बिलासपुर में गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अलर्ट : गुण्डे बदमाशों की गतिविधियों पर सतर्क निगाह

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 28 सितंबर/ जिले की शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा पूर्व एवं वर्तमान में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की गुण्डा लिस्ट तैयार कराई गई है। जिले में अब तक 375 गुण्डे बदमाशों को सूचीबद्ध किया गया है तथा बदमाशों की प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है। इसके साथ ही 130 अभ्यस्त अपराधियों का इतिहास तैयार कर आपराधिक चरित्रावली एवं वर्गीकृत 12 गिरोहों की गेंग हिस्ट्रीशीट तैयार की गई। इन चिन्हित बदमाशों पर पुलिस के द्वारा कड़ाई से कार्यवाही की…

Read More

अवैध रूप से मवेशियों को 407 वाहन में भरकर ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांण्ड पर जेल.

आरोपी वाहन चालक लवन में झालर लाइट खंभा एवं एक कार को एक्सीडेंट करते हुए मवेशियों सहित 407 वाहन को मौके पर छोड़कर हो गया था फरार. थाना लवन पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के साथ-सांथ, जप्तशुदा वाहन को राजसात करने की कार्यवाही भी की जा रही है. समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 28 सितंबर / प्रार्थी कृष्णकांत निवासी वार्ड क्रमांक 10 न.पं. लवन द्वारा थाना लवन में दिनांक 17 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वाहन टाटा 407 क्रमांक CG 04 NF 1312 के आरोपी…

Read More

अपराधियों से सांठगांठ करने वाले पुलिसकर्मी को मिली सजा, विभागीय जांच में पाया गया दोषी, किया गया सेवा से बर्खास्त

पुलिस सेवा शर्तों के विपरीत आचरण पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा आरक्षक को सेवा से किया पृथक  समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 28 सितंबर/ पुलिस बल के सदस्यों की आपराधिक संलिप्तता को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अत्यन्त गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस विभाग का मुख्य कार्य अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखकर आमजन को भय मुक्त वातावरण प्रदान करते हुये शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही उच्च स्तरीय आचरण एवं असंदिग्ध निष्ठा प्रदर्शित करना भी अपरिहार्य है। आरक्षक 1482 बी. अनिल राव की…

Read More

महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता : रायगढ़ महिला सेल का खरसिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल मुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.

विद्यार्थियों को साइबर खतरों से बचाव और अभिव्यक्ति ऐप, डॉयल 112 के उपयोग के बारे में भी दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 28 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी अनामिका जैन के मार्गदर्शन पर महिला सेल, रायगढ़ की टीम द्वारा खरसिया तहसील के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, मुरा में महिला और बच्चों की सुरक्षा पर आधारित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अपराधों से सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। सहायक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 सितम्बर को मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल, रात में जाएंगे नई दिल्ली

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 सितम्बर/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रात 9.20 बजे नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के राठौर चौक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर सिविल लाईन स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

बिलासपुर पुलिस ने अपील जारी कर ऑनलाइन ठगी से किया सावधान : सायबर थाना बिलासपुर में अपराध दर्ज कर की जा रही ऑनलाईन ठगी के दो प्रकरणों की सघन जाँच.

अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नहीं है उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करें. समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 28 सितंबर / वर्तमान में हो रही ऑनलाइन ठगी के प्रति सावधान करते हुए बिलासपुर पुलिस ने अपील जारी कर ठगी के प्रकरणों की जानकारी सार्वजनिक की है और इस प्रकार की ठगी से बचाने के साथ साथ ठगी का शिकार होने पर पुलिस सहायता लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया है।   पहले प्रकरण में प्रार्थिया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान : बच्चों के बाल सुलभ सवालों के जवाब में अपने बचपन की यादों को दोहराया

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 सितम्बर / विष्णु देव साय के हाथों बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों का आज सम्मान किया गया। विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों के बाल सुलभ सवालों का जवाब देते हुए बताया कि कक्षा में वे हमेशा मेधावी छात्र रहे। उनकी सभी विषयों में अच्छी पकड़ थी। गणित रहा प्रिय विषय मुख्यमंत्री ने कहा कि गणित उनका प्रिय विषय रहा है। गणित, फिजिक्स, अंग्रेजी, संस्कृत आदि विषयों में उनके बहुत अच्छे अंक आते थे। उन्होंने बताया कि उनकी मैट्रिक…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की – अच्छी कनेक्टिविटी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता की सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से पूर्ण करने कहा

‘तकनीकी मापदंडों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण’ चुनौतियों को स्वीकार कर बस्तर के लोगों के लिए करें बेहतर काम समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 28 सितम्बर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी जिलों में किए जा रहे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को अच्छी कनेक्टिविटी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता की सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी मापदंडों के अनुरूप अच्छी…

Read More

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता का एक मंच है राजनांदगांव युवोदय जिला प्रशासन एवं यूनीसेफ की संयुक्त पहल युवोदय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राजनांदगांव युवोदय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवोदय वीडियो, युवोदय ओडीएफ प्लस पोस्टर की लॉन्चिंग की गई। युवोदय बच्चों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक तथा कटआउट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड…

Read More

विष्णु के सुशासन में खुड़िया दंपत्ति का जीवन हुआ खुशहाल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 28 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खुड़िया दंपत्ति का जीवन आसान और खुशहाल हो गया है। सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के वनांचल ग्राम कनकबीरा में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति देवानंद और श्रीमती गजनी खुड़िया को अब एक साथ कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साय सरकार की ओर से उन्हें पीएम आवास योजना से पक्का मकान भी मिल गया है। खुड़िया दंपति ने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहा था। वन क्षेत्र होन के कारण यहां अक्सर तेज…

Read More