छेड़खानी की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 19 सिंतबर / कल दिनांक 18 सिंतबर 2024 को एक स्थानीय युवती द्वारा थाना कोतरारोड़ में छेड़खानी के संबंध में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 17 सिंतबर 2024 को सुबह लगभग 06:00 बजे जब वह खेत गई थी, तो आरोपी पुष्पवास पटेल (उम्र 35 वर्ष) ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर खींचा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी ने उसके…
Read MoreDay: September 19, 2024
स्वच्छता ही सेवा 2024 : बगीचा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई कर दिया गया स्वच्छता का संदेश
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ बगीचा जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत् सामुदायिक शौचालय के साथ ही अन्य जगहों की साफ-सफाई करके ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। साफ-सफाई के उपरांत ग्रामीणों को बताया गया कि स्वच्छता को अपने दिनचार्या में शामिल कर समाज को स्वच्छ रखने का संदेश दे सकते हैं।
Read Moreपैरालिसिस से पीड़ित मानकुवेर नाग को सीएम विष्णुदेव साय ने दी व्हीलचेयर, जीवन हुआ आसान
सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने व्हील चेयर प्रदान कर उनकी समस्या सुनी मानकुवेर नाग और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के द्वारा लोगों की मदद करने का सिलसिला सतत रूप से जारी है। इसी कड़ी में पैरालिसिस बीमारी से जूझ रही बगीचा तहसील के महादेवडांड टुकुपानी निवासी श्रीमती मानकुवेर नाग चलने-फिरने में असमर्थ थीं। उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर व्हील चेयर प्रदान की गई है।…
Read Moreजशपुर में जय हो स्वयंसेवकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक ने किया उत्साहवर्धन
स्वयं सेवकों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक मुद्दों की दी गयी जानकारी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितम्बर/ जिले में जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ की सहायता से चलाए जा रहे ‘जय हो’ स्वयंसेवकों हेतु बुधवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन कन्या महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के द्वारा जिले में जय हो स्वयंसेवकों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को जागरूक करने एवं सामाजिक उत्थान हेतु जय हो…
Read Moreजशपुर में पोषण क्रांति : पोषण रथ से गांव-गांव पहुंच रहा संदेश, बच्चों का स्वास्थ्य हो रहा बेहतर, मांओं के चेहरे खिल रहे
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर / जिले के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संचालित वजन त्यौहार के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए गांव गांव में पोषण रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को पोषण रथ जशपुरनगर पहुंचा। जहां आंगनबाड़ी केंद्र गढ़ाटोली, डीपाटोली, तेलीटोली, चीरबगीचा एवं बघीमा में पहुंच पोषण रथ द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार, टीकाकरण, एनीमिया एवं उससे बचने के उपाय, आयरन फोलिक एसिड की गोली लेने, गर्भवती एवं…
Read Moreघरेलू विवाद में महिला की हत्या : लैलूंगा में खाना न बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा, हुई मौत, आरोपी पति गिरफ्तार.
आरोपी के विरूद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 184/2024, धारा 103(1) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज. लैलूंगा पुलिस ने महिला की हत्या मामले में मृतिका के पति को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 19 सिंतबर / थाना लैलूंगा के ग्राम फुलीकुंडा में 18 सितंबर 2024 को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगडे ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्यवाही की। मृतिका की पहचान 23 वर्षीय सोमारी…
Read Moreगंभीर रूप से बीमार मुन्नू बाई को तत्काल मिली मेडिकल सहायता : सीएम कैम्प कार्यालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कराया एम्बुलेंस
समदर्शी न्यूज़ जशपुर,19 सितंबर/ उच्च रक्तचाप और सांस लेने में परेशनी से जूझ रही बुजुर्ग मुन्नू बाई को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता उपलब्ध कराकर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मुन्नू बाई फरसाबहार ब्लाक के बनगांव की रहने वाली है। मरीज की बहु करमवती ने बताया कि गुरूवार की सुबह लगभग 5 बजे उनकी सास मुन्नू बाई की तबियत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्क़त होने लगी। स्वजनों ने स्थानीय स्तर पर जांच कराया। जिसमे उनका बीपी बढ़ा…
Read Moreजशपुर में 936.3 मिमी बारिश, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितम्बर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 936.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 956.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 800.1 मिमी, मनोरा में 1312.0 मिमी, कुनकुरी में 1275.6 मिमी, दुलदुला में 882.8 मिमी, फरसाबहार में 578.5 मिमी, बगीचा में 1127.3 मिमी, कांसाबेल में 791.5 मिमी,…
Read Moreदुलदुला में डूबने से हुई मौत, परिवार को 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम जुड़वाईन निवासी आशी एक्का का तालाब के पानी में डुबने से 25 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता अलमा तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreचलित थाना : कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम गोरखा में चलित थाने में सुनी महिलाओं की शिकायतें, किया महिला समिति का गठन.
गांव में बाहरी व्यक्तियों, विशेषकर सोना-चांदी चमकाने वाले और फेरी करने वालों से सावधान रहने की दी गई सलाह. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 19 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार दिनांक 18 सितंबर 2024 को कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने अपने स्टॉफ के साथ ग्राम गोरखा में चलित थाना कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने गांव में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें कीं। महिलाओं की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए, थाना प्रभारी त्रिनाथ…
Read More