विश्व पर्यटन दिवस पर “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2024” का आयोजन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन उद्योग की नई संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर विशेषज्ञ करेंगे विचार-विमर्श समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2024” का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन (सीजीटीटीए) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह आयोजन नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन उद्योग की नई संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर…

Read More

प्रवर्तन टीमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखें : राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति एवं चेकिंग के संबंध में दिए गए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितम्बर/ सचिव एवं आयुक्त परिवहन एस. प्रकाश एवं अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने आज यहां संयुक्त रूप से परिवहन विभाग की समस्त प्रवर्तन टीमों (उड़नदस्ता) बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की और विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। प्रवर्तन टीमों को राजस्व लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व प्राप्तियों के लिए सार्थक प्रयास करने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर सार्वजनिक यातायात के साधनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अपर परिवहन आयुक्त ने उड़नदस्ता…

Read More

छत्तीसगढ़ में खुले शासकीय नौकरियों के द्वार : साय सरकार में मिल रहा युवाओं को भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में 3500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3,474 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी…

Read More

आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 2046 बच्चों का स्वर्णप्राशन : इम्युनिटी बढ़ाने 560 बच्चों को बाल रक्षा किट भी दिया गया

समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 26 सितम्बर/ बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में आज 2046 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम और इम्युनिटी बढ़ाने 560 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट का भी वितरण किया गया। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की, कहा – शहरों के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने गंभीरता से काम करें आयुक्त और सीएमओ

काम में कोताही बर्दाश्त नहीं, मुस्तैदी से अपने दायित्वों का करें निर्वहन शासन के निर्देशों की अवहेलना, अनियमितता और गुणवत्ताहीन कार्य अक्षम्य, होगी कड़ी कार्रवाई – श्री साव समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 26 सितम्बर/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शहरों के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने गंभीरता से काम करने के…

Read More

नई दिल्ली से लौटे माओवादी हिंसा पीड़ित बस्तरवासियों का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत : मुख्यमंत्री के दौरे पर होने के कारण श्रीमती कौशल्या देवी साय ने की मेजबानी

माओवादी हिंसा का दर्द अब पूरे देश ने जाना है : उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितंबर/ आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के लगभग 55 नागरिकों को आमंत्रित किया गया, जो हाल ही में अपनी व्यथा और समस्याओं को व्यक्त करने दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौसम खराब होने के कारण उड़ान बाधित होने से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने माओवादी हिंसा पीड़ित बस्तरवासियों का स्वागत…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितंबर/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रसाद नड्डा आज अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। श्री नड्डा ने यहां राजधानी रायपुर के केनाल रोड, तेलीबांधा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, विधायक श्री किरण सिंह देव, साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे।

Read More

शासकीय और आवासीय भूमि पर निर्मित संपत्तियों के फ्री-होल्ड की प्रक्रिया यथावत

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा कृषि प्रयोजनार्थ के रूप में अंकित भूमियों के डायवर्सन के बाद ही किया जाएगा फ्री-होल्ड समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितम्बर/ छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल की ऐसी भूमि जो आवासीय मद में दर्ज है, या आबंटित शासकीय भूमि के अंतर्गत आबंटित भवनों, भूखण्डों के फ्री-होल्ड की प्रक्रिया यथावत जारी है। हितग्राही को फ्री-होल्ड हेतु आवेदन मण्डल के नजदीकी संपदा कार्यालयों में कर सकते है। मंडल की ऐसी भूमि जो वर्तमान में कृषि प्रयोजनार्थ के रूप में अंकित है, उनमें डायवर्सन के बाद ही फ्री-होल्ड किया जाएगा।…

Read More

चार जिलों में नवीन जिला आयुर्वेद कार्यालय की होगी स्थापना : राज्य शासन से 16 पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में संसाधनों की वृद्धि और रिक्त पदों पर लगातार भर्तियां की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य अमले में बढ़ोत्तरी और सुविधाओं में इजाफा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से राज्य के चार जिलों में जिला आयुर्वेद कार्यालय की स्थापना की…

Read More

शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 वाहन चालकों को कुल ₹7,40,000 अर्थदंड से किया गया दंडित.

दिनांक 25 सितंबर 2024 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों को कुल ₹50,000 अर्थदंड से किया गया दंडित. शराब पीकर वाहन चलाने वाले सभी 05 वाहन चालकों को ₹10,000-10,000 किया गया अर्थदंड. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से बलौदाबाजार में चेकिंग कर वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया. इस माह यातायात पुलिस की चेकिंग कार्यवाही में, माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 71 वाहन चालकों को कुल ₹7,40,000 अर्थदंड से किया…

Read More