हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन. कुनकुरी. 12 अगस्त 2025 : कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मंडल के ग्राम पंचायत नारायणपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति नारों और गीतों के साथ यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद यात्रा ने पूरे गांव में एकता और सम्मान का संदेश फैलाया। अंत में प्रतिभागियों को तिरंगा वितरित किया…
Read MoreDay: August 12, 2025
“नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है”—बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय का ऐलान, शहीद विनोद सिंह कौशिक को श्रद्धांजलि और 3,000 छात्रों का सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह सीपत-नवाडीह चौक का नामकरण, शहीद विनोद सिंह कौशिक करने की घोषणा 3 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान बिलासपुर, 12 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और उनकी मेहनत, लगन…
Read Moreऑपरेशन आघात में बड़ी सफलता : 98 किलो गांजा केस का मास्टरमाइंड उड़ीसा से गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, गांजा सप्लायर पुरस्तम बारीक पुलिस की गिरफ्त में, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.
माह फरवरी में चौकी कोतबा क्षेत्र में 98 किलो गांजा के साथ पुलिस ने पकड़ा था एक आरोपी को, उसी की निशानदेही पर पुलिस पहुंची गांजा सप्लायर तक. पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में, मामला चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत का आरोपी के विरुद्ध चौकी कोतबा में 20(B)(2)(C)8,9 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार गांजा सप्लायर आरोपी – पुरस्तम बारीक उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम टटरकिला, थाना बानसुनी, जिला बोधा,(उड़ीसा). जशपुर.12 अगस्त 2025 : जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 98…
Read More“यह धोखा है!”—धनंजय सिंह ठाकुर का BJP पर वार, कहा महतारी वंदन योजना से बाकी संभाग की महिलाओं को किया बाहर
15 अगस्त से महतारी वंदन योजना का आवेदन सिर्फ बस्तर में ऑफलाइन क्यों लिया जा रहा है वेब पोर्टल से क्यो नही? रायपुर/12 अगस्त 2025। महतारी वंदन योजना का आवेदन सिर्फ बस्तर संभाग में ऑफलाइन लेने पर सवाल उठाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने 15 अगस्त से महतारी वंदन योजना का आवेदन लेने की प्रक्रिया सिर्फ बस्तर संभाग में शुरू करने पर सवाल उठाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से पूछा बस्तर के अलावा बाकी संभाग की महिलाये भी महतारी वंदन…
Read Moreकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का BJP सरकार पर हमला, कहा—रोज़ हो रही हत्याओं से दहशत में छत्तीसगढ़
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा, कहा- प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओ, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण रायपुर/12 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओं, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण है। धमतरी में रायपुर के 3 युवको की चाकू मारकर हत्या हो गयी। राजधानी में डिलवरी ब्वाय को चाकू मार कर हत्या कर दिया गया। रोज हो रही…
Read Moreजशपुर में विश्व हाथी दिवस पर गज संरक्षण संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने बताया हाथी-मानव द्वंद का समाधान
हाथी विशेषज्ञों ने हाथियों के व्यवहार, पारिस्थितिकीय तंत्र में उनकी भूमिका तथा संरक्षण के महत्व पर डाला प्रकाश जशपुर, 12 अगस्त 2025/ विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत कार्यालय में कलेक्टर रोहित व्यास एवं वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार की मौजूदगी में जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत अंतर्राज्यीय हाथी-मानव द्वंद को कम करने के उद्देश्य से कार्यशाला सह गज संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाथी विशेषज्ञों ने हाथियों के व्यवहार, पारिस्थितिकीय तंत्र में उनकी भूमिका तथा संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जागरूकता बढ़ाने…
Read Moreजशपुर वनमंडल में गज सूचना एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना, 24 घंटे मिलेगी हाथी मूवमेंट की जानकारी
नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुली रहेगी, टोल फ्री नम्बर 9243030720 जारी जशपुर, 12 अगस्त 2025/ वनमण्डल जशपुर में 12 अगस्त 2025 को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर गज सूचना एवं नियत्रण कक्ष की स्थापना किया गया। गज सूचना एवं नियंत्रण कक्ष का मुख्य उददेश्य परिक्षेत्र अन्तर्गत विचरणरत् हाथियों की जानकारी प्राप्त कर विचरण क्षेत्र के जंगल किनारे बसे एकल घरों में निवासरत् परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने हेतु एवं आस-पास के ग्रामों को सूचना देकर सुरक्षित करने हेतु सरपंच, सचिव एवं कोटवार को दूरभाष पर जानकारी देकर मुनादी…
Read Moreजशपुर में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन, जय स्तंभ चौक से रणजीता स्टेडियम तक गूंजेगा देशभक्ति का जोश
जशपुर, 12 अगस्त 2025/ जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा आगामी 14 अगस्त 2025 को जशपुर जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 07.30 बजे से जय स्तम्भ चौक जशपुर से प्रारंभ होकर महाराजा चौक के दाहिने बस स्टैण्ड मार्ग के नीचे तालाब रोड पुरानी टोली से होते हुए रणजीता स्टेडियम जशपुर में समापन किया जायेगा। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वतंत्रता दौड़ में जिल के सर्व विभाग प्रमुखों को अपनी उपस्थिति के साथ ही अपने अधिनस्थ समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मिलित कराने हेतु…
Read Moreकरोड़ों की ठगी का खेल बेनकाब : क्रिप्टो और जमीन के नाम पर करोड़ों हड़पे, दोगुना मुनाफा और प्लॉट देने का झांसा, रायपुर का ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक – 184/2025 धारा – 318(3), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध. नाम प्रार्थी – भागीरती यादव पिता पुनित राम यादव उम्र 43 साल पता भिलाई – 3 जिला दुर्ग. घटना दिनांक – 03 अगस्त 2024 से दिनांक 23 अक्टूबर 2024 के मध्य. घटना स्थल – न्यू राजेन्द्र नगर रौनक टेंट हाउस के पास रायपुर छ.ग. रिपोर्ट दिनांक – 09 अगस्त 2025. नाम आरोपी – (1) अभिलाष मसीह पिता कली मसीह निवासी फ्लैट नंबर ए 903 ई 2 नजदीक सेक्टर 8 ए स्काई विलास कमल विहार…
Read Moreजशपुर की धरती पर बेटियों का परचम: आधे से ज्यादा होम गार्ड पदों पर ग्रामीण छात्राओं का कब्जा, सपनों को मिली सरकारी उड़ान
जशपुर की ग्रामीण बेटियों ने रचा इतिहास, 100 में से 43 पद किए अपने नाम, जिला प्रशासन की पहल से पहली बार सरकारी सेवा में पहुँचीं अनेक छात्राएँ जशपुर, 12 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्था ने एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की है। संस्था की 45 छात्राओं का चयन गृह रक्षक (होम गार्ड) के पद पर हुआ है। इन चयनित छात्राओं ने नवसंकल्प के पुलिस बैच में आवासीय व्यवस्था के साथ नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया था।…
Read More