समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध पुरातत्व और ऐतिहासिक धरोहरों से आम जनता और महाविद्यालयीन और स्कूली बच्चों को परिचित कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संस्कृति विभाग की दो नई योजनाओं की मंजूरी दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री विरासत झरोखा योजना और मुख्यमंत्री धरोहर दर्शन योजना प्रारंभ की जाएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में हुई संस्कृति विभाग की बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इन नई योजनाओं को प्रारंभ करने के प्रस्ताव को मंजूरी…
Read MoreDay: January 27, 2023
छत्तीसगढ़ में तेजी से खोले जा रहे परिवहन सुविधा केन्द्र, अब तक 371 परिवहन सुविधा केन्द्रों की हो चुकी स्थापना
मुख्यमंत्री ने 1000 परिवहन सुविधा केन्द्र खोलने की है घोषणा, अब अनाधिकृत एजेंटों के चक्कर लगाने की नहीं होगी जरूरत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में परिवहन संबंधी सेवाओं को आसान और घर के निकट उपलब्ध कराने के लिए तेजी से परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में अब तक 371 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना हो चुकी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने परिवहन संबंधी सेवाओं में विस्तार के लिए राज्यभर में 1000 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना की घोषणा की है।…
Read Moreराज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 : मुख्यमंत्री 28 जनवरी को करेंगे महोत्सव का शुभारंभ : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 28 से 30 जनवरी तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री उमेश पटेल करेंगे। युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़िया खेल जैसे कि फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं होंगी।…
Read Moreमादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ कुल 40 किलो 500 ग्राम कीमत 04 लाख रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मारूती 800 कार की गई जप्त !
आरोपीगण कार का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बदल कर गांजा की कर रहे थे तस्करी, गांजा की तस्करी कर ओडिसा से गोपीगंज (उत्तर प्रदेश) की ओर ले जा रहे थे, थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध, मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी तपकरा : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु तपकरा पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है, चेकिंग के दौरान…
Read Moreमहिला सुरक्षा से सम्बंधित सभी विभागों के साथ समन्वयन स्थापित करनें के उद्देश्य से जेंडर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला ‘महिला हिंसा के विरुद्ध लैंगिक संवेदनशील दृष्टिकोण’ का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चैतन्य संस्था द्वारा न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में जेंडर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला “महिला हिंसा के विरुद्ध लैंगिक संवेदनशील दृष्टिकोण”का आयोजन पुलिस विभागएवंराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग सेकिया गया. चैतन्य संस्था की कार्यकारी निदेशक सुश्री कल्पना पन्त द्वारा प्रस्ताविक किया गया | कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा से सम्बंधित सभी विभागों के साथसमन्वयन स्थापित करना है जिससे बिहान राज्य आजिविका मिशन से जुडी हुयी महिलाओं को अपने और हक़ अधिकार के बारे में जानकारी हो और वह अधिक सुरक्षित महसूस करें…
Read Moreघर से निकलकर अकेले भटक रहे 11 वर्षीय दिव्यांग बालक को हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा !
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला पुलिस जशपुर की हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा चारपहिया वाहन से 24×7 दिन ग्राम खटंगा से ग्राम झरगांव तक नेशनल हाईवे-43 में पेट्रोलिंग किया जाता है। उक्त वाहन में प्राथमिक उपचार के साथ घायलों को तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध है। पेट्रोलिंग के दौरान टीम को दिनांक 26 जनवरी 2023 के रात्रि 08:30 बजे सरनाटोली जशपुर निवासी मानसिक रूप से दिव्यांग 11 वर्षीय बालक को अकेले गम्हरिया स्थित लकड़ा गैरेज के पास रोते हुये पाया गया , जिसे सकुशल बरामद कर…
Read Moreसराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक जिला – जांजगीर-चाँपा श्री विजय अग्रवाल को ‘भारतीय पुलिस पदक’ से किया गया अलंकृत !
समदर्शी न्यू ब्यूरो, रायपुर रायपुर : अपने सेवा काल में उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए पुलिस अधीक्षक जिला–जांजगीर-चाँपा श्री विजय अग्रवाल का चयन भारतीय पुलिस पदक के लिया किया गया। वर्ष 1998 में श्री विजय अग्रवाल उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त हुए। आपके द्वारा रायपुर में बैंक डकैती के सनसनीखेज मामले को सुलझाने में सराहनीय कार्य किया गया। राजनांदगांव में पदस्थापना के दौरान 04 हार्डकोर नक्सलियों द्वारा एस.एल.आर. रायफल व विस्फोटक सामग्री के साथ आत्मसमर्पण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। वर्तमान में श्री विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक,…
Read Moreजशपुर जिले में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाल्लास के साथ मनाया गया, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 300 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी समारोह में हुए सम्मानित
कार्यक्रम में विधायक जशपुर ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान छात्र-छात्राओं ने मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गणतंत्र दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल एवं नगर सेना, एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा परेड के…
Read Moreजशपुर जिला के हॉकी खिलाड़ियों को राउरकेला के बिरसामुण्डा स्टेडियम में दिखाया गया हॉकी मैच
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जशपुर के हॉकी खिलाड़ियों को विगत दिवस राउरकेला के बिरसामुण्डा स्टेडियम में हॉकी मैच दिखाया गया। मैच दिखाने का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ जिले के खिलाड़ियों को खेल के बारिकियों से अवगत कराना भी रहा। बच्चों ने उत्साह के साथ हॉकी का आनंद लिया तथा बड़े स्टेडियम में हॉकी का अनुभव भी लिया। ब्लॉक तथा जिला स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को बड़े स्तर के आयोजनों से अनुभव तथा दिशा का लाभ मिलता है। उल्लेखनीय है कि उडीसा के सुन्दरगढ़ जिले में…
Read Moreजशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत अनुदान राशि स्वीकृत आकाशीय बिजली से 12 अगस्त 2022 को हुई थी मृत्यु समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखण्ड के ग्राम रौनी निवासी मृतिका स्व. रूंगी बाई की आकाशीय बिजली से 12 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र रमेश…
Read More