ऑपरेशन शंखनाद के अंतर्गत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : रातभर चली मुठभेड़ में 36 गौवंश मुक्त, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया तस्करों का पीछा, 3 वाहन जब्त, जंगल में गौवंश छिपाकर तस्कर हुए फरार, झारखंड के लिए हो रही थी तस्करी, पुलिस की सतर्कता ने किया नाकाम

थाना नारायणपुर में अज्ञात गौ-तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध, जशपुर पुलिस द्वारा अभी तक कुल 558 गौ-वंश को तस्करों से मुक्त कराते हुये कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं तस्करी में प्रयुक्त कुल 33 वाहनों को किया गया है जप्त समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को बीते दिनांक की रात्रि में मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ मवेशी तस्कर अलग-अलग…

Read More

जशपुर : महिला ने रचा धोखा, नाबालिग को बनाया शिकार, सायबर सेल ने बचाई मासूम की जिंदगी, नाबालिग को बहलाकर ले गई महिला को कुनकुरी पुलिस ने जिंद (हरियाणा) से किया गिरफ्तार

आरोपिया महिला के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 137/24 धारा 137(2) भा.न्या.संहिता एवं 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुनकुरी क्षेत्र के प्रार्थी ने दिनांक 27.08.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र दिनांक 22.08.2024 फुटबाल मैच देखने जा रहा हूं कहकर घर से निकला, जो वापस घर में नहीं आया। परिजनों द्वारा बालक की आस-पड़ोस, रिष्तेदारी में पाटासाजी की गई कोई पता नहीं चला। प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त किया गया…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना : कमलेश भगत की कहानी, कैसे एक पक्का घर ने बदली जिंदगी

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिल रहे पक्के छत ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जशपुर नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी श्री कमलेश भगत के लिए पक्का मकान बनाना एक सपने की तरह था। कच्ची झोपड़ी में रहते हुए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में छत…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए जताया आभार, कहा – ’प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ की स्वीकृति जनजातीय समुदाय के उत्थान की दिशा में बड़ा कदम

अन्नदाताओं और उपभोक्ताओं के लिए हितकारी है ’प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना’ को जारी रखने का फैसला अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई अनुसंधान परियोजनाओं से भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगी सशक्त उपस्थिति समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट में जनजातीय समुदाय के उत्थान, किसानों और उपभोक्ता कल्याण के संबंध में लिए गए निर्णयों के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार प्रकट किया है। केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा आज ’प्रधानमंत्री…

Read More

वन भूमि को बेजा कब्जा से मुक्त कराने कार्यवाही जारी : वन विभाग की उड़नदस्ता टीमों ने 23 के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया 

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितम्बर/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर राज्य में वन भूमि से बेजा कब्जा खाली कराने तथा वन्य अपराध की रोकथाम के लिए वन विभाग की उड़नदस्ता टीमों के साथ-साथ विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रहे है। जगदलपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र भानपुरी में वन भूमि में बेजा कब्जा कर खेती करने के मामले में 23 लोगों के विरूद्ध वन अपराध का मामला दर्ज करने के साथ ही 26 एकड़ 29 डिसमिल वन भूमि में विभिन्न प्रकार की…

Read More

दुजेमती सोनवानी का हवाई यात्रा का सपना हुआ साकार

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाएं न सिर्फ आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं, बल्कि राज्य की महिलाओं के सपनों को नई उड़ान भी दे रही हैं। ऐसी ही एक योजना है महतारी वंदन योजना, जिसने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टुंडरी की निवासी श्रीमती दुजेमती सोनवानी के जीवन में अद्वितीय बदलाव ला दिया है। श्रीमती दुजेमती, एक घरेलू महिला है, जो पहले कभी भी हवाई यात्रा करने के बारे में नहीं सोच पाई थीं, अब इस योजना की मदद से अपने इस सपने को साकार कर…

Read More

विशेष लेख : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय पोषण अभियान बना जन आंदोलन, राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है पोषण माह अभियान

पोषण अभियान से महिलाओं और बच्चों के आहार और व्यवहार में आ रहा सकारात्मक बदलाव राज्य के 52 हजार से अधिक आंगनबाड़ियों में चल रहा है पोषण अभियान समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 सितम्बर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय पोषण अभियान ने एक जन आंदोलन का रूप ले लिया है। चालू माह में पोषण अभियान को राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य के 52 हजार से अधिक आंगनबाड़ियों में पोषण अभियान संचालित हो रहा हैं। वहीं स्वास्थ्यवर्धक विभिन्न गतिविधियों को आयोजन भी किया जा…

Read More

चिकित्सा के क्षेत्र में आयुष्मान और चिरायु योजना से नौनिहालों को मिल रहा जीवनदान

18 माह के शब्बीर की गंभीर बीमारी का हुआ इलाज क्लेफ्ट पैलेट की समस्या का हुआ सफल ऑपरेशन, आकाश के चेहरे पे लौटी मुस्कान समदर्शी न्यूज़ रायपुर,19 सितम्बर/ शासन द्वारा दी जाने वाली की मूलभूत सुविधाओं में से एक स्वास्थ्य सुविधा है और केंद्र सरकार बचपन में ही बीमारियों का पता लगाकर उसे समूल समाप्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित कर रही है, जिसके अंतर्गत जटिल से जटिल बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जाता है। एक ओर जहां निजी अस्पतालों में उपचार के लिए लाखों रुपए…

Read More

छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय में सहायक मार्शल पदों की लिखित परीक्षा 6 अक्टूबर को

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय के अंतर्गत सहायक मार्शल पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा इस परीक्षा का संचालन किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगी। सहायक मार्शल पद हेतु छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय के वेबसाईट पर पहले ही ऑनलाइन आवेदन जमा किया गया था, जिसमें विभागीय शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को अब व्यापम की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन करना होगा।…

Read More

विश्व बांस दिवस पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेमेतरा में तैयार विश्व के सबसे ऊंचे बैम्बू टॉवर का किया लोकार्पण, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितम्बर/ विश्व बांस दिवस पर आज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने बेमेतरा में तैयार विश्व के सबसे ऊंचे बांस के टॉवर (Bamboo Tower) का ऑनलाइन लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह भी लोकार्पण कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया में भव्य सृष्टि उद्योग द्वारा दुनिया के सबसे ऊंचे बांस के टॉवर का निर्माण किया गया है। करीब 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस टॉवर की ऊंचाई 140 फीट और वजन 7400 किलोग्राम है। पेरिस…

Read More