किसानों ने शासन–प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 सितंबर/ पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षता में आज पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित नहर के मुआवजा राशि का वितरण कृषकों को किया गया। इस अवसर पर पत्थ्लगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी एवं जलसंसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इसमें तीन गांव डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के लगभग 200 कृषकों को राशि 46 लाख 43 हजार 951 रूपए चेक के माध्यम से वितरित की गई। राशि मिलने पर किसानों ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
Read MoreDay: September 2, 2024
मरीजों के लिए संजीवनी बन रहा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया : मरीजों को तत्काल मिल रही सहायता, अब तक 1023 मरीज को मिला स्वास्थ्य लाभ
जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन नम्बर का हो रहा है सुचारू संचालन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन प्रत्येक समय मरीज के स्वास्थ्य संबंधित परेशानी के समाधान हेतु उपलब्ध है। विकासखंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय से संबंधित मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य संबंधी लाभ उपलब्ध कराया जाना स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का उद्देश्य है। जशपुर जिले के अंतर्गत ही नहीं बल्कि मरीज-हितग्राहियों को जिले…
Read Moreचोरी की मोटरसाइकिलों को नया रूप देकर बेचने का खेल पकड़ाया : बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते दो आरोपी किये गए गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. आरोपियों के कब्जे से दो नग मॉडिफाइड मोटरसायकल की गई बरामद. आपराधिक गतिविधियों से शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 2 सितंबर / सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना मणीपुर पुलिस टीम को पेट्रोलिंग…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में किया गौ विज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर 2 सितंबर/ छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का श्री गणेश पोला पर्व की पूर्व संध्या पर पोस्टर विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई। परीक्षा आयोजन की जानकारी देते हुए प्रांत संयोजक श्री इरन्ना सपारे एवं प्रांत परीक्षा प्रमुख श्री सुबोध राठी ने बताया कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित यह परीक्षा 11 दिसंबर…
Read More‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार’ का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भर से मुख्यमंत्री निवास आईं बहनों का किया स्वागत
मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा, पोरा महतारी वंदन योजना: सातवीं किश्त के रूप में 70 लाख माता–बहनों को 1-1 हजार रूपए की राशि जारी राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ कर महिलाओं को पोषण माह 2024 की दिलाई शपथ समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 2 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के राजधानी रायपुर स्थित निवास में आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा, पोरा धूमधाम से मनाया गया। ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ के भव्य आयोजन में शामिल होने मुख्यमंत्री निवास में बड़ी संख्या में…
Read Moreस्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने के लिए हम कृत संकल्पित है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पोरा के अवसर पर सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 2 सितम्बर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सुपोषण रथ राज्य के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को पोषण का संदेश देगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री…
Read Moreजशपुर में साक्षरता अभियान को मिला बल : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का हुआ समापन, 20 हजार से अधिक असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य
असाक्षरों को साक्षर करने हेतु कुशल प्रशिक्षण एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षाण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 सितम्बर/ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर द्वारा जिले को वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में 40 हजार शिक्षार्थियों को साक्षर करने का लक्ष्य दिया गया है। राज्य के लक्ष्य के विरुद्ध जिला द्वारा 20 हजार 473 शिक्षार्थियों का पंजीयन करा लिया गया है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु विकासखण्ड स्तर पर कुशल प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जिला स्तरीय कुशल…
Read Moreजशपुर में ई.डब्ल्यू.एस. समायोजन और पुरानी पेंशन योजना पर कार्यशाला, लंबित पेंशन प्रकरणों का जल्द होगा निस्तारण
पुरानी पेंशन योजना के क्रियान्वयन सहित ई–बील, जीएसटी कटौती, लंबित पेंशन प्रकरण एवं सामान्य भविष्य निधि से संबंधी दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 सितम्बर/ संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि रायपुर के निर्देश के परिपालन में आज कलेक्टर कार्यालय से मंत्रणा सभा कक्ष में जिला कोषालय के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन योजना लागू होने के फलस्वरूप मृत्यु, अशक्तता एवं सेवानिवृति के दशा में मृत, सेवानिवृत कर्मचारियों एवं उनके नॉमिनी को पेंशन भुगतान किए जाने के लिए एनपीएस खाते में जमा राशि का ई.डब्ल्यू.एस. अंतर्गत…
Read Moreजशपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना से पहाड़ी कोरवाओं का जीवन स्तर हुआ बेहतर, आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पहाड़ी कोरवा समुदाय को मिल रही बेहतर सुविधाएं
ग्राम पंचायत पण्ड्रापाठ के बरपाठ-02 में नवीन आंगबाडी केन्द्र का हो रहा है संचालन टीकाकरण, रेडी टू ईट, गरम भोजन के साथ बच्चों को दी जा रही है अनौपचारिक शिक्षा समदर्शी न्यू जशपुर, 02 सितंबर/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इस योजना ने पीवीटीजी (विशेष पिछड़ी जनजाति) परिवारों के लिए सामाजिक और आर्थिक उत्थान का एक नया मार्ग प्रशस्त किया है। जशपुर जिलें में भी इस योजना का तहत विषेश पिछड़ी जनजाति समुदाय…
Read Moreजशपुर: सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन, सीएचसी पत्थलगांव में 15 मरीजों ने लिया उपचार एवं परामर्श
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 सितम्बर/ स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में संगवारी द्वारा सिकल सेल रोगियों को उपचार एवं परामर्श दिया। इस दौरान सांवरी से जिला समन्वयक देवेश, सहायक जिला समन्वयक बिक्रम प्रमाणिक,डॉ. जेम्स मिंज एवं अन्य मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव के ओपीडी में आज 15 मरीजों ने परामर्श एवं उपचार लिया। इस दौरान मरीजों को सिकलसेल बीमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दिया गया।
Read More