कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रायगढ़ में अक्ति तिहार के उपलक्ष्य में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, रायगढ़ के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सुनील कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल को महाविद्यालय में अक्ति तिहार कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं 29 अप्रैल को गोद गौठान में जैव संवर्धन का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता, गायन, काव्य पाठ, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के थीम के रूप में जैविक, प्राकृतिक…

Read More

कलेक्टर भीम सिंह पहुंचे लैलूंगा, मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का किया निरीक्षण, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से की चर्चा

धन्वंतरि मेडिकल स्टोर में उपलब्ध हो सभी जेनेरिक दवाईयां समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह आज लैलूंगा विकास खंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लैलूंगा स्थित मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए आवश्यक मूलभुत सुविधाओं के साथ उनकी परीक्षा से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने लाईब्रेरी में परीक्षा से संबंधित उपयोगी पुस्तकें, पत्रिका, बेंच एवं विभिन्न विषयों के शिक्षकों की मांग रखी। कलेक्टर श्री सिंह ने डीईओ पर गहरी नाराजगी जताते हुए विद्यार्थियों…

Read More

छत्तीसगढ़ के 5 अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले सभी अस्पतालों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई

प्रदेश के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला है प्रमाण-पत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले छत्तीसगढ़ के पांच सरकारी अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गुणवत्ता प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया है। भारत सरकार द्वारा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आमाडांड, बस्तर…

Read More

संक्रमण दर पूर्ण रूप से निष्क्रिय करने वैक्सीनेशन अभियान को सक्रिय करने माइक्रो प्लान से शत-प्रतिशत किया जाएगा कोविड वैक्सीनेशन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संक्रमण दर पूर्ण रूप से निष्क्रिय करने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को और सक्रिय करने जा रहा है । इसके लिए मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.पी. मेश्राम के मार्गदर्शन शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने इस विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि जिले के 12-60 प्लस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य 14 लाख 34  हजार 614 रखा…

Read More

प्रभारी सचिव ने पेड़ के नीचे चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कोल्ड स्टोरेज सहित कई मांगे हुई पूरी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर गृह एवं जेल विभाग के प्रमुख सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ शुक्रवार को सीतपुर जनपद के ग्राम मंगरैल गढ़ पहुंचे। यहाँ उन्होंने अधिकारियों सहित आम पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणो की संस्याएँ सुनी। सरपंच, पंच समूह की महिलाएं तथा ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई व कुछ मांगे रखी। समूह की महिलाओं की मांग पर ग्राम भुसु में कोल्ड स्टोरेज, क्लस्टर हाल निर्माण, मंगरैल गढ़ मंदिर परिसर में सामुदायिक शौचालय, साहनपुर व खड़ादोरना सरपंच के मांग पर मिडिल व प्राथमिक शाला भवन…

Read More

महिलाओं को बेरोजगार कर उनके पेट पर लात मार रही है प्रदेश सरकार : शालिनी राजपूत

क्या यहीं है प्रदेश सरकार का महिला सशक्तिकरण अभियान ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आज राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से रेडी टू ईट निर्माण का कार्य महिला स्व सहायता समूह को दिए जाने के संबंध में चर्चा किया। माननीय उच्च न्यायालय ने रेडी टू ईट निर्माण को लेकर 287  याचिकाओं को खारिज करते हुए, इस पर प्रदेश सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी…

Read More

नगरीय निकायों में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि में डेढ़ गुना बढ़ोत्तरी का आदेश जारी, मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगरीय निकायों में महापौर, अध्यक्ष तथा पार्षद निधि की राशि को बढ़ाकर डेढ़ गुना करने की घोषणा के तारतम्य में आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में 31 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की थी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 3 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम में महापौर निधि की राशि डेढ़ करोड़ रूपए से बढ़ाकर सवा दो करोड़…

Read More

गढ़ कलेवा में 1 मई से ‘बोरे बासी’ थाली का शुभारंभ : मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और सांस्कृतिक महत्ता के दृष्टिकोण से लोगों को ‘बोरे बासी’ खाने किया आव्हान

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक परंपराओं, तीज-त्योहारों को बढ़ावा देने के लिए शाससकीय अवकाश घोषित किया है। वहीं तीज-त्योहार को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 01 मई को मजदूर दिवस को बोरे बासी के स्वास्थ्य और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लोगों को बासी खाने अपील की है। मुख्यमंत्री के…

Read More

तेलीबांधा निवासी गंगाराम मारकंडे आत्महत्या की हो निष्पक्ष जांच – अमित साहू

कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता आकाशदीप गिल संबंधित पुलिस थाना के  जिम्मेदार अधिकारी और नगर निगम प्रशासन की भूमिका की भी हो जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू  ने तेलीबांधा निवासी बुजुर्ग गंगाराम मारकंडे के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाए जाने के पीछे के कारण एवं उन पर घर बेचने के लिए दबाव बनाने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात की  निष्पक्षता से जांच की मांग की है. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

अक्षय तृतीया के अवसर पर 3 मई को प्रदेश में मनाया जाएगा अक्ती तिहार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में कृषि महाविद्यालय रायपुर में होगा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन

कृषि विश्वविद्यालय के समस्त महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों सहित लगभग 60 स्थानों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम जिले के प्रमुख गौठानों को आयोजन से जोड़ा जाएगा गौठान समितियां, स्व-सहायता समूहों की सहभागिता की जाएगी सुनिश्चित कृषकों, गौठान समितियों, स्व-सहायता समूहों को खाद्यान्न-दलहन, तिलहन, सब्जी, चारा फसलों के बीज एवं पौध सामग्री का होगा वितरण लघु कृषि यंत्रों तथा औजारों का होगा वितरण कृषक प्रशिक्षण एवं कृषक संगोष्ठियों का भी किया जाएगा आयोजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण…

Read More