बिर्रा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा मेंहत्या मामले में बिर्रा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लाठी-डंडों से वार कर युवक की ली थी जान.

बिर्रा पुलिस ने अपराध क्रमांक 23/2025 धारा – 296,115(2),351 (2), 191(2),109,103 (1) बीएनएस के अंतर्गत की कार्यवाही. जांजगीर-चाम्पा. 22 मार्च 2025 : हत्या करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विवेक शुक्ला (भापुसे.) के द्वारा दिये गये निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप (रापुसे.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये आरोपीगण (01) राज केंवट पिता अमरनाथ केंवट उम्र 19 वर्ष, (02) कृष्ण कुमार पटेल पिता बंशीलाल पटेल उम्र 27 वर्ष, (03) मोहन लाल पटेल…

Read More

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी ‘छावा’, कहा – ‘संभाजी महाराज का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक'”

रायपुर, 22 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म “छावा” देखने पहुँचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू : मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का किया जायजा, सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर, 22 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने पहुंचेंगे। सभा में शामिल होने वाले लोगों को…

Read More

महामाया मंदिर चोरी मामला : फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी रुद्र कोसले उर्फ भूरू निवासी वार्ड नं. 12 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा. प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर. आरोपी के विरुध्द धारा 331(3),305(a) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा. 22 मार्च 2025 :  प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महावीर यादव निवासी अकलतरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 16 जनवरी 2025 से 17 जनवरी 2025 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के…

Read More

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर, 22 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर में आयोजित “बस्तर पण्डुम” जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर की संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की संस्कृति न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि संपूर्ण विश्व में अद्वितीय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक बस्तर संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में…

Read More

एनडीपीएस मामलों की जांच होगी अब और सख्त ; रायगढ़ में एनडीपीएस मामलों की विवेचना को लेकर पुलिस कार्यशाला आयोजित.

पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, मादक पदार्थ तस्करों पर होगी प्रभावी कार्यवाही. रायगढ़.22 मार्च 2025 : पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में प्रत्येक शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में अपराध और मर्ग मामलों की त्रुटिहीन विवेचना के उद्देश्य से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 22 मार्च 2025 को, पुलिस नियंत्रण कक्ष में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Read More

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व राज्यपाल रमेन डेका ने दी बधाई

रायपुर, 22 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और कहा कि शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। उनकी रचनाओं में…

Read More

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- आपकी भुजाओं की ताकत के कारण ही आज मैं सड़क मार्ग से बीजापुर आ पाया

जवानों के साहस को सराहा और उनकी हौसला अफजाई रायपुर, 22 मार्च 2025/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर पहुँचकर गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत अंडरी के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों से बीजापुर जिले के रक्षित केंद्र में मुलाकात की और उनके साहसिक और सफल ऑपरेशन की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।           उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों की भुजाओं की ताकत के बदौलत आज मैं सड़क मार्ग से बीजपुर आया हु। इसके पूर्व कोई भी गृहमंत्री…

Read More

आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

पुनर्वास केन्द्र बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद रायपुर, 22 मार्च 2025- बीजापुर जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र तेलंगाना के सीमा से लगे पामेड़ सहित पालागुड़ा, मारूड़बाका, भैरमगढ़ के 28 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत राजमिस्त्री एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदाय कराया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया।       इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेंद्र प्रधान को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 22 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के निवास पहुंचे और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी एक दूरदृष्टा राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Read More