जशपुर, 27 अक्टूबर 2024/ जशपुर जिले में मोतियाबिंद मुक्त अभियान अंतर्गत 25 एवं 26 अक्टूबर 2024 को कुल 72 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। जिसमें 57 मोतियाबिंद मरीजों में से जिला चिकित्सालय में 32 तथा सिविल अस्पताल पत्थलगांव में 25 मोतियाबिंद तथा 15 अन्य आँख विकार जैसे टेरिजियम, डरमोइड व सिस्ट का सफल ऑपरेशन की शुरुआत की गई। जिसका जिला चिकित्सालय में सफलतम सर्जरी विजिटिंग सर्जन डॉ. बलवंत सिंह जिला कोरिया, डॉ. रजत टोप्पो जिला चिकित्सालय अंबिकापुर एवं स्थानीय नेत्र सर्जन डॉक्टर अनिता मिंज सिविल अस्पताल पत्थलगांव के द्वारा किया…
Read MoreMonth: October 2024
थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही : 258569/- रुपये के अवैध फटाका के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.
आरोपियों के विरूद्ध धारा – 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध फटाका के भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से बिक्री हेतु फटाखा रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को…
Read Moreपुराना बस स्टैंड से गुंडागर्दी करते दो आरोपियों का वीडियो हुआ वायरल : तारबाहर पुलिस द्वारा गुंडागर्दी करते दो आरोपियों को पकड़ा गया…आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया जेल.
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया जेल. नाम आरोपी – हीरालाल उर्फ खोटली पिता श्री राम ध्रुव उम्र 29 वर्ष निवासी चाटीडीह, पानी टंकी के पास, सरकंडा; अरमान खान पिता राजू खान उम्र 23 वर्ष निवासी मगरपारा चौक सिविल लाइन. चेतावनी – गुंडागर्दी करने वालों बदमाशों, गुंडा, असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस की कठोर वैधानिक कार्यवाही रहेगी जारी. बिलासपुर, 27 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री…
Read Moreप्रधानमंत्री ने मन की बात में की सराहना : चार दशक से अबूझमाड़िया जनजाति की अनूठी लोक कला को बचाने और आगे बढ़ाने में जुटे हैं नारायणपुर के बुटलूराम माथरा.
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – श्री माथरा जी के प्रयासों को बढ़ावा देगी छत्तीसगढ़ सरकार. रायपुर, 27 अक्टूबर / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में आज रविवार को सुबह जब छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के श्री बुटलूराम माथरा का जिक्र किया, तो लोक कला को बचाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए वर्षों से की जा रही उनकी मेहनत राष्ट्रीय मंच पर चमक उठी। यह पल था छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उसे संजोने वाले उन गुमनाम…
Read Moreहमर पुलिस हमर संग अभियान : जिला जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने अलग-अलग जिला क्षेत्रों से 12 लाख मूल्य के 110 गुम मोबाइल किये बरामद…मालिकों को लौटाए.
पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में मोबाइल धारक (मालिक) को किया गया वितरण, मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरे में आयी मुस्कुराहट. मोबाइल धारक द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था, जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल जांजगीर द्वारा किया जा रहा था. CEIR PORTAL जो गुम मोबाईल की जानकारी हेतु भारत सरकार द्वारा लाँच किया गया है, के माध्यम से कुल 110 मोबाईल बरामद कर मोबाईल स्वामियों को सुपुर्द किया गया. अभियान के अंतर्गत जांजगीर-चाम्पा…
Read Moreमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 28 अक्टूबर को
रायपुर, 27 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।
Read Moreशुकवारो बाई और आशो बाई को जरूरत के समय किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत, महतारी वंदन योजना की राशि से होता है जरूरी काम
रायपुर, 27 अक्टूबर 2024/ प्रदेश में लागू की गई महतारी वंदन योजना से अनेक माताओं-बहनों को अब छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती। विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत ग्राम खेतार की लगभग 70 वर्षीय वृद्धा आशो बाई को कुछ माह पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ लोगों से पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार कुछ रूपए के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर महीने खाते में 01 हजार रूपए समय…
Read Moreमुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप : प्रसिद्ध वेब सीरीज-‘पंचायत’ की टीम को भाया छत्तीसगढ़,राजनांदगांव में अगला प्रोजेक्ट करेंगे शूट
रायपुर 27 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की टीम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान वेब सीरीज ग्राम-चिकित्सालय के मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। मुख्यमंत्री को टीम ने बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध ‘पंचायत’ सीरीज था, जिसे बहुत सराहना मिली। अब वे वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ शूट करने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में होगी। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। ‘पंचायत’ टीम को भायी छत्तीसगढ़…
Read Moreजशपुर में तनावपूर्ण माहौल : ईसाई आदिवासी महासभा की न्याय यात्रा पर रोक, कलेक्टर ने धारा 144 लागू कर लगाए कड़े प्रतिबंध
जशपुर, 27 अक्टूबर/ जशपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने ईसाई आदिवासी महासभा द्वारा निकाले जा रहे न्याय यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। 27 अक्टूबर, 2024 को जारी आदेश में कलेक्टर ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 1683 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अधिनियम 2023 की धारा 163 का हवाला देते हुए ग्राम बगिया तहसील कांसाबेल के 5 किलोमीटर के दायरे में कई प्रतिबंध लगाए हैं। प्रमुख प्रतिबंध: आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही : कलेक्टर ने…
Read Moreथाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही : थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेल रहे सात जुआरियों को पकड़ने में मिली सफलता…आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 14900 /- रूपये, 52 पत्ती तास को किया गया बरामद.
आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चाम्पा, 26 अक्टूबर / पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ पुलिस द्वारा दिनांक 25/10/2024 को पामगढ़ में मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपियों 01. प्रकाश कुमार निर्मलकर उम्र 31 वर्ष साकिन नरियरा थाना…
Read More