फार्मासिस्टों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब नहीं लगाना पड़ेगा काउंसिल के चक्कर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फार्मेसी काउंसिल के आनलाइन पंजीयन सुविधा का किया लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 सितंबर / स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पंजीयन की आनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया है।  अब फार्मेसी काउंसिल का पंजीयन सिस्टम आनलाइन हो गया है। इससे फार्मेसी छात्र तथा  फार्मासिस्टों को पंजीयन अथवा नवीनीकरण के लिए रायपुर स्थित फार्मेसी काउंसिल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब पंजीयन कराने के लिए आनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को केवल एक बार दस्तावेजों के वेरीफिकेशन के लिए काउंसिल…

Read More

कमार जनजाति के जीवन में आई खुशियां: सरकार ने दिए ये तोहफे

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 सितंबर / भारत सरकार द्वारा कमार जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के आर्थिक, समाजिक, शैक्षणिक उत्थान के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कमार परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसके तहत धमतरी जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों में लगातार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कमार बसाहटों में…

Read More

एनक्यूएएस निरीक्षण : पत्थलगांव स्वास्थ्य केंद्र को मिली नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा

एनक्यूएएस के संबंध में दी गई जानकारी, क्वालीफाई करने पर दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितंबर/ एनक्यूएएस टीम से राजेश कुरील और डॉ इंपाना बिलागी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत खंड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीडीएम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त डॉक्टर और अन्य स्टाफ की बैठक लेकर एनक्यूएएस के संबंध में समस्त जानकारी दी गई। बैठक में सभी विभाग के लिए नोडल तथा सहायक नियुक्त किया गया और चेकलिस्ट के अनुसार आवश्यक कार्य संपन्न करने के बारे में बताया गया। एनक्यूएएस टीम के…

Read More

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास में नया अध्याय: 8 लाख से अधिक आवासों की मंजूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का व्यक्त किया आभार….. CM ने क्या कहा देखें video…

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ को 8,46,931 आवासों की स्वीकृति समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ राज्य को आज भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8,46,931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6,99,331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1,47,600 आवास शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का भी…

Read More

अवैध कोडिन युक्त मादक पदार्थ ओनरेक्स कफ सिरप के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार : कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरूद्ध धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सारागांव पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही. आरोपियों के कब्जे से बरामद से 42 नग कोडिन कफ सिरप कीमत 7560/– रूपये, मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर प्लस सीजी 11 बीएम-0443 कीमत 80,000/– रूपये, एक मोबाईल कीमत 10,000/– रूपये आरोपी – 01. भीमेश्वर उर्फ भोलू यादव पिता गजानंद यादव उम्र 28 साल, 02. सुशील यादव पिता कन्हैया लाल यादव उम्र 20 साल दोनों निवासी महामाया मंदिर वार्ड नं. 13 सक्ति जिला सक्ति. समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा, 4 सितंबर / प्रकरण के संबंध में…

Read More

जशपुर : जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया

स्वास्थ्य जांच कर दी गई निःशुल्क दवाईयॉ और परामर्श समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितम्बर/ जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय परिसर जशपुर में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमजन को निःशुल्क उपचार मिले सके इस उददेश्य से जिला चिकित्सालय के द्वारा शिविर में स्वास्थ्य जांच किया गया और आवश्यकतानुसार लोगों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दी गई।

Read More

जशपुर : कोरवा बस्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, स्वास्थ्य विभाग ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अमटपानी खाखरा के पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुंचकर स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई जांच समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितम्बर/ स्वास्थ्य विभाग के चम्पा टीम द्वारा बगीचा विकासखण्ड के अमटपानी खाखरा के पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही सभी घरों में भ्रमण कर संदिग्ध मरीजों का रक्त पट्टी संग्रहण, जांच, उपचार एवं जल शुद्धिकरण हेतु क्लोरिन टेबलेट वितरण करने के लिए खाखरा के हेल्थ टीम को निर्देशित किया गया है। खाखरा के हेल्थ टीम द्वारा आगामी दो दिवस तक अमटपानी खाखरा में पहाड़ी कोरवा परिवारों का…

Read More

जशपुर: आकाशीय बिजली से हुई मौत पर प्रशासन की ओर से 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम चंदागढ़ निवासी राखी पैंकरा का आकाशीय बिजली गाज से 16 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता सकल साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में होगा क्रांतिकारी बदलाव : लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई नई सुविधाएं शुरू

ऑर्गन ट्रांसप्लांट उपकरणों के लिए 6 करोड़ रुपए की  मंजूरी, अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए नई वर्चुअल मशीन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ बहुत जल्द स्वास्थ्य के मामलों में वैश्विक सुविधाएं देने वाला राज्य बनने वाला है। इनमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट और बायपास हार्ट सर्जरी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अनुसार  राज्यभर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अब राजधानी के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू की…

Read More

छत्तीसगढ़ : विधिक सेवा प्राधिकरण में नौकरी के लिए कौशल परीक्षा की तारीख घोषित

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा आयोजित अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) कौशल परीक्षा 18 सितंबर को समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 सितंबर / छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) के एक पद एवं वाहन चालक के एक पद के लिए 17 फरवरी 2024 को लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) पद के अगले चरण की कौशल परीक्षा में शामिल होने हेतु अहर्ता/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कौशल परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक…

Read More