जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा दिनांक 07 सितंबर 2024 को दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 13 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹3900 समन शुल्क किया गया वसूल. हेलमेट पहने बिना दोपहिया वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹4500 समन शुल्क किया गया वसूल. तेज एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹8,000 समन शुल्क किया गया वसूल. नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले 14 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹4200 समन शुल्क किया गया वसूल. यातायात…
Read MoreDay: September 8, 2024
जल जीवन मिशन : पहाड़ी कोरवा हीरा बाई को मिला स्वच्छ पानी, अब नहीं जाना पड़ेगा नाले
घर में लगा नल, पानी के लिए रोज होने वाली टेंशन से मिली मुक्ति समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितम्बर/ पहाड़ी कोरवा हीरा बाई को वह दिन आज भी भलीभांति याद है जब एक मटका पानी के लिए उसे घर से दूर जंगल की ओर रूख करना पड़ता था। पानी की यह जद्दोजहद उसे इस तरह परेशान करती थी कि वह अपनी किस्मत को कोसते हुए कुछ दूर जंगल पर स्थित नाले में जाती थी और वहाँ से पानी लाकर घर का जरूरी काम निपटाती थी। एक दिन उसके गाँव में…
Read Moreएक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री साय ने पूंजीपथरा में रोपा पीपल का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ–छाया उपवन हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि मंत्री,वित्त मंत्री , सांसद सहित स्कूली बच्चों,अधिकारियों–कर्मचारियों ने लगाए पौधे समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 8 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है। पूंजीपथरा थाना…
Read More‘ऑपरेशन विश्वास’ : शराब पीने के लिए बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुल पाँच होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही.
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों एवं अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 8 सितंबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना भाटापारा शहर एवं कसडोल…
Read Moreहेल्थ अपडेट : स्वाइन फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताए टिप्स
स्वाइन–फ्लू के इलाज के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम, किसी भी जानकारी के लिये फोन नम्बर 104 पर कर सकते हैं संपर्क समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितम्बर/ स्वाइन-फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सिम्स, जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आइसोलेशन वार्ड, दवाईयों और आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च संस्थानों में भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी है। उन्होंने…
Read Moreजशपुर पुलिस ने झारखंड से आ रही अवैध शराब को किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी विक्रम साहू के कब्जे से झारखंड निर्मित विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब कुल 14.870 लीटर कीमती 10,370 /-रू. जप्त, समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 8 सितंबर/ जशपुर पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में झारखंड से लाई गई बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी के घर से 14.870 लीटर अवैध शराब बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मेघराज की मेहरबानी, किसानों के चेहरे खिले, बारिश ने छत्तीसगढ़ को किया तर-बतर
राज्य में अब तक 960.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज रायपुर, 08 सितम्बर 2024/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 960.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2028.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 505.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग ने श्रमिकों के पंजीयन और नवीनीकरण का चलाया अभियान : 27220 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन और 8738 आवेदनों का त्वरित निराकरण
श्रम विभाग द्वारा दो हजार मोबाईल कैंप लगाए गए, हितग्राहियों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितम्बर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप और वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में श्रम विभाग द्वारा मोबाईल कैंप लगाकर श्रमिकों को योजना की जानकारी, पंजीयन व विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। श्रम विभाग द्वारा दो हजार मोबाईल कैंप लगाए गए और 27220 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। मौके पर ही 8738 आवेदनों का…
Read Moreअफजल की फाँसी पर उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी घोर राष्ट्रविरोधी, अलगाववादी और दुर्भाग्यपूर्ण : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूछा – नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही कांग्रेस इस पर खामोश क्यों, क्या कांग्रेस अब्दुल्ला की राय से इत्तेफाक रखती है?
साव ने सवाल किया : क्या छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता राहुल के निर्देश पर इस राष्ट्रविरोधी बयान पर मुंह पर ताला लगाकर चुप रहेंगे या, निंदा करने की हिम्मत दिखाएंगे? समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितंबर/ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारतीय संसद पर हमले के दोषी अफजल को दी गई फाँसी की सजा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की उस टिप्पणी को घोर राष्ट्रविरोधी, अलगाववादी और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जिसमें अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर उनकी राय ली जाती (यानी…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री के घर बगिया में गणेश उत्सव की धूम, भक्ति संगीत से महका वातावरण
मुख्यमंत्री की पत्नी ने की गणपति बप्पा की पूजा, 11 दिन तक चलेगा उत्सव समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 8 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जशपुर जिले के निजी निवास बगिया में गणेश भगवान जी की भव्य पंडाल और प्रतिमा लोगों को सहज ही आकर्षित कर रही हैं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विधी विधान से गणपति महाराज की पूजा अर्चना कर रही है। मुख्यमंत्री के बगिया निवास में 11 दिन तक चलेगा ,विशेष पूजन ,संध्या आरती और स्वर संदेश मानस परिवार दोकड़ा द्वारा अनेक भजनों की प्रस्तुति दी जा…
Read More