सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखने वाले भूपेश बघेल सौम्या चौरसिया पर चुप्पी कब तोड़ेंगे, भूपेश बघेल ऐसे हड़बड़ा रहे है जैसे कोई बड़ा अपराध किया हो – संजय श्रीवास्तव

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितंबर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को चिठ्ठी लिखकर मिथ्या प्रलाप करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल के ऐसे कृत्यों से अब यह ‘आईने की तरह’ साफ हो रहा है कि घबराहट, हड़बड़ाह़ट और बौखलाहट में बघेल खुद ही अपने गुनाहों की गवाही दे रहे हैं अन्यथा खुद को निर्दोष और बेदाग बताते नहीं अघा रहे बघेल को इतना विचलित और परेशान…

Read More

पुसौर पुलिस की कार्यवाही : किराना दुकान में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजे गये न्यायिक रिमांड पर !

पुसौर पुलिस की तत्परता से चोरी का सामान बरामद, सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पर्दाफाश पुसौर पुलिस ने अपराध क्रमांक 323/2024 धारा 305(a), 324(4), 331(4), 3(5) BNS के अंतर्गत मामला किया पंजीकृत. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 23 सितंबर / पुसौर पुलिस ने किराना दुकान का शटर तोड़कर दैनिक उपयोग की वस्तुओं की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की जानकारी ग्राम कोड़ातराई निवासी विकास कुमार गुप्ता द्वारा दिनांक 22 सितंबर 2024 को थाना पुसौर में दी गई थी, जिसके अनुसार उनकी ग्राम…

Read More

गुमनाम पत्र के आधार पर आरोप लगाकर आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छवि खराब करना चाहतें है भूपेश बघेल – कृष्ण कुमार राय

सीएम कैम्प पर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए पत्र पर किया पलटवार, महादेव सट्टा मामले में गले तक फंसे बघेल पहले स्वयं आइना देखले समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 सितंबर/ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की छवि धूमिल करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आधार व तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। कैम्प कार्यालय राज्य सरकार के आदेश के तहत विधिपूर्वक संचालित किया जा रहा है ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके और क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। बीते 9 माह में बगिया स्थित कैम्प कार्यालय ने जशपुर…

Read More

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की 24 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा‘ को पुनर्जीवित करने और उसे बचाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने गांवों के लोक कलाकारों को संगठित कर ’नाचा’ को एक नये मुकाम पर पहुंचाया। उन्होंने नाचा को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जगाने के माध्यम के रूप में बखूबी उपयोग…

Read More

सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलम्बित : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वशासी समिति बैठक में की निलंबन की घोषणा

पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की होगी उच्च स्तरीय जांच अस्पताल की जरूरतों के लिए दी 10 करोड़ की स्वीकृति बैठक में मरीजों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय समदर्शी न्यूज़ रायपुर,23 सितंबर/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अस्पताल के संचालन में अव्यवस्था और कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज सिम्स…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 35.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का किया अनावरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के मार्ग पर चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार – अरुण साव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितम्बर/ उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज चारामा में 35 करोड़ 56 लाख 68 हजार रुपए लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 15 करोड़ 84 लाख 40 हजार रुपए के चार निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 19 करोड़ 72 लाख 28 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण…

Read More

युवती से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी : जालसाज को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.

थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 322/2024 धारा 420, 467, 468, 469, 470, 471 आईपीसी के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़  रायगढ़, 23 सितंबर / थाना कोतरारोड़ क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने कल दिनांक 22 सितंबर 2024 को कोतरारोड़ थाना में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि फरवरी 2024 में राजेश कुमार साहू, निवासी किरोड़ीमलनगर, रायगढ़ ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया और खुद को नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी में इंटरशीप कर रहा हूं, बताते हुए झूठे वादे किए। राजेश ने युवती को जेएसडब्ल्यू कंपनी…

Read More

जंगल जाकर अब नहीं लाना पड़ेगा घास-फूस, पक्का मकान पाकर मंगलू बिरहोर हुआ खुश, बिरहोर समुदाय के मंगलू को अब तेज आंधी बारिश में छत के उड़ जाने का नहीं रहा डर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितम्बर/ बारिश का मौसम आते ही जंगल में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के मंगलू बिरहोर की परेशानी बढ़ जाती थी। वह हर बारिश और तूफान में यही मिन्नते करता था कि हे भगवान…इस बार ज्यादा बारिश न हो..ज्यादा तूफान न चले..ताकि घास-फूस का बना उनका आशियाना सुरक्षित रहे..। अपने आशियाने के उजड़ जाने को लेकर हर साल बारिश और तूफान के मौसम में तनाव में रहने वाले मंगलू बिरहोर ने ऐसे कई साल कठिनाइयों में भी गुजारे..क्योंकि बारिश और तूफानों के आगे उनकी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए, कहा- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का राष्ट्रनिर्माण में अहम योगदान

स्वयं सेवकों ने जगाई सेवा की अलख, एनएसएस की राज्य इकाई को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा समदर्शी न्यूज़ रायपर, 23 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। स्वयं सेवको ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सेवा की अलख जगाई है। स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान सहित शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान देकर एक मिसाल प्रस्तुत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्ति के कार्य…

Read More

उल्लास कार्यक्रम की अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितम्बर/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।   श्री परदेशी ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा के अनुसार भारत सरकार द्वारा केन्द्र प्रवर्तित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रदेश में स्वीकृत किया गया है। इसके तहत…

Read More