गर्मी के इस मौसम में ईब नदी नहर के पानी से किसानों की खेती लहराने लगी, जल संसाधन विभाग के ईब व्यपवर्तन योजना का लाभ लेकर कुनकुरी क्षेत्र के लभगभ 3 हजार किसान दो फसल का लाभ उठा रहें

जोरातराई के किसान पंकज कुमार चौहान और रामसेवक राम ने 2 एकड़ खेत में लगाई हरी साग-सब्जी किसानों ने पानी की सुविधा से खुश होकर छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के किसान जल संसाधन विभाग जशपुर की ईब व्यपवर्तन योजना का लाभ उठा कर कुनकुरी क्षेत्र के लभगभ 3 हजार किसान साल में रबी एवं खरीफ की दो फसल लेकर खुश हैं। गर्मी की मौसम में किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए नहरों से पानी आसानी से…

Read More

दूरस्थ वनांचल ग्राम रिसगाँव में विषय आधारित सीखने की क्षमता के उत्तरोत्तर विकास हेतु लगायी गई शिक्षा चौपाल

आदिवासी विकासखंड नगरी में शिक्षा के गुणात्मक सुधार एवं समुदाय को जोड़ने  बीईओ सतीश प्रकाश सिंह द्वारा शिक्षा चौपाल कार्यक्रम आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी कलेक्टर पी.एस.एल्मा की प्रेरणा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह की पहल पर  वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत बच्चों के पालकों एवं ग्रामवासियों को शिक्षा से जोड़ने हेतु शिक्षा चौपाल कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। शिक्षा चौपाल कार्यक्रम में विगत दो वर्षों के कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा में आई बाधा को दूर करने हेतु…

Read More

बिना सुरक्षा उपकरण दिए हाईवोल्टेज बिजली तार के पास मजदूर से कार्य कराने वाले आरोपी टेंट ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर की वैधानिक कार्यवाही, हाईवोल्टेज बिजली तार की संपर्क में आने से मजदूर की हो गई थी मृत्यु

कार्य करने के दौरान हाईवोल्टेज बिजली तार की संपर्क में आने से मजदूर अनुज कुमार नाग की मृत्यू हो गई एवं साथ में रहे खुलेश्वर सिदार को शारीरिक क्षति पहूंची, थाना पत्थलगांव में आरोपी पुरनोचंद बेहरा के विरूद्ध अप.क्र. 137/2022 धारा 304(ए), 337 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.04.2022 के 01ः15 बजे इंदिरा चौक पत्थलगांव के पास लोहे की पाईप में लगे झंडा एवं टेंट को निकालने का कार्य कर रहे अनुज कुमार…

Read More

जशपुर जिले के पुलिस विभाग में नव पदोन्नत अधिकारी व कर्मचारियों को 3 दिवसीय अपराध अनुसंधान एवं दक्षता उन्नयन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.), अमित जिंदल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एस.डी.ओ.पी. जशपुर तथा कुनकुरी, डी.पी.ओ. विपिन शर्मा, सेवानिवृत्त डी.डी.पी. जी.पी. मालवी एवं अन्य द्वारा विभिन्न विषयों पर विवेचकों को प्रशिक्षित कर मार्गदर्शन दिया गया जिले के विभिन्न थाना व चौकी में पदस्थ विवेचकों को पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला संबंधी अपराध एवं लघु अधिनियम् की विवेचना के संबंध में र.के. जशपुर में दिनांक 25.04.2022 को एक-दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के थाना व चौकी में पदस्थ अधिकारी,…

Read More

पहली शादी को छिपाकर दूसरी शादी करने एवं दहेज में 30 लाख रूपये नगदी मांग करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता को प्रताड़ित करने एवं गर्भपात हेतु दबाव बनाने में आरोपी का साथ उसके परिजन भी देते थे थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 94/2021 धारा 498 ए, 494, 595 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली महिला ने दिनांक 26.04.2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी जमशेदपुर(झारखंड) निवासी मनीष सोनी के साथ दिनांक 18.01.2019 को सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुआ था। शादी के कुछ…

Read More