सही जानकारी और जागरूकता न केवल उनके जीवन को सुरक्षित बना सकती है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकती है. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 26 सितंबर / एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर दिनांक 25 सितंबर 2024 को खरसिया पुलिस द्वारा नवीन महाविद्यालय चपले और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चपले में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) लक्ष्मी नारायण राठौर…
Read MoreDay: September 26, 2024
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिव्यांगों पर विशेष ध्यान, बस पास वितरित कर दिया निःशुल्क यात्रा का तोहफा
सिकलसेल रोगियों को भी मिला बड़ा तोहफा, अब वे भी मुफ्त में करेंगे सफर समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 सितम्बर/ दिव्यांग जनों के जीवन को सुखमय बनाने एवं उनके जीवन के सफर को सुहाना बनाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के 07 दिव्यांगों को गुरुवार को बगिया स्थित निवास कार्यालय से निःशुल्क बस पास वितरित करते हुए सम्मानित किया। जिसमें दिव्यांग लक्ष्मी बाई, विकास नायक, तिजनु राम, देव कुमार चौहान, संध्या सिदार, सोनम सिदार, सुशीला तिग्गा, सुशीला बाई नायक, पूजा नारंगे को निःशुल्क बस पास का वितरण किया गया। इस अवसर…
Read Moreगुरु-शिष्य का अनमोल रिश्ता : गुरु के चरणों में झुका मुख्यमंत्री का सिर, बचपन की स्मृती हुई ताजा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कहानी दे रही प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के स्कूल शिक्षक से मिलकर हुए भाव विभोर, अपने शिक्षक का पैर छूकर किया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अपने बगिया स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने बचपन के 94 वर्षीय शिक्षक राजेश्वर पाठक से मुलाकात कर भाव विभोर हो गए। अपने स्कूल के दिनों को याद किया और उनका पैर छूकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने फूलों की माला, शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा की ये गुरुओं का ही आशीर्वाद है जो यहां…
Read Moreक्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर : जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 करोड़ 55 लाख से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण
7 करोड़ 84 लाख से अधिक की लागत से निर्मित कुंजारा, ढोकड़ा और साहीडांड ग्रामपंचायतों में विद्युत उपकेंद्र और कुनकुरी में उप क्षेत्रीय भंडार का हुआ लोकार्पण 71 लाख की अधिक की लागत से सन्ना में नवीन तहसील कार्यालय भवन हुआ लोकार्पित समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां ग्राम बगिया स्थित अपने निवास कार्यालय में 8 करोड़ 55 लाख 24 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 7 करोड़ 84 लाख 12 हजार की लागत से निर्मित कुंजारा, ढोकड़ा और साहीडांड ग्रामपंचायतों…
Read Moreब्रेकिंग : अब 06 अक्टूबर को होगी प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा, व्यापम ने जारी की संशोधित तिथि
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितंबर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के लिए प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती की लिखित परीक्षा अब 06 अक्टूबर 2024 को ली जाएगी। पूर्व में इस लिखित परीक्षा का आयोजन 29 सितम्बर को होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर 06 अक्टूबर कर दिया गया है। उक्त परीक्षा 06 अक्टूबर को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में अपरान्ह 2 से 4.15 बजे तक होगी।
Read Moreब्रेकिंग : 29 सितम्बर को होने वाला मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल द्वारा 29 सितम्बर रविवार को संचालनालय मछली पालन विभाग, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणवंश स्थागित कर दिया गया है।
Read Moreरिकॉर्ड तोड़ बारिश से छत्तीसगढ़ हुआ तर-बतर : देखें जिलेवार ब्योरा
राज्य में अब तक 1134.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 सितम्बर/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1134.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 26 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2352.5 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 588.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी…
Read Moreपीएम आवास, अंत्योदय राशन कार्ड, महतारी वंदन और सामाजिक पेंशन से खुड़िया दंपत्ति का जीवन खुशहाल
समदर्शी न्यूज़ सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार छत्तीसगढ़ के नागरिकों का भरपूर सहयोग कर रही है। उनके रहने, खाने पीने, इलाज आदि का ख्याल निरंतर रख रही है। ऐसा ही एक उदाहरण जिले के वनांचल ग्राम कनकबीरा के बुजुर्ग दंपत्ति देवानंद और गजनी खुड़िया राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसके लिए वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को योजनाओं के लाभ देने के लिए बहुत आभार और धन्यवाद व्यक्त किए हैं। खुड़िया दंपति…
Read Moreरायगढ़ पुलिस को मात्र 3 घंटे में लूट की कार बरामद करने में मिली सफलता : एसपी दिव्यांग पटेल की तत्परता से घटना का पर्दाफाश
दो डीएसपी के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई थी अलग-अलग टीमें समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 सितंबर/ कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में आज हुई कार लूट की घटना को रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 03 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया। आज दोपहर कार लूट की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने तुरंत जिले में नाकेबंदी कर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वारदात की जानकारी दी गई । हेड क्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक और साइबर सेल डीएसपी अभिनव…
Read Moreसरगुजा पुलिस द्वारा गुम नाबालिगों के मामलों में लगातार कार्यवाही जारी : थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दो गुम नाबालिगों को बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द.
सरगुजा पुलिस द्वारा गुम नाबालिगों/गुम इंसान के मामलों में संवेदनशीलता से की जा रही त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 25 सितंबर / मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान संबंधी रिपोर्ट पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में दिनांक 06 सितंबर 2024 को प्रार्थी थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 04 सितंबर 2024 को प्रार्थी की नाबालिग लड़की घर से अपनी दादी के घर जाने की बात बोलकर निकली थी, जो देर शाम रात तक वापस नही आई हैं,…
Read More