पहाड़ी में बसा स्वच्छ और सशक्त गांव जल जीवन मिशन से जुड़ा गरियाबंद 23 अक्टूबर 2024/ विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ग्राम पंचायत बारूका से लगभग 11 कि.मी. जंगली रास्ते से पहाड़ी के ऊपर आश्रित ग्राम गहन्दर बसा हुआ है। पहाड़ी में बसे होने के कारण चट्टानी और पथरीली रास्तों से होकर वहां जाना पड़ता है। वहां पहुंचने के लिए चार पहिया वाहन नहीं जा सकता। इस क्षेत्र में अक्सर हाथी, हिरण एवं कई अन्य जंगली जीव भ्रमण करते पाये जाते हैं। ऐसे दुर्गम स्थल में बसे गांव…
Read MoreDay: October 23, 2024
मोमबत्ती व दीयों से होगा शहर जगमग : महिलाओं ने मोमबत्ती बेचकर कमाये 20 हजार रूपए
दुर्ग, 23 अक्टूबर 2024/ बच्चों का पालन पोषण और घर के कार्य में अपना समय व्यतीत करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर नारी के रूप में ग्राम पंचायत में उभर कर अपनी एक अनोखी छाप छोड़ रही है। बस्तर सरस मेला में महिलाओं द्वारा 20 हजार रूपए की मोमबत्ती विक्रय की गई। दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत बोरीगारका की श्रीमती पुष्पा साहू ने सिद्धी स्व सहायता समूह से जुड़ कर गांव की अन्य महिलाओं के साथ बिहान योजना में कार्य करना शुरू किया। कार्य करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना के तहत…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर को
रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचक नामावली बनाए जाने के लिए प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन करने के निर्देश दिए गए हैं। कल 24 अक्टूबर को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य जारी है। जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने, संशोधन या विलोपन कराने 29 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय…
Read Moreनवपदस्थ मिशन संचालक विजय दयाराम के. ने किया पदभार ग्रहण
रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन छत्तीसगढ़ के नवपदस्थ प्रबंध संचालक विजय दयाराम के. ने आज नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में विधिवत पदभार ग्रहण किया है। उल्लेखनीय है कि विजय दयाराम के. वर्ष 2015 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। वे पूर्व में बस्तर व बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विजय दयाराम के. वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. कौशल विकास अभिकरण के साथ साथ मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। पदभार ग्रहण करने के…
Read Moreप्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और इंडियन आयल कार्पोरेशन के मध्य एमओयू
प्रदेश के शासकीय अस्पतालों को मिलेगी 39 डायलिसिस मशीनें, मरीजों को मिलेगा लाभ रायपुर, 23 अक्टूबर, 2024/ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, इंडियन आयल कार्पोरेशन एवं फेयरफैक्स इंडिया चैरिटेबल फाउंडेशन ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस एमओयू के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को इंडियन आयल कार्पोरेशन के द्वारा अगले एक माह में 39 डायलिसिस मशीनें प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य विभाग को यह मशीनें यह मशीनें निःशुल्क प्राप्त होंगी तथा इसकी मरम्मत व देखरेख फेयरफैक्स इंडिया चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा किया जायेगा। गौरतलब है…
Read Moreजांजगीर में सनसनीखेज वारदात : दशहरा मड़ाई में तेज आवाज और रफ्तार से बाइक चलाने पर हुआ विवाद…बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या… तीन गिरफ्तार.
आरोपियों को बुजुर्ग व्यक्ति (मृतक) द्वारा तेज आवाज और रफ्तार से बाइक चलाने से मना करने पर की गई थी मारपीट, मृतक रामनाथ कश्यप उम्र 62 साल निवासी पेन्ड्री थाना जांजगीर. आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 351 (2).115(2),109,103 (5) BNS के अंतर्गत की गई कार्यवाही नाम आरोपी – (1) सुनील कश्यप उर्फ गोलु पिता लक्ष्मी प्रसाद कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क 05 छे पारा पेण्ड्री थाना जांजगीर, (2) राजु कश्यप उर्फ राम किशन पिता अनंदराम कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क 04 भाठापारा पेण्ड्री थाना जांजगीर, (3)…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री ने की महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना
जशपुर, 23 अक्टूबर 2024/मयाली नेचर कैंप में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने से पूर्व विभिन्न विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर महिला समूहों द्वारा निर्मित महुआ के विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं अन्य उत्पादों की सराहना की। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरूण साव, पदमश्री जागेश्वर यादव, कृषि मंत्री रामविचार नेता, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधयों ने भी स्टॉल प्रदर्शनी का…
Read Moreमुख्यमंत्री ने जशपुर के पारम्परिक भोजन व व्यजनों का लिया स्वाद
परोसा गया था आदिवासी संस्कृति से जुड़ी अंगाकर, मडुवा रोटी, हडुवा चटनी सहित अन्य व्यंजन जशपुर, 23 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मन्त्रीमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ जशपुर के पारम्परिक भोजन व व्यजनों का स्वाद लिया। भोजन में आदिवासी संस्कृति से जुड़ी अंगाकर, मडुवा रोटी, हडुवा चटनी सहित अन्य व्यंजन परोसा गया था। इस दौरान उप…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक के सफल आयोजन पर अधिकारियों को किया सम्मानित
जशपुर, 23 अक्टूबर 2024/ सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक ने साबित किया है कि यह बैठक आगे चलकर सरगुजा क्षेत्र में विकास को नया मकाम दिलाने में एक अहम भूमिका निभाएगा। इसका पहला अनुमान तो प्राधिकरण का बजट में 25 करोड़ रुपये की वृद्धि से 75 करोड़ रुपये होने से लगाया जा सकता है। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए बैठक में किए गए कई अहम फैसलों से आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और कई वर्षों तक क्षेत्र को इसका सकारात्मक…
Read Moreटीबी मुक्त पंचायत बनाने बैगा-गुनिया करेंगे सहयोग : टीबी रोग होने के कारण, बचाव के उपाय, लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे दी गई जानकारी
वैध बैगा गुनिया को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् दिया गया प्रशिक्षण जशपुर, 23 अक्टूबर 2024/ जिले को टीबी मुक्त बनाने अब वैध, बैगा गूनिया भी सहयोग करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सार्थक पहल की है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देश पर जिले को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए सहयोग हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें टीबी रोग होने के कारण, बचाव के उपाय लक्षण, जांच, उपचार…
Read More