जूटमिल क्षेत्र में 60 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार. तमनार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी कर रहे आरोपी को पकड़ा, 20 लीटर महुआ शराब और बाइक जप्त. चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही में शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर महुआ शराब और बाइक जप्त. समदर्शी न्यूज़ रायगढ, 06 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही निरंतर जारी है। कल, 05 सितंबर 2024 को जूटमिल, तमनार और चक्रधरनगर क्षेत्रों में पुलिस ने प्रमुख शराब रेड कार्यवाही को अंजाम…
Read MoreDay: September 6, 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का किया भाण्डा फोड़ : तस्करी करते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई के प्रमुख सरगना तक जुड़े तार
जप्त हुए 45 किलोग्राम गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गांजा तस्करी का वित्तीय जॉच करते हुए आरोपियों के बैंक एकाउन्ट को होल्ड करवाया जा रहा है राष्ट्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम के सहयोग से कार्यवाही की गई, जिसकी विवेचना जारी है दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितम्बर/ 5 सितंबर को दोपहर 2.20 बजेे मुखबीर से सूचना मिली कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पहाड़ी कोरवाओं के लिए विकास का नया अध्याय : पीएम जनमन योजना से गांवों को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी
प्रथम चरण में 189.43 किमी की 51 सड़कों का निर्माण शुरू, द्वितीय चरण में केन्द्र सरकार को 40 नवीन सड़कों के निर्माण का भेजा गया प्रस्ताव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितम्बर/ केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहुंचविहीन पीवीटीजी बसाहटों को पक्की संपर्क सड़कों के जरिए मुख्य रास्तों से जोड़ा जा रहा है। पीएम जनमन के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से पक्की सड़कों का निर्माण कर विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों वाले बसाहटों के 100 या अधिक की आबादी वाली प्रत्येक बसाहट…
Read Moreपदोन्नति : रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षक हुए पदोन्नत, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं !
जिला पुलिस रायगढ़ के तीन सहायक उपनिरीक्षक – संध्यारानी कोका, कुसुम कैवर्त और दिनेश कुमार मिंज को उप निरीक्षक के पद पर प्राप्त हुई है पदोन्नति. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 6 सितंबर / छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/एम-2805/2024 रायपुर, दिनांक 03 सितंबर 2024 के अंतर्गत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। पदोन्नति के अंतर्गत जिला पुलिस रायगढ़ के तीन सहायक उपनिरीक्षक – संध्यारानी कोका, कुसुम कैवर्त और दिनेश कुमार मिंज को उप निरीक्षक के पद…
Read Moreचोरी की मोटर सायकल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
आरोपियों के कब्जे से दो नग मोटर सायकल बरामद. आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2),3(5)BNS के अंतर्गत थाना चांपा पुलिस द्वारा की गई की त्वरित कार्यवाही. आरोपियों का नाम – (01) अनुराग उर्फ संजू यादव पिता उत्तम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी जगदलला चांपा, (02) महेश सारथी पिता करमन सारथी उमर 32 साल मिशन रोड हरदी गोदाम चांपा. समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 6 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुरुपित सिंह निवासी कुरदा थाना चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहाड़ी कोरवाओं के जीवन में रोशनी बिखेरी, जीवन स्तर हुआ बेहतर
पहाड़ी कोरवा बस्ती में लगा जनमन शिविर समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 6 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लोगों आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड, आधार कार्ड बनवाने के साथ उनके स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष ध्यान दें रहें। जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड ग्राम पंचायत बालादरपाठ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए जनमन शिविर लगाया गया और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा…
Read Moreथाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेलने वाले चार आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता : जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी 25000/– रुपये एवं घटना स्थल से 09 नग मोटर सायकल कीमत करीबन 07 लाख रूपये बरामद. आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के अंतर्गत थाना पामगढ़ पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा, 6 सितंबर / पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पामगढ़ एवं सायबर पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली…
Read Moreमेडिकल अस्पताल और महारानी जिला अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण
मेडिकल अस्पताल में भोजन की गुणवत्ता बेहतर रखने और प्रतीक्षालय कक्ष में टीवी लगाने के दिये निर्देश महारानी अस्पताल में संचालित अन्नपूर्णा रसोई के मॉडल को अन्य जिलों में लागू करवाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितम्बर/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने बस्तर जिले के प्रवास में डीमरापाल स्थित मेडिकल अस्पताल और महारानी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल अस्पताल के निरीक्षण में अस्थि वार्ड, शिशु वार्ड, नर्सिंग वार्ड, ऑपरेशन थियेटर का जायजा लिया और महारानी अस्पताल में ओपीडी वार्ड, शिशु वार्ड…
Read Moreबस्तर के आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हो उपलब्ध – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
नवीन सुपरस्पेशियल्टी अस्पताल के निर्माण कार्य को दो माह में करें पूर्ण : स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में स्वशासी समिति की बैठक समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितंबर/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बस्तर के आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो। इस हेतु शासन हर आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने को तत्पर है। उन्होंने नवीन सुपरस्पेशियल्टी अस्पताल के निर्माण कार्य को दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सुपरस्पेशियल्टी अस्पताल के निर्माण कार्य हेतु दस करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी।…
Read Moreमुख्य सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा : राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, राजमार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के आदेश
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितंबर/ मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के विभिन्न जिलों के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजमार्ग और खनिज तथा दूरसंचार से संबंधित परियोजनाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सड़कों के निर्माण कार्यों सहित अन्य परियोजनाओं के लिए संबंध में भू-अर्जन, मुआवजा वितरण, वृक्षों की कटाई और वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यों को शीघ्र करने के निर्देश संबंधित जिलें के कलेक्टर को दिए। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर-कोरबा और…
Read More