘

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर राज्य सरकार की पहल से 3 मई 2022  अक्षय तृतीया अक्ति के दिन माटी पूजन दिवस मनाया जाएगा। माटी पूजन दिवस का उद्देश्य मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन हेतु रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना है। 3 मई 2022 को सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर परम्परागत रूप से माटी पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में…

Read More

जशपुर जिल अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। यह राशि तहसील बगीचा के ग्राम घोघर निवासी स्व. चिररू राम पिता एतवा राम की मृत्यु 27 जनवरी 2021 को हो पानी में डुबने से हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री एतवा राम  साय हेतु प्रदाय की गई है। 

Read More

जशपुर जिले के मनोरा तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट का किया गया शुभारंभ, अब माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को लगेगा मनोरा तहसील में लिंक कोर्ट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जपशपुर एसडीएम बालेश्वर राम ने आज मनोरा विकासखण्ड के तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से आने वाले आम जनता के समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को तहसील कार्यालय मनोरा में लिंक कोर्ट लगाई जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री सहोदर राम पैंकरा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

विधिक सेवा शिविर के माध्यम से नागरिको को मूल कर्तव्यों के संबंध में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति अनिता डहरिया ने विधिक सेवा शिविर का आयोजन कर नागरिकों को मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। श्रीमति डहरिया ने बताया कि भारतीय संविधान के 42वंे संशोधन के अधिनियम 1976 द्वारा अध्याय 4(क) भारतीय संविधान में जोड़ा गया जिसमें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51-ए जोड़ा गया। जिसके तहत नागरिकों के लिए अनेक मूल कर्तव्य बताए गए। जिसके अंतर्गत पहला कर्तव्य है कि प्रत्येक नागरिक संविधान का पालन करें तथा उसके आदर्शाे, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज तथा राष्ट्रगान का आदर करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक…

Read More

सौर सुजला योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में अब तक 9141 हितग्राहियों को किया गया है लाभांवित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सौर सुजला योजना अंतर्गत जिले में अब तक 9141 हितग्राहियों के यहां कुल 9141 नग सिंचाई हेतु सोलर पंप की स्थापना की जा चुकी है। यह योजना उन सभी कृषकों के लिए है, कि जो जलस्त्रोत होने पर भी खेतों में सिंचाई के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नही कर पाते हैं, उनके लिए यह योजना कारगर सिद्ध हो रहा है। इस योजना से गरीब किसान पानी की उपलब्धता आसानी से प्राप्त कर अपनी फसलों को सिंचाई कर अधिक पैदावार होने से अपनी आर्थिक स्थिति को…

Read More