जिले भर में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का हो रहा आयोजन, विभिन्न विभागों द्वारा 5 लाख 68 हज़ार से अधिक गतिविधियों का अब तक हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितम्बर/ सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 01 से 30 सितम्बर 2024…
Read MoreMonth: September 2024
जशपुर में आयुष्मान कार्ड योजना की सफलता : हजारों लोगों को मिला लाभ, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिला सम्मान
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के आम नागरिकों तक आयुष्मान कार्ड से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज आयुष्मान कार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों और कर्मचारियों प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनांतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त विकास खंड में दिनांक 20 सितंबर 2024 हो 30 सितंबर 2324 के दौरान आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाना है।…
Read Moreसाइकल चलाओ, स्वस्थ रहो: जशपुर में आयुष्मान पखवाड़ा का अनूठा आयोजन
28 सितंबर को रंजीता स्टेडियम से निकाली जाएगी सायकल रैली : जनप्रतिनिधिगण अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को शामिल होने की अपील समदर्शी न्यूज़ जशपुर 27 सितंबर/ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिले आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 सितंबर 24 को सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली प्रातः 8 बजे से रंजीता स्टेडियम से महाराजा चौक, सन्ना रोड, हनुमान मंदिर, जैन मंदिर, बस स्टैंड, नीचे रोड से होते हुए रंजिता स्टेडियम में रैली का समापन होगा। जिला प्रशासन ने…
Read Moreबलौदाबाजार यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत लगाई जा रही लगाम, इस माह 75 चालकों पर कुल 7.8 लाख रुपये का हुआ जुर्माना.
दिनांक 26 सितंबर 2024 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों को कुल ₹40,000 अर्थदंड से किया गया दंडित. शराब पीकर वाहन चलाने वाले सभी 04 वाहन चालकों को पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 किया गया अर्थदंड. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से बलौदाबाजार में चेकिंग कर वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा इस माह यातायात पुलिस की चेकिंग कार्यवाही में माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 75 वाहन चालकों को कुल ₹…
Read Moreजशपुर: आयुष्मान कार्ड ने बचाया जीवन, सुखमति बाई का सफल ऑपरेशन
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आयुष्मान कार्ड से जरुरत मंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जशपुर विकास खंड के पुरानी टोली निवासी सुखमति बाई जुड़वा बच्चों की माँ बनी हैं। इलाज के दौरान उनको आपातकालीन ऑपरेशन की जरूरत पड़ी, जिसमें 60,000 का खर्च आया। आयुष्मान कार्ड से उनका इलाज आसानी से हो गया और आपरेशन के पैसे भी नहीं देने पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि कठिन समय में मेरे परिवार को आर्थिक चिंता से…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपना अनुभव साझा कर राजस्व अमले को दिया बड़ा संदेश, कहा – आम आदमी से सीधे जुड़ा है राजस्व विभाग, इसकी छवि को सुधारने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने की राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा लंबे समय तक एक ही स्थान पर न रहें पटवारी, नियमित अंतराल पर हो स्थानांतरण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितंबर / मैं साल 1990 में नया-नया विधायक बना, तब साधु की तरह दिखने वाले लंबी कद काठी का एक व्यक्ति मेरे पास आवेदन लेकर आया। वे मेरे जन्म यानी साल 1964 से राजस्व के एक मामले को लेकर राजस्व कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें अपने मामले की सारी जानकारियां याद थी और कागज पलटने तक की जरूरत नहीं…
Read Moreजशपुर : बहादुर कलारिन सम्मान हेतु नामांकन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितम्बर / छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2024 हेतु नामांकन आमंत्रित किया गया है। महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाले राज्य की महिलाओं को प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् दो लाख रूपये तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में दिया जाता है। वर्ष 2024 के लिए उक्त पुरस्कार हेतु इच्छुक महिलाओं से निर्धारित प्रपत्र में प्रविष्टियॉ10 अक्टूबर तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग संगम चौक तिवारी कॉलोनी जशपुर को…
Read Moreजशपुर में 1044.8 मिमी बारिश, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, कुनकुरी में सर्वाधिक वर्षा
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितम्बर / जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1044.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षाे की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 1022.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 36 .1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 917.7 मिमी, मनोरा में 1408.9 मिमी, कुनकुरी में 1462.7 मिमी, दुलदुला में 921.1 मिमी, फरसाबहार में 615.4 मिमी, बगीचा में 1245.8 मिमी, कांसाबेल में…
Read Moreकुनकुरी में ढोढीडांड ईब नदी पुल पर निगरानी के लिए लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट, प्रभारियों के नंबर जारी…
ढोढीडांड स्थित ईब नदी पूल पर निगरानी करने जिला प्रशासन ने लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के भारी वर्षा को देखते हुए लोगों के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। प्रशासन ने तेज वर्षा को देखते हुए निगरानी करने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें कुनकुरी विकास खंड के ग्राम ढोढीडांड स्थित ईब नदी पुल पर वर्तमान में जारी अनवरत वर्षा जनित परिस्थितियों के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न…
Read Moreकुनकुरी में अग्रसेन जयंती : आठ दिवसीय उत्सव में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को किया गया याद, समाज के लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा.
खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों से सजेगा महोत्सव, समाज में एकता का संदेश. समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 27 सितंबर/ नगर में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। आठ दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ कल हुआ, जिसमें खेलकूद, बौद्धिक कौशल और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कुनकुरी नगर में लगातार 43 वर्षों से आयोजित हो रही महाराज अग्रसेन की जयंती का शुभारंभ गुरूवार को अग्रसेन भवन में अग्रपाठ के साथ किया गया। समाज में छाया उत्सव का माहौल महोत्सव के पहले दिन ही नगर…
Read More