एसपी कांन्फ्रेस में गृहमंत्री का नहीं होना बड़ा सवाल, मुख्यमंत्री का अपने ही मंत्रियों से सामंजस्य नहीं – दीपक बैज

भूमाफिया पर लगाम कसने का डायलाग देते है, होर्डिंग में भूमाफिया के साथ फोटो छपवाते है समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 13 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में पहली बार हुआ कि मुख्यमंत्री एसपी कॉन्फ्रेंस ले रहे थे और गृहमंत्री उसमें शामिल नहीं थे। जबकि उस दौरान गृह मंत्री रायपुर में ही थे। यह बताता है कि सरकार के मुखिया का अपने मंत्रियो के बीच ही सामंजस्य नहीं है। मुख्यमंत्री एसपी कांन्फ्रेस से गृहमंत्री को दूर रखकर अपनी सरकार की अक्षमता का ठीकरा गृहमंत्री पर फोड़ने की…

Read More

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक संपन्न : कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 13 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारी एवं रणनीति पर तथा आसन्न नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी व रणनीति पर एवं प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था को लेकर तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पदयात्रा निकालने का सुझाव दिया गया,…

Read More

भा.प्र.सं. रायपुर के 15वें बैच के छात्रों को सारडा एनर्जी दौरे से मिला करियर ग्रोथ का मौका, बनाया भविष्य के उद्यमी

औद्योगिक दौरे से छात्रों को मिला व्यावहारिक अनुभव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 13 सितंबर/ भारतीय प्रबंध संस्थान (भा.प्र.सं.) रायपुर ने 31 अगस्त से 7 सितंबर तक अपने 2024-2026 पीजीपी बैच के लिए सरदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड का औद्योगिक दौरा आयोजित किया। संस्थान की अनुभवात्मक शिक्षण पहल के तहत यह दौरा छात्रों को वास्तविक औद्योगिक माहौल को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।   सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (एसईएमएल) सरदा ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जो स्टील और फेरो एलॉयज उत्पादन में विशेषज्ञता रखती है और रायपुर, छत्तीसगढ़…

Read More

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा, कहा- अपराधियों के मन में कानून का भय हो, पीड़ितों को त्वरित मिले न्याय

हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 13 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि अपराधियों के मन में कानून का भय हो, पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले। आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रहे। बेवजह किसी नागरिक को परेशान न किया जाए। पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों के साथ मित्रवत हो। पुलिस थानों का वातावरण ऐसा हो कि आम नागरिक को पुलिस थानों में प्रवेश करते समय सहयोग की उम्मीद हो। वे आज राजधानी के न्यू-सर्किट हाउस में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस…

Read More

राष्ट्रीय पोषण माह : बागबहार में आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार का आयोजन, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्र तारकेला, मकरचुआ, बागबहार एवं कोडारपारा में वजन त्यौहार का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 13 सितम्बर/ राज्य में चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशानुसार लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को तहसीलदार बागबहार कृष्णमूर्ति दीवान द्वारा बागबहार तहसील के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र तारकेला, मकरचुआ, बागबहार एवं कोडारपारा का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने केंद्रों में व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए चलाये गए वजन त्यौहार के तहत बच्चों…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर में टीबी उन्मूलन अभियान तेज, 444 पंचायतों में टीबी टेस्ट, पोषण सहायता और दवा वितरण का लक्ष्य

टीबी मुक्त पंचायतें घोषित होने के लिए निर्धारित किए गए 6 मुख्य मापदण्ड समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 13 सितम्बर/ मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जशपुर जिले के समस्त ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायतें घोषित होने के लिए 6 मुख्य मापदण्ड निर्धारित किए गए हैं। एक व्यापक सर्वे के दौरान 6 मापदण्डों को पूरा करने वाली पंचायतें की टीबी मुक्त घोषित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.एस.जात्रा ने…

Read More

जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा, खामियों को दूर करने का आदेश, सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार के दिए निर्देश

सर्पदंश के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनोम की कमी दूर करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ जशपुर,13 सितंबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कमी पाए जाने पर उन्होंने उनमें सुधार लाने के लिए निर्देशित किया।   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. जात्रा ने पहाड़ी कोरवा…

Read More

जशपुर : शराबियों का आतंक! स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में तोड़फोड़ का मामला, हुई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 13 सितंबर / मनोरा तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार को ग्राम घाघरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला कर्मचारी के द्वारा फोन पर शिकायत प्राप्त हुआ की शैला निवासी मनोज भगत एवं एक अन्य व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल परिसर में दबंगई करते हुए तोड़फोड़ की कोशिश एवं अभद्रता किया जा रहा है जिसमें तुरंत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए तहसीलदार मनोरा के द्वारा मनोज भगत एवं अन्य को मुलाहिजा कराकर जेल भेजा गया एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को अवगत कराया गया है।

Read More

रात के अंधेरे में हुआ दर्दनाक खेल, चाकू की नोक पर महिला से जबरन दुष्कर्म, महिला की चीखों ने तोड़ी चुप्पी, पुलिस ने फरार आरोपी को झारसुगुड़ा (ओड़िसा) से दबोचा

आरोपी सागर यादव के विरूद्ध चौकी करडेगा थाना तपकरा में भा.न्या.संहिता की धारा-75, 78, 87, 351(2), 64(1) का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 13 सितंबर/ जशपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी सागर यादव को झारसुगुड़ा (ओड़िशा) से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 25 जुलाई को चौकी करडेगा थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला के साथ यह घिनौना कृत्य किया था। पुलिस अधीक्षक जशपुर ने बताया कि, “हमारे साइबर सेल की सतत निगरानी और मुखबिरों की सूचना…

Read More

जशपुर में बारिश का आंकड़ा : कुनकुरी में सबसे अधिक,  लेकिन औसत से कम

जिले में 01 जून से अब तक 836.0 मिमी वर्षा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 13 सितम्बर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 836.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 916.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 2.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 654.5 मिमी, मनोरा में 1172.7 मिमी, कुनकुरी में 1184.5 मिमी, दुलदुला में 823.0 मिमी, फरसाबहार में…

Read More