बिलासपुर पुलिस ने अपील जारी कर ऑनलाइन ठगी से किया सावधान : सायबर थाना बिलासपुर में अपराध दर्ज कर की जा रही ऑनलाईन ठगी के दो प्रकरणों की सघन जाँच.

अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नहीं है उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करें. समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 28 सितंबर / वर्तमान में हो रही ऑनलाइन ठगी के प्रति सावधान करते हुए बिलासपुर पुलिस ने अपील जारी कर ठगी के प्रकरणों की जानकारी सार्वजनिक की है और इस प्रकार की ठगी से बचाने के साथ साथ ठगी का शिकार होने पर पुलिस सहायता लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया है।   पहले प्रकरण में प्रार्थिया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान : बच्चों के बाल सुलभ सवालों के जवाब में अपने बचपन की यादों को दोहराया

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 सितम्बर / विष्णु देव साय के हाथों बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों का आज सम्मान किया गया। विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों के बाल सुलभ सवालों का जवाब देते हुए बताया कि कक्षा में वे हमेशा मेधावी छात्र रहे। उनकी सभी विषयों में अच्छी पकड़ थी। गणित रहा प्रिय विषय मुख्यमंत्री ने कहा कि गणित उनका प्रिय विषय रहा है। गणित, फिजिक्स, अंग्रेजी, संस्कृत आदि विषयों में उनके बहुत अच्छे अंक आते थे। उन्होंने बताया कि उनकी मैट्रिक…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की – अच्छी कनेक्टिविटी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता की सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से पूर्ण करने कहा

‘तकनीकी मापदंडों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण’ चुनौतियों को स्वीकार कर बस्तर के लोगों के लिए करें बेहतर काम समदर्शी न्यूज़ रायपुर. 28 सितम्बर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी जिलों में किए जा रहे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को अच्छी कनेक्टिविटी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता की सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी मापदंडों के अनुरूप अच्छी…

Read More

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता का एक मंच है राजनांदगांव युवोदय जिला प्रशासन एवं यूनीसेफ की संयुक्त पहल युवोदय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राजनांदगांव युवोदय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवोदय वीडियो, युवोदय ओडीएफ प्लस पोस्टर की लॉन्चिंग की गई। युवोदय बच्चों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक तथा कटआउट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड…

Read More

विष्णु के सुशासन में खुड़िया दंपत्ति का जीवन हुआ खुशहाल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 28 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खुड़िया दंपत्ति का जीवन आसान और खुशहाल हो गया है। सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के वनांचल ग्राम कनकबीरा में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति देवानंद और श्रीमती गजनी खुड़िया को अब एक साथ कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साय सरकार की ओर से उन्हें पीएम आवास योजना से पक्का मकान भी मिल गया है। खुड़िया दंपति ने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहा था। वन क्षेत्र होन के कारण यहां अक्सर तेज…

Read More

खेलमंत्री ने वूडबाल खिलाड़ी को दी बधाई और शुभकामनाएं : राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया चीन में आयोजित वूडबाल वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 सितंबर / छत्तीसगढ़ की बेटी मनुप्रिया चीन में आयोजित 9 वें विश्व कप वूडबाल में शामिल होंगी। राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया खेमका ने आज खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा से मुलाकात कर आगामी विश्व कप अभियान के लिए आशीर्वाद लिया। कलिंगा यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही 22 वर्षीय मनुप्रिया खेमका आगामी 14 से 21 अक्टूबर को चीन के शाओक्सिग में होने वाले विश्वकप में भाग लेंगी। इसके पूर्व मनुप्रिया नागपुर में 7 से 11 मार्च को आयोजित सीनियर राष्ट्रीय वूडबाल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर राज्य…

Read More

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल : मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

स्वच्छता अभियान ने लिया जनआंदोलन का रूप : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में स्वच्छता के लिए हो रहे बेहतर कार्य : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने राजनांदगांव जिले में स्वच्छता की दिशा में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री…

Read More

गंगरेल में होगा 5-6 अक्टूबर को होगा जल-जगार महोत्सव : 108 अमृत सरोवर और परकोलेशन टैंक के पानी से होगा जल अभिषेक, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करने का अनोखा प्रयास

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से प्रदेश में गर्मियों में अप्रत्याशित भू जल स्तर में हो रहे गिरावट से लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। धमतरी जिले के गंगरेल में 5-6 अक्टूबर को जीवनदायनी महानदी के तट पर जल-जगार महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के 108 अमृत सरोवर और परकोलेशन टैंक के पानी से अभिषेक किया जायेगा। इसके साथ ही लोगों को जल संरक्षण में अपना पूरा पूरा योगदान देने प्रोत्साहित किया…

Read More

प्लास्टिक कचरे की रिसाइकिल से पर्यावरण प्रदूषण में आएगी कमी : मुख्यमंत्री श्री साय एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का किया मुआयना

मुख्यमंत्री ने महिला समूहों के प्रयास को सराहा, राजनांदगांव जिले के अमलीडीह में संचालित है प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज राजनांदगांव जिले के अमलीडीह गांव के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में महिला समूहों द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग करके पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे महिला समूहों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, पूर्व सांसद…

Read More

वनांचल क्षेत्र में पीएम आवास बना हितग्राहियों के लिए सुरक्षाकवच : प्रधानमंत्री आवास योजना से दिव्यांग बाबू लाल के सपनों को मिला नया आयाम

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,  28 सितम्बर / प्रदेश में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के पहल ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण’’ के माध्यम से ऐसे पात्र वनवासी हितग्राहियों का चयन कर  पक्का मकान बना कर दिया जा रहा है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण के वनांचल कनकबीरा और आश्रित ग्रामों के श्री नारद खुड़िया, श्रीमती गायत्री यादव, श्री देवानंद खुड़िया जैसे कई पीएम आवास हितग्राही परिवार हैं जिनका ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण’’ के तहत पक्का मकान, बनाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले कच्चे मकान होने से उन्हें दिन-रात जंगली…

Read More