जशपुर में सफाई का बिगुल और तिरंगे का जयघोष: घर-घर जनभागीदारी से सजेगा आज़ादी का पर्व

एक स्वच्छ, हरित और एकजुट जशपुर का प्रतीक बनकर सामने आ रहा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किया जा रहा प्रेरित जशपुर, 09 अगस्त 2025/ देशभक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संगम जशपुर जिले में देखने को मिल रहा है। ज़िला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के साथ जोड़ते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, साथ ही स्वतंत्रता दिवस…

Read More

खेत में महिला से दरिंदगी : कुनकुरी कोर्ट ने बलात्कारी को सुनाई 10 साल की कठोर कैद और जुर्माना

पीड़िता की बहादुरी और पुलिस की तत्परता से 16 महीने में मिला न्याय कुनकुरी, 9 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जो महिला सुरक्षा और न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। अदालत ने 24 वर्षीय युवक अभय मनीष तिर्की को बलात्कार के गंभीर अपराध में 10 साल के कठोर कारावास और ₹1,000 के जुर्माने की सज़ा सुनाई है। यह फैसला न केवल पीड़िता को न्याय दिलाता है,…

Read More

रायपुर में रक्षाबंधन 2025 का अनूठा उत्सव : दिव्यांग बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बांधी राखी, दिव्यांग बच्चों की राखी और मुस्कान से भावुक हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह.

रक्षाबंधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले दिव्यांग बच्चे, बांधी राखी और साझा की मुस्कानें, इन बच्चों से मिलकर और रक्षाबंधन पर इनके प्रेम से भावुक हूँ – डॉ. रमन सिंह, विस अध्यक्ष एग्जैक्ट फाउंडेशन, रूद्री (धमतरी) के दिव्यांग आवासीय विद्यालय के बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को राखी बांधकर व्यक्त किया स्नेह. रायपुर. 09 अगस्त 2025 : रायपुर में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास रहा, जब एग्जैक्ट फाउंडेशन, रूद्री (धमतरी) के दिव्यांग आवासीय विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को…

Read More

रक्षाबंधन पर बिलासपुर में अनूठा आयोजन : “रक्षा की डोर – कानून की ओर” थीम पर चला सुरक्षा जागरूकता अभियान,1000+ नागरिकों की मौजूदगी, SSP ने दिलाई शपथ, अब हर ऑटो चालक निभाएगा ‘रक्षा सूत्र’ की जिम्मेदारी.

300 ऑटो चालक सहित 1000 से अधिक वाहन चालक व नागरिकगण हुए उपस्थित, महिला ऑटो चालकों ने ऑटो सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम में लिया बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, ऑटो चालकों ने महिलाओं, बालिकाओं, बच्चो और बुजुर्गों के सवारी ले जाते उनके विशेष सुरक्षा और सम्मान का ख्याल रखने लिया शपथ. यातायात चेतना मित्रों और शियान चेतना मित्रों व अति वरिष्ठजनों का एसएसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा किया गया शाल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सम्मान भेंट. बिलासपुर.08 अगस्त 2025 : क्षाबंधन के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश…

Read More

नई शिक्षा नीति सिलेबस अभी तक स्कूलों में नहीं पहुंचा शिक्षक क्या पढ़ाएंगे – धनंजय सिंह ठाकुर

सरकारी स्कूलों में निजी प्रकाशक की पुस्तकों से शिक्षक पढ़ा रहे हैं सिलेबस की कोई गारंटी नहीं रायपुर/08 अगस्त 2025। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद भी सरकारी स्कूलों में सिलेबस नहीं पहुंचने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति तो लागू कर दी गई है। एनसीईआरटी के सिलेबस को सरकारी स्कूल में पढ़ाना है, लेकिन शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी के सिलेबस को सरकारी स्कूल तक पहुंचाया ही नहीं है। शिक्षक और 11वीं और 12वीं के छात्र नये…

Read More

सरकार अंततः गौठानो का नाम बदलकर शुरू करने मजबूर हुई – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/08 अगस्त 2025। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा आरंभ किए गए गौठान योजना का नाम बदलकर गौधाम के नाम से संचालित करने के निर्णय को भाजपा सरकार का यू -टर्न करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार अंततः गौठानो का नाम बदलकर शुरू करने मजबूर हुई। पौने दो साल बाद ही सही यह सरकार जागी तो सही। जो लोग राजनैतिक दुर्भावनावश गोठान का विरोध कर रहे थे, विगत 20 महीनों में स्वयं की कोई योजना ला नहीं सके, अब गौ…

Read More

विरोध का तर्क नहीं होने पर भाजपा अमर्यादित आचरण करती है – सुशील आनंद शुक्ला

अडानी परस्ती का खुलासा होने पर भाजपा तिलमिला गयी रिमोट कंट्रोल और मदारी की संज्ञा राजनैतिक तौर पर सामान्य उपमाएं है रायपुर/08 अगस्त 2025। भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रिमोट कंट्रोल और मदारी की संज्ञा राजनैतिक तौर पर सामान्य उपमाएं हैं। देश के उच्च सदन राज्यसभा, लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभाओं के भीतर भी ऐसे वक्तव्य अनेकों बार अलग-अलग दलों के संसद और विधायकों के द्वारा अपने उद्बोधनों में…

Read More

भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराध और नशाखोरी का गढ़ – दीपक बैज

डबल इंजन की सरकार में ड्रग्स कैसे पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ पहुंच रहा ? रायपुर/08 अगस्त 2025। भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ अपराध और नशाखोरी का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में रोज- रोज हो रही आपराधिक घटनाएं, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती, नशे का व्यापार प्रदेश की खास्ताहाल हो चुकी कानून व्यवस्था का उदाहरण है। राज्य की राजधानी में औसतन रोज एक से दो हत्याएं हो रही है। प्रदेश का कोई शहर नहीं बचा है, जहां हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री का बहनों को उपहार – उज्ज्वला योजना के तहत ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रहेगी रायपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रति LPG सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी को  वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर देश की करोड़ों बहनों के…

Read More

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की अंतिम कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” का हुआ विमोचन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित

पद्मश्री डॉ. दुबे ने देश-विदेश में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की जयंती के अवसर पर उनकी अंतिम काव्य कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह आयोजन राजधानी स्थित मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने…

Read More