जशपुर : नवसंकल्प की छात्राओं ने साबित किया, लड़कियां भी कम नहीं, नगर सैनिक भर्ती रैली में 40 छात्राएं हुईं सफल

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / कहते हैं ‘‘वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे‘‘ इन पंक्तियों को सच कर दिखाया है नवसंकल्प की होनहार छात्राओं ने, डीएमएफ मद अंतर्गत कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने 16 से 30 सितंबर के मध्य पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर में आयोजित नगर सैनिक भर्ती रैली में सफलता का परचम लहराते हुए शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करते हुए अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है।…

Read More

आदिवासी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का वर्चुअली किया लोकार्पण और भूमिपूजन

ग्राम सुखरापारा, पत्थलगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली लोकार्पण ग्राम ढुढरूडांड़ और विकासखंड फरसाबहार में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअली भूमिपूजन सरगुज विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा का प्रतीकात्मक तौर पर किया लोकार्पण जशपुर, 2 अक्टूबर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  झारखंड के हजारीबाग से जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा, विकासखंड पत्थलगांव का  वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री…

Read More

जशपुर : कलेक्टर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, लोक निर्माण विभाग के कार्यों की सराहना, विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश

पीडब्लूडी, गृहनिर्माण मंडल, सीजीएमएससी, आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 अक्टूबर / जिले विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा हेतु मंगलवार को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण विभाग, गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड, आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्ताव निर्माण, तकनीकी, वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति हेतु तीव्र…

Read More

जशपुर : गांधी जयंती के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत लगाए पौधे समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर के परिसर में वृक्षारोपण कर गांधी जयंती उत्सव मनाया गया। जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मन्सूर अहमद के साथ प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश गीता नेवारे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डमरूधर चौहान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेश कुमार राज, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल चौहान ने श्एक पेड़ मां के नाम अभियानश् के तहत न्यायालय परिसर में…

Read More

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जशपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 15 यूनिट रक्त एकत्रित

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / विगत दिवस राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर आरबीआर एनईएस शासकीय पीजी कॉलेज जशपुर और आरा के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय, जशपुर के ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिला चिकित्सालय एवं महाविद्यालय स्टॉफ व छात्रों द्वारा प्रतिवर्ष नियमित ब्लड डोनेट किया जाता है।

Read More

जशपुर में गांधी जयंती पर नशा मुक्ति अभियान का शानदार आगाज,  नशा मुक्ति रैली और सेमिनार ने किया जागरूक, हजारों युवाओं ने ली शपथ

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला में 02 से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध दिवस का आयोजन कलेक्टर डॉ. रवि मितल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आज प्रथम दिवस जिला मुख्यालय में विशाल नशामुक्त रैली एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में नशा उन्मूलन रैली की निकाली गई विधायक जशपुर, श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के परिवेश में नशामुक्ति के लिए जन आन्दोलन…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान के मामलों में लगातार कार्यवाही जारी : थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा गुम युवती को दस्तयाब कर परिजनों को किया गया सुपुर्द.

सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान के मामलों में संवेदनशीलता के साथ की जा रही त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 2 अक्टूबर / सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान संबंधी रिपोर्ट पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2024 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 01 जुलाई 2024 को प्रार्थी की लड़की बिना किसी को कुछ बताये घर से…

Read More

मुख्यमंत्री ने सौंपा वन अधिकार पट्टा : जशपुर के किसान नंद किशोर को मिला मालिकाना हक

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी क्षेत्रों में निवासरत किसानों को वन अधिकार पट्टा देने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के ग्राम गौरेया निवासी नंदकिशोर  को मुख्यमंत्री के हाथों वन अधिकारी पट्टा मिला है।  जिससे उनको उनकी जमीन का मालिकाना अधिकार मिल गया है। बहुत खुश हैं। और उनकी चिंता की लकीर दूर हो गई है। उन्होंने बताया की खेती बाड़ी करने से उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ है। वे अब अपनी जमीन पर बिना किसी चिंता के खेती कर रहे हैं। इसके लिए…

Read More

कलेक्टर के नेतृत्व में जशपुर में स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने शासकीय कार्यालयों में की साफ सफाई

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / गांधी जयंती के अवसर पर आज जिला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार की दिशा निर्देश में आज जशपुर जिले के महिला बाल विकास विभाग, मछली पालन विभाग, कोषालय, क्रेड़ा विभाग,रेशम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग शिक्षा विभाग,विघुत विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारियों ने अपने कार्यालय की साफ सफाई की और प्रतिदिन अपने परिसर को साफ रखने की शपथ ली।

Read More

कलेक्ट्रेट से गांव तक : जशपुर में स्वच्छता अभियान जोरों पर, अधिकारियों ने दिखाई सक्रियता

विकासखंड और ग्राम पंचायत में चलाया गया स्वच्छता अभियान समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 अक्टूबर / गांधी जयंती के अवसर पर जिला में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में आज कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत परिसर में अधिकारीयों और कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी और अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखंड और…

Read More