जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम गुल्लू निवासी स्व. अर्पण मिंज का पानी में डूबने से 10 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता श्रीमती राजमनी मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreMonth: October 2025
देश की प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू! जशपुर समेत सभी जिलों के विद्यार्थी 30 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
जशपुर : सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं और कक्षा 9वीं में बालक एवं बालिकाओं के प्रवेश हेतु राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित पेन एवं पेपर बहुविकल्पीय प्रश्न पेपर पैटर्न आधारित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 को किया जाएगा। जिसके लिए 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। सर्वप्रथम उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में…
Read Moreजशपुर में खेती हुई डिजिटल! 744 गांवों के 4 लाख खेतों की फसल जानकारी ऑनलाइन अपलोड, किसानों को मिली बड़ी सुविधा
रकबे में लगी फसल की जानकारी ऑनलाइन देखने की भी मिली सुविधा डिजिटल फसल सर्वेक्षण प्रणाली सटीक उत्पादन अनुमान लगाने में होगी कारगर जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी तहसीलों में एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके तहत जिले के कुल 744 गांवों के 4 लाख 3 हजार से अधिक खसरों में डीसीएस के माध्यम से तथा शेष खसरों में मैन्युअल गिरदावरी कर फसलों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गई है। इसका उद्देश्य भूमि पर लगी फसल एवं…
Read Moreजशपुर हादसा : खेत बना मौत का जाल ! नंगे तार में करंट छोड़ने से हाई वोल्टेज करंट से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली के तारों से घेरे खेत में गई जान, आरोपी पहुंचा जेल.
पुलिस के द्वारा थाना दुलदुला में खेत मालिक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 105 के तहत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम खूंटीटोली कस्तूरा का. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिजली तार को भी किया जप्त. नाम मृतक – असलम एक्का उम्र 26 वर्ष, निवासी खूंटी टोली, कस्तूरा, थाना दुलदुला. नाम गिरफ्तार आरोपी – बलेरियम एक्का, उम्र 53 वर्ष, निवासी खूंटी टोली, गिरजा बस्ती, कस्तूरा, थाना दुलदुला जिला जशपुर (छ.ग.) जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खूंटीटोली गांव…
Read Moreजशपुर कलेक्टोरेट में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक: अपर कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की
जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन , मुख्यमंत्री की घोषणा और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के घोषणा के तहत स्वीकृति कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें इसके साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के लिए कहा है।…
Read MoreBig Breaking : जशपुर में नक्सली पर्चे से मचा हड़कंप! पीएलएफआई संगठन के नाम पर फैली दहशत, पुलिस अलर्ट मोड पर
जशपुर : जशपुर जिले के चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र के ग्राम सुलेशा में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीण सल्लू राजवाड़े के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) संगठन के नाम से एक कथित नक्सली पर्चा मिला। पर्चा मिलते ही पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया। पर्चे की सामग्री और इसके पीछे की मंशा को समझने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर…
Read Moreवित्त, आवास और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में नवा रायपुर अटल नगर में निवेश और अधोसंरचना कार्यों की प्रगति की समीक्षा
रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश, अधोसंरचना विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों से शहर के योजनाबद्ध और तीव्र विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नवा रायपुर का संतुलित, आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया…
Read Moreनवा रायपुर में आदिवासी विद्रोहों पर आधारित शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन, तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा
अंग्रेजी हुकूमत काल के जनजातीय विद्रोहों पर आधारित संग्रहालय को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्योत्सव के अवसर पर करेंगे उद्घाटन मुख्य सचिव श्री विकास शील ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर ली तैयारियों की समीक्षा ओरिएंटेशन रूम की डाक्यूड्रामा हल्बी-गोंडी सहित अन्य जनजातीय बोलियों में तैयार करने के निर्देश रायपुर : अंग्रेजी हुकूमत के काल में छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शौर्य और बलिदान की स्मृति में नवा रायपुर, अटल नगर में निर्मित किए जा रहे भव्य संग्रहालय-सह-स्मारक को अंतिम रूप दिया जा रहा…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह कल जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर में 10:00 बजे से 11:30 तक जनता से करेंगे मुलाकात
राजनांदगांव की ओर प्रस्थान से पहले रायपुर में डॉ. रमन सिंह जनता से होंगे रूबरू रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह अपने जन्मदिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर 2025 को जनता से मुलाकात करेंगे। वे सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास स्थान (स्पीकर हाउस) में उपस्थित रहकर जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से संवाद करेंगे। इसके उपरांत, दोपहर 12:00 बजे वे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वहाँ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता के साथ जन्मदिवस जन्मदिवस मनाएंगे।
Read Moreप्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने का आरोप: कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भावना नहीं, आपसी संघर्ष और अंदरूनी कलह जारी
प्रदेश प्रवक्ता ठोकने का कटाक्ष : कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भावना अंधेरे कमरे में उस काली बिल्ली को ढूँढ़ना जैसा है, जो बिल्ली उस कमरे में है ही नहीं रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान भी लगातार सामने आ रही कांग्रेस की अंदरूनी कलह से यह साफ हो चला है कि जिस कांग्रेस में नेताओं की कुलजमा सियासी वजूद एक परिवार की परिक्रमा और चरण-वंदना से तय हो रहा है, जिस कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को स्लीपर…
Read More