भारत स्काउट एवं गाइड एवं यूनिसेफ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ तारुण्य वार्ता मड़ई कार्यक्रम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भारत स्काउट एवं गाइड एवं यूनिसेफ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय तारुण्य वार्ता मड़ई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जशपुर विधायक विनय भगत उपस्थित हुए.भारत स्काउट एवं गाइड के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सेंट जेवियर विद्यालय एवं मनोरा ब्लॉक के बच्चों ने नृत्य तथा पत्थलगांव के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक तथा जशपुर ब्लॉक के बच्चों ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी.मंच संचालन मनोरा के स्काउट समन्वयक टुन्नू…
Read MoreDay: April 25, 2022
नवसंकल्प शिक्षण संस्थान एस.एस.सी. के अंतर्गत जीडी पदों पर 7 प्रतिभागी चयनित, 2 मई से छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी के लिए पंजीयन प्रारंभ
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जिला कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में खनिज न्यास निधि से संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान स्थापना के बाद से ही जशपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में महति भूमिका निभा रहा है, संस्था के द्वारा चलाये गए विभिन्न कोर्सेस जिसमे मुख्य रूप से लोकसेवा आयोग ,व्यापम, रेलवे, एस एस सी शामिल है, के अंतर्गत अब तक सैकड़ों प्रतिभागी चयनित हो चुके है या प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप लाभान्वित हो चुके है।इसी क्रम मे संस्थान के 7 छात्रों ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन अंतर्गत अर्धसैनिक…
Read Moreअंग्रेजों ने भारतीय लोगों की आवाज दबाने रौलेट एक्ट बनाया था, प्रदेश में भूपेश वही काम कर रहे है : भाजपा
अंग्रेजों के रौलेट एक्ट जैसा भूपेश एक्ट वापिस लिया जाए नहीं तो पाटन में धरना देगी भाजपा – विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गृह विभाग के रैली, जुलूस और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए बनाए गए नए नियमों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की हताशा का परिणाम बताया है। श्री साय ने कहा जैसे अंग्रेजों ने भारत के लोगों की आवाज को दबाने रौलट एक्ट लागू किया तब लोगों को इकठ्ठा होने की मनाही थी, कोई प्रदर्शन करना अपराध था, वही हालात भूपेश…
Read Moreकोरोना ब्रेकिंग : फेस मास्क एवं फिजीकल डिस्टेंसिंग फिर हुए अनिवार्य, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किये आदेश…पढ़े पूरा आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोविड 19 से बचाव के लिये फेस मास्क एवं फिजीकल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता के आदेश जारी किये गये है। पूर्व में जारी आदेश दिनांक 11 अप्रैल 2020 के प्रावधानों को पुनः लागू करने के लिये समस्त संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर को आदेशित करते हुए रक्षात्मक उपायो से संबंधित प्रचार प्रसार एवं जन जागरण को सुनिष्चित करने को लिखा गया है। देखें पूरा आदेश….
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने फरसाबहार विकास खंड के गोठान आंगनबाड़ी और स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, कुनकुरी से लवकेरा मार्ग के निर्माण कार्य में प्रगति लाने के दिए सख्त निर्देश
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज फरसाबहार विकास खंड के ग्राम पंचायत लवाकेरा के गोठान, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं को वरमी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ अन्य रोजगार मुखी कार्यों से अतिरिक्त आय प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में छोटे बच्चों को पोषण आहार देने के साथ ही छोटे बच्चों के शैक्षणिक क्षमता विकास करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने…
Read Moreब्रेकिंग : पुलिस अधीक्षकों के हुए तबादले, जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल अब जांजगीर – चांपा के होगें एसपी, राजेश अग्रवाल होगें जशपुर के नये पुलिस अधीक्षक, देखें स्थानांतरण सूची….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों, रायपुर/जशपुर छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा प्रशासनिक आधार पर भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यान्त नवीन स्थानो में स्थानांतरित किया गया है। देखें किसका कहां हुआ स्थानांतरण….
Read Moreमुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतबा मे पुलिस कर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ कर दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों का खून जांच, थायराईड, मलेरिया, टायफाईड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, प्लस, ऑक्सीमीटर के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डो में रूट के अनुसार संचालित किया जा रहा है।…
Read Moreकिसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने जशपुर जिले के ग्राम कोनपारा, दुलदुला, किलकिला में लगाया गया विशेष शिविर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार द्वारा किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाया जाना है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ऐसे लाभार्थियों को, जिनका केसीसी नही बन पाया है। उनको केसीसी उपलब्ध कराने हेतु 24 अपै्रल 2022 से 01 मई 2022 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों को केसीसी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के कोनपारा, दुलदुला विकाखण्ड और पत्थलगांव विकासखण्ड के किलकिला एवं सुसडेगा में शिविर का आयोजन किया गया…
Read Moreजशपुर कलेक्टर के संज्ञान में आते ही दिव्यांग श्री श्यामो का जिला अस्पताल में ईलाज हुआ प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर जनदर्शन में फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम माटीपहाड़ छर्रा निवासी दिव्यांग श्री श्यामो अपनी पिता धरमो राम के साथ ईलाज हेतु सहायता और दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध आवेदन लेकर आए थे। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को ईलाज और दिव्यांग पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के संज्ञान में आते ही दिव्यांग श्री श्यामो का जिला…
Read Moreजशपुर जिले में भी सार्वजनिक आयोजनों के लिए अनिवार्य रूप से लेनी होगी जिला प्रशासन की अनुमति, गृह विभाग ने परिपत्र जारी कर निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों के लिए जिला प्रशासन की अनुमति अनिवार्य रूप से प्राप्त करनी होगी। इसके लिए गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने परिपत्र जारी किया है। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने उक्त पत्र के हवाला से निर्देशित किया है कि विभिन्न संस्थाओं अथवा संगठनों द्वारा बिना पूर्वानुमति आयोजन/प्रदर्शन किए जाने से आम नागरिकों के रोजमर्रा के कार्यों में बाधा पहुंचने और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित होने से उत्पन्न कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए, अनुमति पश्चात ही ऐसे…
Read More