फायर सेफ्टी के कर्मचरियों द्वारा फायर उपकरणों को सही तरीके से उपयोग करने का दिया गया डेमो. रायगढ़, 28 अक्टूबर / आज दोपहर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, सीएसईबी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिनी स्टेडियम चक्रधरनगर में लगे पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों को दुकान में एबीसी टाइप फायर उपकरण, रेत, और पानी का पर्याप्त प्रबंध रखने के निर्देश दिए तथा फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान फायर सेफ्टी के कर्मचरियों द्वारा…
Read MoreDay: October 28, 2024
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी, 6 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
29 अक्टूबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन, 28 नवम्बर तक दे सकते हैं दावा-आपत्ति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील आगामी 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने कर सकते हैं आवेदन voters.eci.gov.in एवं वोटर्स हेल्प लाइन एप में ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा रायपुर,…
Read Moreछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक : लिए गए कई अहम निर्णय ; किसानों, युवाओं और आम जनता के लिए बड़ी राहत, धान खरीदी, OBC आरक्षण सहित कई मुद्दों पर फैसले
रायपुर, 28 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु स्वीकृत शासकीय प्रत्याभूति राशि (14 हजार 700 करोड़ रूपए) की वैधता अवधि को एक वर्ष बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक पुनवैधिकरण करने का निर्णय लिया है। त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रथम प्रतिवेदन एवं अनुशंसा अनुसार…
Read Moreमारपीट कर घोर अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने वाले प्रधान आरक्षक को पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने किया निलंबित.
निलंबन अवधि में निलंबित प्रधान आरक्षक का मुख्यालय रहेगा रक्षित केन्द्र–अंबिकापुर. अंबिकापुर, 28 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना मणीपुर, दर्रीपारा निवासी लालमन कुशवाहा ने आज दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर आवेदन दिया था कि घटना दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को बस स्टैंड चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवनारायण नेताम द्वारा प्रार्थी को मारपीट किया गया हैं। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से) द्वारा प्रथम दृष्टिया उपरोक्त प्रधान आरक्षक द्वारा आवेदक के साथ मारपीट कर…
Read Moreछत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत निलंबित
रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्री सावंत को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
Read Moreजशपुर कलेक्टोरेट में बदलाव की शुरुआत, कलेक्टर ने दी सख्त हिदायतें, परिसर का किया निरीक्षण, कहा- कार्यालय परिसर को व्यवस्थित रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी
विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय में नियमित साफ-सफाई करने के दिए सख्त निर्देश अधिकारी-कर्मचारी अपने टेबल पर नैम प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाएं कबाड़ सामान को नीलामी करवाने के दिए निर्देश पान-गुटखा खाकर थुकने वालों पर होगी कार्यवाही, लगेगा जुर्माना जशपुर, 28 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं को निरीक्षण किया। सभी विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय की नियमित साफ-सफाई, पुराने और कबाड़ सामानों को हटाने, जाले की साफ-सफाई, पानी के लिकेज को ठीक करने, टूटी हुई कुर्सियों को हटाने, अधिकारी-कर्मचारियों के टेबल पर नेम प्लेट…
Read Moreजशपुर जिले में 9 प्रतिशत अधिक धान के रकबे का हुआ पंजीयन, इस खरीफ वर्ष हेतु 4577 नवीन किसानों ने कराया पंजीयन
31 अक्टूबर तक धान विक्रय हेतु किया जाएगा पंजीयन जशपुर, 28 अक्टूबर 2024/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु शासन द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है। जहां किसानों में 3100 रुपये धान का समर्थन मूल्य को लेकर वृहद उत्साह देखा जा रहा है। जहां पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 4577 नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं पंजीकृत धान के रकबे में 9.05 प्रतिशत की वृद्धि भी दर्ज की गई है। इस वर्ष अब तक 49232 किसानों ने 93458.64 हेक्टेयर धान के रकबे…
Read Moreसरगुजा पुलिस की कार्यवाही : लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जा कर महिला से लूट…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…लूट का माल किया गया बरामद.
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के विरुद्ध की गई अग्रिम वैधानिक कार्यवाही. थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 621/24 धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लूटा हुआ 5000/- रुपये नगद एवं 01 नग मोबाइल फ़ोन किया गया बरामद. पुलिस टीम द्वारा मामले में जेवर खरीददार आरोपी के विरुद्ध भी की गई कार्यवाही. अंबिकापुर, 28 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया सविता…
Read Moreजशपुर : ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 1 नवम्बर से पंजीयन होगा प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन जशपुर, 28 अक्टूबर 2024/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, आईटीआई, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रृत्ति की पात्रता रखते है को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र वर्ष 2024-25 हेतु ऑनलाइन पोस्ट…
Read Moreजशपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी: नवसंकल्प के 6 छात्रों ने पास की उपनिरीक्षक परीक्षा
जशपुर, 28 अक्टूबर 2024/ नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जिले के युवाओं के लिए सपनों को साकार करने की कुंजी बन कर उभर रहा है, जहां 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ पुलिस की सब इंस्पेक्टर परीक्षा में कड़ी मेहनत कर नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 6 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। चयनित छात्रों में 01 सूबेदार, 02 प्लाटून कमांडर एवं 03 विद्यार्थियों का उप निरीक्षक पर चयन हुआ है। जिसमें दीपक कुजूर का सूबेदार, त्रिभुवन सिंह एवं गणेश राम का प्लाटून कमांडर तथा अभिषेक भगत, राखी यादव, पीपल राज कंवर का चयन उपनिरीक्षक…
Read More