मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तपकरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन, तपकरा के ग्रामीण जनों से की मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ जशपुर/रायपुर, 25 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के  तपकरा में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। विष्णु देव साय ने तपकरा से ग्रामीण जनों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।

Read More

मुख्यमंत्री ने महान समाजसेवी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें किया नमन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाजसेवी, दार्शनिक और शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की 26 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि ईश्वर चन्द्र जी बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक माने जाते हैं। उनके अथक प्रयासों से विधवा पुनर्विवाह कानून 1856 पारित हुआ। उन्होंने बहुपत्नी प्रथा और बाल विवाह के विरुद्ध भी आवाज़ उठाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यासागर जी ने अपने बेटे की शादी एक विधवा से कराकर तत्कालीन समाज में एक…

Read More

पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को 27 सितम्बर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान : प्रधानमंत्री मोदी के विजन से प्रेरित छत्तीसगढ़ का पर्यटन क्षेत्र, चित्रकोट और ढूढमारस गांव होंगे सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 सितंबर/ विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित द बेस्ट टूरिज्म विलेज कम्पटिशन 2024 के तहत बस्तर जिले के ढूढमारस और चित्रकोट गांवों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बस्तर के ढूढमारस गांव को एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन तथा चित्रकोट को सामुदायिक आधारित पर्यटन में  उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिलेगा। यह सम्मान 27 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित विश्व…

Read More

साइबर और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम : सरदार वल्लभभाई पटेल उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी.

गुड टच-बेड टच, छेड़छाड़ से बचाव, अभिव्यक्ति ऐप और डायल 112 के उपयोग के बारे में बताया गया विस्तार से. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 25 सितंबर 2024 को रायगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजनांतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा के…

Read More

प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप : उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीते कुल 12 मेडल, देशभर की पुलिस टीमों ने दिखाया दमखम

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 सितम्बर/ भिलाई की मिनी स्टेडियम में चल रही प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप 2024-25 स्पर्धा में आज उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 03 गोल्ड, 05 सिल्वर तथा 04 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 33 केन्द्रीय और राज्य पुलिस की टीमें भाग ले रही है। प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन समारोह 27 सितम्बर को संध्या 4.30 बजे से प्रथम वाहिनी, छसबल भिलाई में मुख्यमंत्री श्री…

Read More

देश के प्रत्येक विद्यार्थी की बनेगी यूनिक आईडी, एक राष्ट्र-एक छात्र : अपार आईडी योजना का जल्द क्रियान्वयन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 सितम्बर / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पना के अनुरूप देश के प्रत्येक विद्यार्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उन्हें यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री आईडी (अपार आईडी) योजना का पूरे देश में लागू किए जाने की पहल शुरू कर दी गई है। यह योजना तीन चरणों में लागू होगी। प्रथम चरण में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी। दूसरे चरण में कक्षा 6वीं से लेकर 8वीं तथा अगले चरण में पहली…

Read More

321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों जल्द होगी नियुक्ति, मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग ने दी अनुमति

परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 30 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में 321 नये ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति का मामला अंततः सुलझ गया है। वित्त विभाग ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के निर्देशानुसार कृषि विभाग ने व्यापम द्वारा जारी सूची के अनुसार सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए दस्तावेजों के सत्यापन की सूचना जारी कर दी गई…

Read More

न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन एवं परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें जारी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 सितम्बर / श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत 45 अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिये महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वर्ष में दो बार (01 अप्रैल एवं 01 अक्टूबर) किया जाता है।श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती अलरमेल मंगई डी. द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिये 01 अक्टूबर 2024 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में…

Read More

बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक सीजी-11- एएस 9162 को किया बरामद. आरोपी समीर सारथी पिता पवन सारथी उम्र 20 वर्ष वार्ड 15 बलौदा, थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा के विरूध्द धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर की गयी कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 25 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नवल किशोर डहरिया निवासी ग्राम कोरबी थाना बलौदा जो दिनांक 24 जून 2024 को अपनी मोटर सायकल बजाज सीटी 100…

Read More

रोजगार सृजन के ठोस प्रयासों से छत्तीसगढ़ सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शामिल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 सितंबर/ छत्तीसगढ़ के देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए गए ठोस प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा है कि आज हमने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। यह सर्वेक्षण भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय…

Read More