रायपुर, 30 अक्टूबर 2024/ राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर 05 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में मुख्य अतिथिगण शामिल होंगे। इस क्रम में रायपुर जिले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, बस्तर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में मंत्री श्री रामविचार नेताम,…
Read MoreDay: October 30, 2024
राज्य स्थापना दिवस : जिला मुख्यालयों में होंगे दीप प्रज्ज्वलन
रायपुर, 30 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्जवलन किया जाना है। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, रायपुर ने कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा है कि नागरिकों से अपने घरों में राज्य स्थापना दिवस को दृष्टिगत रखते हुए दीप प्रज्जवलन करने के लिए अपील करना सुनिश्चित करें।
Read Moreजशपुर : कलेक्टर ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नागरिकों से अपने घरों में दीप प्रज्जवलन करने की अपील की
जशपुर, 30 अक्टूबर 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर 2024 को जिला मुख्यालय एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। कलेक्टर रोहित व्यास ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों से अपने घरों में दीप प्रज्जवलन करने की अपील की है।
Read Moreमुख्यमंत्री के सपने को साकार करते हुए जशपुर पर्यटन का नया गंतव्य बन रहा : एडवेंचर, इको-टूरिज्म और स्थानीय संस्कृति का बेमिसाल संगम देखने को मिल रहा
जशपुर 30 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से जशपुर जिला पर्यटन के क्षेत्र में नया रूप ले रहा है। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर एडवेंचर और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही विगत दिवसों में मायली नेचर कैंप में सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकार की पहली बैठक आयोजित किए है। छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला सुंदर वादियों और नदी पहाड़ झरना से परिपूर्ण खूबसूरत और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है अब जिला…
Read Moreजशपुर : जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन जारी, आपत्तियों-सुझावों के संबंध में दावा आपत्ति 08 नवम्बर तक
जशपुर, 30 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-30 के प्रावधानों के तहत् जिला जशपुर अंतर्गत जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट- एक में जारी किया है। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 30 के साथ पठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में करते हुए कलेक्टर ने जशपुर जिले के जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र कमांकों में विभाजित किया है। जिसके अनुसार जिले में कुल जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की…
Read Moreजशपुर: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की सफलता, व्हीटीपी में डाटा एंट्री कोर्स से युवाओं को मिल रहा रोजगार, भविष्य को लेकर आशान्वित
जशपुर, 30 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ रही है। प्रशिक्षण ले रहे युवा अपने आने वाले भविष्य को लेकर आशान्वित है। इस योजना के तहत जिला कौशल एवं विकास प्राधिकरण द्वारा व्हीटीपी औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र आरा में डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शासकीय व्हीटीपी औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र आरा में डाटा एन्ट्री आपरेटर कोर्स के प्रशिक्षुओं से जिला कौशल एवं विकास प्राधिकरण के…
Read Moreचिटफंड घोटाले का स्थाई वारंटी आरोपी राज सिंह विश्वकर्मा जशपुर पुलिस के हाथों हुआ गिरफ्तार… जशपुर और कोरबा न्यायालयों से जारी थे वारंट…प्रस्तुत किया गया न्यायालय में.
आरोपी के विरूद्ध चेक बाउंस होने के प्रकरण में जशपुर न्यायालय से दो एवं जिला कोरबा के न्यायालय से भी धारा 138 एनआईटी एक्ट के प्रकरण में स्थाई वारंट हुआ है जारी. स्थाई वारंटी आरोपी राज सिंह विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी मटासी थाना नारायणपुर. साईंप्रसाद चिटफंड कंपनी, विनायक होम्स रियल स्टेट के एजेंट के रूप में कर चुका है कार्य. आरोपी अपने साथियों के साथ भुनेश्वर में क्रिप्टोकरेंसी कंपनी में लोगों को रकम दुगुना करने का लालच देकर लगभग 04 लाख रूपये की ठगी किया है. जशपुर/कुनकुरी, 30 अक्टूबर…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन का कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक कदम : कलेक्टर, उप सचिव, उप कुलसचिव सहित 25 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन ने आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किया है। ये अधिकारी अब अपने-अपने पदों पर अधिक जिम्मेदारियों के साथ कार्य करेंगे। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर, अवर सचिव, उप कुलसचिव आदि शामिल हैं। इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदोन्नति राज्य के विभिन्न विभागों जैसे सामान्य प्रशासन, लोक स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, पर्यटन आदि में हुई है। पदोन्नत अधिकारियों…
Read Moreदीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को सौगात : सामान्य प्रशासन, वाणिज्य, नगरीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों में 64 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 64 अधिकारियों को पदोन्नत किया है। ये सभी अधिकारी अब प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत होंगे। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में संयुक्त कलेक्टर, उप सचिव, आयुक्त, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदि शामिल हैं। इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदोन्नति राज्य के विभिन्न विभागों जैसे सामान्य प्रशासन, वाणिज्य एवं उद्योग, नगरीय प्रशासन, पंचायत, राजस्व आदि में हुई है। पदोन्नत अधिकारियों को राज्य…
Read Moreजशपुर : बैंक लोन के नाम पर 17 महिलाओं से 13 लाख की ठगी…आरोपी माँ-बेटा गिरफ्तार… कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
धोखे से विभिन्न बैंकों का लोन स्वीकृत कराकर रूपये 13,14,000 /- (तेरह लाख चौदह हजार रूपये) ठगी करने के मामले में फरार मां-बेटा गिरफ्तार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरीकछार का मामला, प्रकरण के अन्य दो आरोपी फरार, पतासाजी जारी, थाना नारायणपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 76/2024 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज. आरोपी का नाम – (1) श्रीमती सुलोचनी सोनी उम्र 58 साल, (2) विनोद सोनी उम्र 30 साल दोनों निवासी पकरीकछार थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.). जशपुर/कुनकुरी, 30 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस…
Read More