प्रथम वाहिनी भिलाई में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किये जा रहे हरसंभव प्रयास

इंडोर स्टेडियम के अधूरे कार्य को पूरा करने एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितंबर/  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेलों के विकास तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य के खिलाड़ियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। श्री साय आज भिलाई में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर चैम्पियनशिप 2024-25 के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रथम…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राज्य साइबर फॉरेंसिक लैब का किया निरीक्षण : कहा – साइबर अपराधों के रोकथाम के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाये

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितम्बर/ उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज पुलिस मुख्यालय में स्थित राज्य साइबर फॉरेंसिक लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैब में उपयोग किए जा रहे विभिन्न उपकरणों और सॉफ्टवेयरों का अवलोकन किया। इसमे मोबाइल फॉरेंसिक सॉफ्टवेयर, हार्ड डिस्क फॉरेंसिक सॉफ्टवेयर, और वीडियो विश्लेषण प्रक्रिया शामिल हैं। साथ ही उन्होंने जिलों से प्राप्त रिपोर्ट्स और लैब द्वारा भेजे जाने वाले प्रतिवेदनों की भी समीक्षा की। इस दौरान साइबर अपराध शाखा द्वारा राज्य साइबर फॉरेंसिक लैब, रीजनल साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, राज्य साइबर पुलिस…

Read More

राज्य सरकार गांवों के साथ-साथ शहरों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के लिए 23 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, साईंस कॉलेज से दुर्ग रेलवे स्टेशन केनाल रोड सड़क चौड़ीकरण, चण्डी मंदिर से नया पारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा शहर के प्रमुख चौराहों पर होगा पिंक शौचालय का निर्माण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग नगर के वार्ड नंबर-03 मठपारा में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग के इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण,…

Read More

धरमजयगढ़ : सुने घर में हुई चोरी का खुलासा, 48 घंटों में आदतन अपराधी सहित 3 गिरफ्तार… पुलिस ने चोरी के जेवरात किए बरामद….!

तीनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय द्वारा भेज दिया गया है न्यायिक हिरासत में. आरोपी ने चुराए जेवरातों को धान लगे खेत में छिपाया, बरामदगी में पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, ढूंढ निकाले छिपाए जेवरात. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 27 सिंतबर / धरमजयगढ़ के पतरापारा क्षेत्र में बीते दिनों चोरी की घटना सामने आई है। 24 सितंबर को श्री महावीर प्रसाद वर्मा (उम्र 86 वर्ष) ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके सुने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर की आलमारी से सोने का सिक्का, जेवरात…

Read More

राज्य के तीन नगर पंचायतों पटना, कुसमी और लाल बहादुर नगर के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी

निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर को किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितम्बर / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज कोरिया जिला के नगर पंचायत पटना, बेमेतरा जिला के नगर पंचायत कुसमी तथा राजनांदगांव जिला के नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में नगरीय निकाय आम निर्वाचन हेतु फोटोमुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकशन 22 नवम्बर 2024 को किया जाएगा। राज्य के 172 नगरीय निकायों में आम निर्वाचन किया जाना है। गत दिवस 164 नगरीय निकायों के आम निर्वाचन…

Read More

राज्य में सहायक उपनिरीक्षक (एम) के 263 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी मंजूरी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शासकीय विभागों में रिक्त विभिन्न संवर्ग के पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से मंजूरी से लेकर विज्ञापन जारी करने और परीक्षाओं के आयोजन के प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी है। इसी तारतम्य में पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक (एम) के 263 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। गौरतलब है कि गृह विभाग द्वारा सहायक उपनिरीक्षक (एम) की भर्ती के लिए  प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने…

Read More

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय परिषद की बैठक : कर्मचारी राज्य बीमा योजना पूरे राज्य में होगी लागू – श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन

बिलासपुर में नया 100 बिस्तर अस्पताल होगा प्रारंभ रायपुर एवं कोरबा के अस्पताल को 100 बिस्तर में होगा उन्नयन गंभीर रोगों के ईलाज के लिए अनुबंधित निजी अस्पतालों में कैशलेस रेफरल की सुविधा भिलाई एवं रायगढ़ के 100 बिस्तर अस्पतालों में बढ़ेगी सुविधाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर / छत्तीसगढ़ श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए में कर्मचारी राज्य बीमा योजना को पूरे राज्य में लागू होगी। श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिलासपुर में 100 बिस्तर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्यौता, 15 अक्टूबर को होगा मुरिया दरबार का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 27 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल यहां उनके निवास कार्यालय में आए बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर दशहरा पर्व-2024 में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व के आमंत्रण के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पारम्परिक पागा पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से लेकर अश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है।…

Read More

विश्व पर्यटन दिवस पर बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को मिला विशेष सम्मान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दी बधाई

सामुदायिक पर्यटन मॉडल और एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितंबर/ विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार ने सम्मानित किया है। बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। चित्रकोट…

Read More

जिले में डेंगू के रोकथाम के लिए उठाएं प्रभावी कदम, मंत्री श्री देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र

मंत्री ने बचाव और ईलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को नियमित हेल्थ कैंप लगाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितंबर/ वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर और पूरे जिले में डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर आवश्यक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्री देवांगन ने अपने पत्र में लिखा है कि विधानसभा क्षेत्र कोरबा सहित पूरे जिले के लोगों में डेंगू बीमारी से ग्रसित होने की संख्या में निरंतर वृद्धि होने की जानकारी आम जनमानस…

Read More