साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने साइबर सेल का “जन चेतना” अभियान जारी : शहीद वीरनारायण कॉलेज जोबी में आयोजित हुआ विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम.

डीएसपी साइबर सेल ने छात्रों को बताये साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के उपाय, दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 24 सितंबर / माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशन पर साइबर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में पुलिस जन चौपाल व  विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता हेतु विशेष “जन चेतना”…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से कमला बाई का पक्का मकान बनाने का सपना हुआ साकार

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 सितंबर/ महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है। हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए एक खुद का घर हो। इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर के तबके के भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। कबीरधाम जिले की ग्राम सैगोना निवासी कमला बाई, जिनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, आज प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने सपनों का घर पा चुकी…

Read More

पीएम श्री योजना में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की और 78 शालाएं, अब तक 341 शालाओं को मिल चुकी है स्वीकृति, मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, कहा-पीएम श्री योजना छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 78 और स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए पीएम श्री योजना में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 263 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, नई स्वीकृति मिलने से यह संख्या बढ़कर अब 341 हो गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योग गुरु आदित्य राजे ने की सौजन्य मुलाकात, मुख्यमंत्री ने आदित्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योगा चैम्पियन आदित्य राजे सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आदित्य को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

स्वीकृत राशि से होंगे जल संरचनाओं में सुधार के काम, जल की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था होगी बेहतर जल संकट दूर होने के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य और जीवन स्तर भी होगा बेहतर  समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 24 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए से अधिक की  राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाली जल…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान का सपना हुआ पूरा : पक्के आशियाने से गीता बाई ध्रुव के जीवन में आई खुशहाली

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,24 सितंबर/ जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम रसेड़ा निवासी श्रीमती गीता बाई ध्रुव एवं उनके पति परदेशी राम ध्रुव के जीवन में एक नया अध्याय तब शुरू हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर मिला। जीवन की कठिनाइयों से लड़ते हुए उन्होंने मजदूरी के सहारे अपने परिवार को पालने की पूरी कोशिश की। तीन बच्चों का पालन-पोषण,घर की जिम्मेदारियाँ और रोज़ी-रोटी की चुनौतियाँ उनके जीवन का हिस्सा थीं। लेकिन इन सबके बीच उनकी सबसे बड़ी चिंता थी…

Read More

दुष्कर्म के आरोपी को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश, आरोपी भेजा गया जेल !

अपराध क्रमांक 218/2024 धारा 64, 65(1) BNS, 4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 24 सितंबर / पुसौर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी गणेश उरांव (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर दिनांक 23 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । बालिका के पिता द्वारा दिनांक 18 सितंबर 2024 को थाना पुसौर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज…

Read More

संवेदनशील शासन आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए है कृतसंकल्पित : पीएम जनमन योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा श्रीमती आशा को मिला सपनों का आशियाना

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 सितम्बर/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के लोगों को अपने खुद के पक्के मकान का सपना पूरा करने में मदद मिली है। बलरामपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग बड़ी संख्या में निवासरत है। उनका भी सपना है कि खुद के पक्के मकान में अपने परिवार के साथ निश्चिंत होकर जीवन-यापन करें। अपने सपने को पूरा करने के लिये व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और प्रशासन के माध्यम से पीवीटीजी समुदाय…

Read More

बैंक सखी बनकर सशक्तिकरण और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करती महिलाएं ग्रामीणों तक पहुंचा रहीं बैकिंग सुविधाएं, बैंक सखी रीमा ने 20.83 करोड़ रुपए से अधिक राशि का किया ट्रांजेक्शन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 सितम्बर/ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं लोगों तक बैकिंग सुविधाएं पहुंचाने में बैंक सखी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं हैं। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता था, आज बैंक स्वयं उठकर उनके घर पहुंच रहे हैं। बैंक सखियां आज ग्रामीणों की सेवा का काम कर रहीं हैं, और साथ ही स्वयं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। इनके द्वारा ग्रामों में वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, नरेगा मजदूरी भुगतान, स्व सहायता समूह की राशि का लेनदेन एवं अन्य बैंकिंग…

Read More

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल अमेरिका प्रवास और क्वाड के छठवें शिखर सम्मेलन में देश का सशक्त प्रतिनिधित्व करने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व कौशल पर हम सभी देशवासियों को गर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अमेरिका के सफलतम प्रवास और ‘क्वाड’ के छठवें शिखर सम्मेलन में कीर्तिमान…

Read More