उच्च न्यायालय के अनुभाग अधिकारी श्रीमती ठाकुर की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभिनी बिदाई

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितंबर/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा आज उच्च न्यायालय के अनुभाग अधिकारी श्रीमती चन्द्रकला ठाकुर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान कर उनके भावी स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती चन्द्रकला ठाकुर आज सेवानिवृत्त हो रही है, उन्होंने वर्ष 1991 में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ से अपनी सेवा प्रांरभ की थी। राज्य विभाजन के पश्चात् छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में अपनी…

Read More

खाद्य मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न : आगामी खरीफ विपणन वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान

किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से होगी धान की खरीदी पारदर्शी और निर्बाध धान खरीदी के लिए इलेक्ट्रानिक वेटिंग मशीन के उपयोग पर जोर नेफेड और एनसीसीएफ एजेंसी के माध्यम से मक्का खरीदी केन्द्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव जूट कमिश्नर और जेम के माध्यम से बारदाना खरीदी का निर्णय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितम्बर/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में आज महानदी भवन में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की…

Read More

चिकित्सकों की स्वास्थ्य मंत्री से विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा : आयुष्मान योजना में इंश्योरेंस या ट्रस्ट, व्यापक सहमति बनाने के बाद होगा निर्णय – स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितंबर/ आयुष्मान भारत योजना को इंश्योरेंस व ट्रस्ट मोड में चलाने को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के बीच निवास कार्यालय में विस्तृत चर्चा हुई। इसको लेकर चिकित्सकों व विभाग के बीच व्यापक सहमति निर्मित कर निर्णय पर पहुंचने की बात स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कही। चिकित्सकों ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आने वाली समस्याओं और अन्य मुद्दों पर स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान आयुष्मान योजना में चिकित्सकों की शिकायतों के समाधान के लिए सुधारात्मक कदम…

Read More

पुलिस जन चौपाल : ग्राम शकरबोगा में चक्रधरनगर पुलिस ने जन चौपाल का आयोजन कर नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया जागरूक.

थाना प्रभारी ने युवाओं और ग्रामीणों को नशे के सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए विशेष रूप से नवयुवकों से नशे से दूर रहने की अपील की. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 30 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत थाना क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रम “पुलिस जन चौपाल” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल 29 सितंबर 2024 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम शकरबोगा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर “पुलिस जन चौपाल” का आयोजन…

Read More

निर्वाचन की सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराएं – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने उप निर्वाचन के लिए आरओ, एआरओ, नोडल और तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण को किया संबोधित

नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स और सीईओ कार्यालय के अधिकारियों ने आदर्श आचरण संहिता, नामांकन प्रक्रिया, निर्वाचन व्यय, एमसीएमसी, आईटी एप्स सहित विभिन्न प्रक्रियाओं की बारीकियों की दी जानकारी समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितम्बर/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज विधानसभा उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण को संबोधित किया। उन्होंने विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने को कहा। उन्होंने इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 1 अक्टूबर को रायपुर और सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,  30 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 01 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और जिला मुख्यालय सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर स्थित सर्किट हाउस के न्यू कन्वेंशन हॉल में ‘‘जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत‘‘ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगे। श्री साय इस कार्यक्रम के बाद 11.50 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 01 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे और वहां दोपहर 01.15 बजे से अग्रसेन स्टेडियम सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन…

Read More

शारदीय नवरात्रि में प्रमुख चिन्हांकित स्थानों पर चिकित्सा शिविर के संबंध में आयुक्त स्वास्थ्य द्वारा दिशा-निर्देश जारी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितंबर/ शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रदेश के प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाने के संबंध में आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आयुक्त स्वास्थ्य द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का पर्व आरंभ हो रहा है। प्रदेश में नवरात्रि के पर्व में आमजनों द्वारा पंचमी…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखना हमारी नैतिक जवाबदारी – मुख्यमंत्री श्री साय

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी बुजुर्गों को स्वस्थ, सुदीर्घ खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए पूरे विश्व में एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बुजुर्ग, परिवार ही नहीं पूरे समाज के लिए अमूल्य धरोहर होते हैं। वे जीवन भर परिवार और समाज को अपना अमूल्य योगदान देते…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को नमो इम्पेक्ट की प्रति भेंट की गई

समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली/रायपुर, 30 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘‘नमो इम्पेक्ट‘‘ की प्रति, पुस्तक के लेखक अतुल सिंघल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री सिंघल को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां राष्ट्र की उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

Read More

अच्छी सड़कों से प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली/ रायपुर, 30 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा छत्तीसगढ़ की सड़कों के विकास के लिए दी गई 11 हजार करोड़ की मंजूरी पर कहा कि अच्छी सड़कें विकास को तेज रफ्तार देती हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सड़कों के विकास के लिए संकल्पित है। निश्चय ही इस स्वीकृति से प्रदेश के आवागमन, औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को सरल और सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी।

Read More