कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने बिलाईगढ़ में रीपा योजना के कार्यों का किया निरीक्षण : रोहिना और बेलटिकरी गौठान में रीपा योजनांतर्गत कार्यों को शीघ्रता से प्रारंभ करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ के अंतर्गत सभी जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया जा रहा है, इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने की कवायद जारी है। गौठानों में वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण एवं ग्रामोद्योग संबंधी कार्य किये जाने हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को रोजगार और आय के अवसर प्रदान…

Read More

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आजीविका संवर्धन पर ली बैठक कहा स्थानीय युवाओं को रोजगार में दें प्राथमिकता, ज्यादा मांग वाले ट्रेड की ट्रेनिंग कराने के भी दिए निर्देश

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि कौशल से ही तय होगी कुशलता की राह अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए बनेगा एक जिला स्तरीय यूनिफाइड वेबसाइट अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों को हितग्राहियों के स्किल बिल्डिंग पर फोकस करने के निर्देश रीपा में जिले के प्रसिद्ध उत्पादों को करें शामिल, ट्रेनिंग, प्रोडक्शन के साथ मार्केट लिंकेज पर भी दें जोर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रोजगार संवर्धन को लेकर विभागीय अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर…

Read More

कलेक्टर ने दिशा दर्शन बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, समूह की महिलाएं समझेंगी मिलेट्स प्रोसेसिंग की बारीकियों

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर से दिशा दर्शन बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिशा दर्शन अंतर्गत तीन वाहन में स्वंय सहायता समूह की महिलाएं व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सहित कुल 150 सदस्य मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में मिलेट्स प्रोसेसिंग का अवलोकन कर बारीकियों को समझेंगे तथा जिले में मिलेट्स मिशन के कार्य को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बंसत मिंज सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित…

Read More

कलेक्टर ने किया राम वनगमन पर्यटन परिपथ कार्य का निरीक्षण : मजदूरों की संख्या व काम के घण्टे बढ़ाकर तेजी काम पूरा कराने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कुंदन कुमार ने शुक्रवार को उदयपुर में रामगढ़ की पहाड़ी के पास बन रहे राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यटन परिपथ में बन रहे पर्यटन सूचना केंद्र तथा भगवान राम की मूर्ति स्थापना हेतु बनाये जा रहे आधार का अवलोकन कर अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य में प्रगति लाने मजदूरों की संख्या व काम के घंटे  बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फाउंडेशन से लेकर बिल्डिंग तक सभी कार्यों में कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर…

Read More

सरगुजा बना संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का विजेता, युवाओं ने संसद की कार्यवाही का किया शानदार प्रदर्शन

संसद की कार्यप्रणाली को समझकर लोकतंत्र को बनाए मजबूत-कमिश्नर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतोयोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरगुज़ा जिले की टीम विजेता बना। दूसरा स्थान कोरिया जिले की टीम को प्राप्त हुआ। विजेता  तथा उप  विजेता सहित व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले  युवाओं को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। कमिश्नर डॉ. संजय कुमार अलंग ने शुक्रवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में संभाग के 6 जिलों के करीब 291…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की ली बैठक : फरसाबहार के बीएमओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जोखिम गर्भवति माताओं का बेहतर ईलाज करने के दिए निर्देश संस्थागत् प्रसव में प्रगति लाएं पत्थलगांव और बगीचा में सिजेरियन ऑपरेशन शीघ्र चालू करें मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का जिले में बेहत्तर क्रियान्वयन किया जा रहा है मितानिनों के ट्रेनरों को भी कड़ी हिदायत, कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक लेकर गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण, संस्थागत् प्रसव, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव विकाखण्ड अन्तर्गत ग्राम कुकरगांव के सुरवाईजर दिलीप कुमार भगत को किया सम्मानित

श्री भगत ने अपने क्षेत्र में छूटे हुए लोगों का मितानिन के माध्यम से शत् प्रतिशत टीकाकरण करवाने का सरहानीय कार्य किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक लेकर गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण, संस्थागत् प्रसव, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण, क्षय रोग, टी.बी. हाइपरटेंशन, कृमिनाशक एवं विटामिन दवापान, एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी, गर्भवती महिलाओं में रक्तालपता, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न विभागीय कार्या की विकासखण्डवार समीक्षा…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पिंटू का तत्काल बनवाया दिव्यांग प्रमाण-पत्र, पिन्टू ने जिला प्रशासन और कलेक्टर को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कुनकुरी विकाखण्ड के टोंगरीटोली निवास दिव्यांग पिंटू राम का जिला अस्पताल में तत्काल यू.डी.आई.डी.कार्ड बना करके दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवा दिया। अपने पिता के साथ दिव्यांग पिंटू राम कलेक्टर जनदर्शन में आवदेन लेकर आया था और आग्रह करते हुए बतया कि आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर हैं। दिव्यांग प्रमाण-पत्र नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह कक्षा 9वीं में पढ़ता है। कलेक्टर ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत बगीचा विकासखण्ड के नन्हें बालक शिवांस का जन्म लेते ही 24 घण्टे के अन्दर बना जाति प्रमाण-पत्र

बगीचा एसडीएम आर.पी.चौहान ने बनाया जाति प्रमाण-पत्र बच्चे के पिता निलांबर साय ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा एसडीएम आर.पी.चौहान ने 24 घण्टे के अन्दर बगीचा विकासखण्ड के नन्हें बालक शिवांस साय पिता श्री निलांबर साय का जन्म लेते ही जाति प्रमाण-पत्र बनाकर दे दिया गया।  शिवांस के पिता ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके बेटे का जन्म के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जाति प्रमाण-पत्र बना दिया गया है।  इससे बड़ी उनके लिए खुशी क्या…

Read More

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने हेतु जशपुर जिले के छूटे किसान 27 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कराएं ई-केवाईसी 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त पात्र किसानों को शीघ्र ही भारत सरकार द्वारा 13वीं किश्त की राशि का भुगतान 27 फरवरी 2023 तक जारी किया जावेगा। उक्त किश्त की राशि का भुगतान ऐसे पात्र किसानों को होगा, जिन्होंने अपना ई-केवाईसी सत्यापन, आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक एवं अपने भूमि विवरण की जानकारी की मैपिंग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर पोर्टल से करा लिया होगा। कृषि विभाग द्वारा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु जिले के समस्त पात्र पंजीकृत कृषक, जिन्होंने…

Read More