समदर्शी न्यूज़ रायपुर 10 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2024 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्टून फेस्टिवल-2024 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्टून एक ऐसी कला जिसके द्वारा बहुत थोड़ी जगह में पूरी बात को स्पष्टता के साथ मनोरंजक और व्यंगात्मक ढंग से व्यक्त किया जाता है। छोटा सा कार्टून बड़ी बात कहता है। कभी-कभी सम्पादकीय में जिस बात को आधे पेज में लिखा जाता है, उसे सिर्फ एक कार्टून के…
Read MoreDay: September 10, 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में नियद नेल्ला नार के अंतर्गत नारायणपुर जिले के 1457 हितग्राही हुए लाभान्वित
जिले के कस्तुरमेटा, मोहंदी, इरकभटटी और मसपुर ग्राम पंचायतों में योजनाओं का मिल रही है सुविधाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गांरटी को पूरा करते हुए राज्य में कल्याणकारी योजनाओं को गांवों के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में नियद नेल्ला नार के अंतर्गत नारायणपुर जिले में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत् जिले में ग्राम कस्तुरमेटा, मोहंदी, मसपुर और इरकभटटी में पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है। जिसके संरक्षण…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर वन विभाग में खेल कोटे के तहत वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब राज्य में वन विभाग ने खेल कोटे के तहत 41 वन रक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। यह भर्ती प्रक्रिया 23 सितंबर 2024 तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, शूटिंग, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी, फुटबॉल, भारोत्तोलन, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृत पदों का वितरण इस प्रकार है- हॉकी के लिए 3, क्रिकेट और बैडमिंटन के लिए 2-2, शूटिंग…
Read Moreयात्री बसों के संचालन में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने चलाया गया सघन जांच अभियान
182 यात्री बसों में अनियमितता पाए जाने पर 2 लाख रूपए से अधिक जुर्माने की वूसली समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ यात्री बसों के संचालन में मिल रही अनियमितता की शिकायतों के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा 9 एवं 10 सितम्बर को परिवहन चेक पोस्ट पर तथा परिवहन उड़नदस्तों द्वारा यात्री बसों की सघन जांच की गई और 182 यात्री बसों पर कार्यवाही करते हुए 2 लाख 8 हजार 700 रूपए के शमन शुल्क की वसूल की गई है। गौरतलब…
Read Moreराष्ट्रीय लोक अदालत 21 सितंबर को होगी आयोजित : राजीनामा योग्य मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति से निराकरण करने सभी संभव प्रयास किया जाना जरूरी: मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ आगामी नेशनल लोक अदालत 21 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने सभी न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया कि जिस गति से न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या बढ रही है, उसमें यह जरूरी है कि लोक अदालतों के…
Read Moreस्थानीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की उपस्थिति में आज यहां नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसम्बर 2024-जनवरी 2025 सम्पन्न कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किये जाने के संबंध में राज्य के सभी जिलों से आये उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। आयोग द्वारा सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण…
Read Moreबस्तर अंचल में चल रहे राहत कार्यों में आई तेजी : वनमंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों को दिए थे राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश के परिपालन में बस्तर अंचल के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में चल रहे राहत कार्य में तेजी आई है। गौरतलब है कि विगत दिनों नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में अति वर्षा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों में जलभराव तथा किसानों की फसल को नुकसान हुआ था। वन मंत्री केदार कश्यप ने इन तीनों जिले के कलेक्टर को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए…
Read Moreएससी-एसटी वर्ग के लोगों को संवेदनशीलता के साथ शासन की योजनाओं से करें लाभान्वित – मंत्री रामविचार नेताम
बजट प्रावधान के अनुरूप हो विकास एवं निर्माण के काम स्वीकृत कार्यां को समय-सीमा में पूरा कराएं, ताकि लोगों को उसका लाभ मिले टीएसपी, डीएमएफ, सीएसआर, प्राधिकरण मद से गैप फिलिंग के काम को प्राथमिकता दें आदिवासी उप-योजना एवं अनुसूचित जाति उप-योजना के कार्यो की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर 2024/ आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम में आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन महानदी में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आदिवासी उप-योजना एवं अनुसूचित जाति उप-योजना मद से स्वीकृत…
Read Moreमानिकपुर कॉलोनी को मिलेगा अब स्वच्छ जल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 2.11 करोड़ की लागत के कार्य का किया भूमिपूजन
साफ पेयजल की 15 साल पुरानी थी मांग, अब जाकर लोगों को मिलेगी राहत समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज मंगलवार को दक्षिण पूर्व कोयला प्रक्षेत्र लिमिटेड (एसईसीएल) मानिकपुर वार्ड क्रमांक 30 में 2.11 करोड़ की लागत से होने वाले पेयजल आपूर्ति कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि लंबे समय से मानिकपुर वार्ड के रहवासियों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एसईसीएल की पुरानी जंग लगी लाईन…
Read Moreबी.एड. अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी, 18 सितम्बर तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर ने आज सत्र 2024-26 के लिए बी.एड. (विभागीय) अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी है। इसे महाविद्यालय के वेबसाईट www.cteraipur.org एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के वेबसाइट scert.cg.gov.in में अपलोड कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी उक्त वेबसाईट में अवलोकन कर सकते हैं। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अनंतिम चयन सूची जारी होने के 11 से 18 सितम्बर 2024 तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते…
Read More