जशपुर: आकाशीय बिजली से हुई मौत पर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता दी

जशपुर, 24 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम छिछली ‘अ‘ निवासी जगसाय भगत का आकाशीय बिजली से 17 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी कृपा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

गांजा तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : मोटर सायकल से गांजा तस्करी करने वाला तस्कर चढ़ा कांसाबेल पुलिस के हत्थे, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 5.295 किलोग्राम कीमत 40 हजार रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई जप्त. थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 116/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध. आरोपी का नाम – चूड़ामणी यादव उम्र 38 साल निवासी डाहीडांड़ घरजियाबथान, हॉल मुकाम-मुड़ाटोली कांसाबेल. जप्ती – (1) मादक पदार्थ गांजा कुल 5.295 किलोग्राम कीमती 40 हजार रूपये, (2) तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स सोल्ड कीमती 70 हजार रूपये. जशपुर/कुनकुरी, 24 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से…

Read More

शासन की योजनाओं को लेकर बेहद जागरूक बढनीझरिया की अल्का हैं स्मार्ट वूमेन : बिहान समूह से जुड़कर मिला कमाई का जरिया, महतारी वंदन योजना से मिला आर्थिक हौसला, बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इसकी राशि से भरती हैं सुकन्या योजना का प्रीमियम

अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2024/ अम्बिकापुर विकासखंड के छोटे-से ग्राम पंचायत- चठिरमा के आश्रित गांव बढनीझरिया की रहने वाली श्रीमती अलका कच्छप अपने बच्चों के भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वे बेहद स्मार्टली अपने परिवार को बेहतर सहयोग करने के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक हैं। श्रीमती अलका एक आम घरेलू महिला हैं, उनके पति श्री सामुवेल कच्छप राज मिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहती है। पति की आमदनी से घर का…

Read More

कुनकुरी : डीजे लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार, एसपी द्वारा घोषित ईनाम पर जनता के द्वारा मिली सूचना के आधार पर चढ़ा पुलिस के हत्थे.

आरोपी चावल प्राप्त करने हेतु सोसायटी में KYC कराने आया था,  इस प्रकरण के अन्य 04 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं, आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 50/2023 धारा 392, 395 भा.द.वि. का अपराध दर्ज, अन्य ईनामी फरार आरोपियों की सूचना देकर ईनाम प्राप्त कर सकते हैं, सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जावेगा, पशु क्रूरता, डकैती, हत्या का प्रयास, धार्मिक भावनाओं को चोंट पहुंचाने जैसे प्रकरण के फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित किया गया है, गिरफ्तार आरोपी का नाम:- कृष्णा कुमार यादव उम्र…

Read More

बिलासपुर पुलिस ने शुरू किया नशे के खिलाफ मुहिम : चेतना कार्यक्रम के चौथा चरण का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर, 24 अक्टूबर/ सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना के चौथे चरण का विधिवत शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर चेतना के जनक बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित चेतना सभागार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि युवा हमारे देश की धरोहर है। इसमें परमाणु जैसी शक्ति है इसे नशा जैसे दुर्गुणों से बचना होगा। ज्ञात हो कि इस बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना का सर्वप्रथम शुभारंभ जून 2024 में हुआ था जिसका पहला चरण यातायात पर दूसरा साइबर फ्रॉड और तीसरा महिला बच्चों पर घटित…

Read More

बिलासपुर: महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी विधेन्दू धुक्ला पिता विद्यारतन शुक्ला उम्र 30 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बिलासपुर, 24 अक्टूबर/ प्रार्थीया ने दिनांक 22.10.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 से  विधेन्दू शुक्ला के साथ उसका जान पहचान है,  आपस मे दोस्ती होने पर बातचीत करते थे, बातचीत दौरान वह शादी करूंगा पत्नि बनाकर रखूंगा कहता था जो दिनांक 20.10.2022 के दोपहर  वह राजकिशोर नगर अपने घर बुलाया, जिसके घर जाने पर घर में कोई नहीं थे, तब वह मौका पाकर शादी करने…

Read More

पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक : आगामी दिवाली त्यौहार में बलौदाबाजार शहर में समुचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई बैठक.

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आयोजित संयुक्त बैठक में समुचित सुरक्षा व्यवस्था, यातायात पार्किंग आदि की व्यवस्था संबंधी मुद्दों पर की गई चर्चा. दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को मुख्य मार्केट में दुकानों से सामान बाहर नहीं रखने हेतु सफेद लाइन द्वारा की जाएगी मार्किंग. त्यौहारी सीजन में पार्किंग के लिए स्थान का किया गया चिन्हाकन, इस दौरान मुख्य मार्केट एरिया में चारपहिया-दोपहिया वाहनों का प्रवेश होगा पूर्णतः निषेध. बलौदाबाजार-भाटापारा, 24 अक्टूबर / दीपावली पर्व के दौरान खरीदारी आदि करने के लिए मार्केट में लोगों का आना-जाना एकदम बढ़ जाता है। इस…

Read More

जमीन दिखाकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 साल से थे फरार, अपने साथियों के साथ मिलकर दुसरे की भूमि दिखाकर रकम लेकर धोखाधड़ी को दे रहे थे अंजाम

पूर्व में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है न्यायालय पेश आरोपी 1. नरेन्द्र टण्डन पिता भागबली टंडन उम्र 44 वर्ष, 2. रामप्रसाद बंजारे पिता स्व. बंशीलाल बंजारे उम्र 60 वर्षं दोनो निवासी ग्राम गुनसरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर की गई वैधानिक कार्यवाही। बिलासपुर, 24 अक्टूबर/ प्रार्थी छत्रपाल सिंह कश्यप पिता सुंदरलाल कश्यप निवासी विकास नगर कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग. द्वारा ग्राम चिल्हाटी स्थित खसरा नम्बर 237/43, 239/34 रकबा 1500 वर्गफिट भूमि को विक्रेता ज्ञानेश्वर सिंह पिता चन्द्रशेखर सिंह से एवं खसरा नम्बर 237/45, 239/36…

Read More

मौत के मुंह से खींची गई जिंदगी : पारिवारिक विवाद में उलझी युवती आत्महत्या की कर रही थी कोशिश, 112 की टीम ने 8 मिनट में पहुंचकर बचाई जान

ट्रेन के सामने कूद कर दे रहा थी जान बिलासपुर, 24 अक्टूबर/ घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की कोटा 112 टीम को ईवेंट प्राप्त हुआ कि एक नाबालिक युवती उम्र 17 वर्ष पारिवारिक विवाद के कारण कोटा रेलवे स्टेशन में आत्महत्या की नीयत से रेलवे पटरी की ओर बढ़ रही हैं। डॉयल112 द्वारा इवेंट को गंभीरता से लेते हुए आठ मिनट में घटनास्थल पहुंची और युवती को ट्रेन आने के पूर्व ही सुरक्षित बचा लिया गया। 112 वाहन में बैठाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं भविष्य…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती : 5967 आरक्षक पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा 16 नवंबर से

रायपुर, 04 नवंबर: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 04.10.2023 को विज्ञापन जारी किया जाकर दिनांक 01.01.2024 से दिनांक 06.03.2024 तक आॅनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये…

Read More