समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितंबर / पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन कुमार साय और छत्तीसगढ़ प्रभारी मंत्री नितिन नबीन जी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस विशेष अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। इस अवसर श्रीमती गोमती साय ने कहा कि निश्चित ही आपके आशीर्वाद और समर्थन से सरगुजा के विकास के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
Read MoreDay: September 27, 2024
जशपुर पुलिस के दबाव में झारखंड के दो गौ तस्करों ने किया सरेंडर, तीन पिक-अप सहित 36 गोवंश किए गये थे बरामद… आरोपियों को भेजा गया जेल.
जशपुर पुलिस की टीम ने दिनांक 19 सितंबर 2024 की रात्रि में पीछा कर इनके तीन पिक-अप वाहन से कुल 36 नग गौ-वंश को तस्करों से कराया था मुक्त, पुलिस के भारी दबाव में आकर तस्कर गौ-वंश से भरे पिक-अप को खरवाटोली जंगल (नारायणपुर) में छोड़कर फरार हो गये, थाना नारायणपुर में अज्ञात गौ-तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध किया गया था पंजीबद्ध. गौ तस्करी में जप्त उक्त 03 पिक-अप वाहन की भी राजसात…
Read Moreमोबाईल दुकान से नगदी रकम एवं मोबाईल की चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ 02 मोबाईल जप्त, नगदी रकम आरोपियों ने कर दी खर्च, आरोपियों के विरूद्ध थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 72/24 भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2), 331(4), 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. आरोपीगण – 1.शिव कुमार उर्फ पेटा उम्र 25 साल निवासी पोखराटोली थाना नारायणपुर, 2.जगदीश्वर राम उम्र 18 साल निवासी पोखराटोली थाना नारायणपुर. पतासाजी की जा रही है एक फरार आरोपी की. समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 27 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण…
Read Moreराष्ट्रीय पोषण माह में जशपुर की बड़ी सफलता : 30 दिनों में कुपोषण कम करने की गतिविधियों का संचालन करने में जिला रहा प्रदेश में अव्वल
जिले भर में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का हो रहा आयोजन, विभिन्न विभागों द्वारा 5 लाख 68 हज़ार से अधिक गतिविधियों का अब तक हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितम्बर/ सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 01 से 30 सितम्बर 2024…
Read Moreजशपुर में आयुष्मान कार्ड योजना की सफलता : हजारों लोगों को मिला लाभ, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिला सम्मान
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के आम नागरिकों तक आयुष्मान कार्ड से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज आयुष्मान कार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों और कर्मचारियों प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनांतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त विकास खंड में दिनांक 20 सितंबर 2024 हो 30 सितंबर 2324 के दौरान आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाना है।…
Read Moreसाइकल चलाओ, स्वस्थ रहो: जशपुर में आयुष्मान पखवाड़ा का अनूठा आयोजन
28 सितंबर को रंजीता स्टेडियम से निकाली जाएगी सायकल रैली : जनप्रतिनिधिगण अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को शामिल होने की अपील समदर्शी न्यूज़ जशपुर 27 सितंबर/ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिले आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 सितंबर 24 को सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली प्रातः 8 बजे से रंजीता स्टेडियम से महाराजा चौक, सन्ना रोड, हनुमान मंदिर, जैन मंदिर, बस स्टैंड, नीचे रोड से होते हुए रंजिता स्टेडियम में रैली का समापन होगा। जिला प्रशासन ने…
Read Moreबलौदाबाजार यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत लगाई जा रही लगाम, इस माह 75 चालकों पर कुल 7.8 लाख रुपये का हुआ जुर्माना.
दिनांक 26 सितंबर 2024 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों को कुल ₹40,000 अर्थदंड से किया गया दंडित. शराब पीकर वाहन चलाने वाले सभी 04 वाहन चालकों को पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 किया गया अर्थदंड. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से बलौदाबाजार में चेकिंग कर वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा इस माह यातायात पुलिस की चेकिंग कार्यवाही में माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 75 वाहन चालकों को कुल ₹…
Read Moreजशपुर: आयुष्मान कार्ड ने बचाया जीवन, सुखमति बाई का सफल ऑपरेशन
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आयुष्मान कार्ड से जरुरत मंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जशपुर विकास खंड के पुरानी टोली निवासी सुखमति बाई जुड़वा बच्चों की माँ बनी हैं। इलाज के दौरान उनको आपातकालीन ऑपरेशन की जरूरत पड़ी, जिसमें 60,000 का खर्च आया। आयुष्मान कार्ड से उनका इलाज आसानी से हो गया और आपरेशन के पैसे भी नहीं देने पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि कठिन समय में मेरे परिवार को आर्थिक चिंता से…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपना अनुभव साझा कर राजस्व अमले को दिया बड़ा संदेश, कहा – आम आदमी से सीधे जुड़ा है राजस्व विभाग, इसकी छवि को सुधारने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने की राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा लंबे समय तक एक ही स्थान पर न रहें पटवारी, नियमित अंतराल पर हो स्थानांतरण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितंबर / मैं साल 1990 में नया-नया विधायक बना, तब साधु की तरह दिखने वाले लंबी कद काठी का एक व्यक्ति मेरे पास आवेदन लेकर आया। वे मेरे जन्म यानी साल 1964 से राजस्व के एक मामले को लेकर राजस्व कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें अपने मामले की सारी जानकारियां याद थी और कागज पलटने तक की जरूरत नहीं…
Read Moreजशपुर : बहादुर कलारिन सम्मान हेतु नामांकन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितम्बर / छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2024 हेतु नामांकन आमंत्रित किया गया है। महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाले राज्य की महिलाओं को प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् दो लाख रूपये तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में दिया जाता है। वर्ष 2024 के लिए उक्त पुरस्कार हेतु इच्छुक महिलाओं से निर्धारित प्रपत्र में प्रविष्टियॉ10 अक्टूबर तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग संगम चौक तिवारी कॉलोनी जशपुर को…
Read More