CRIME NEWS : महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी जंगू राम नगेसिया कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

दूसरे ग्राम की एक महिला के यहां जाकर घटना को अंजाम दिया था आरोपी, मनोरा क्षेत्र के एक ग्राम की घटना. आरोपी जंगू राम नगेसिया उम्र 45 साल निवासी सोगड़ा चौकी मनोरा. के विरूद्ध चौकी मनोरा में बी.एन.एस. की धारा 64(1) का अपराध पंजीबद्ध. जशपुर/कुनकुरी. प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 38 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 28 मार्च 2025 को चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह घर-गृहस्थी का कार्य करती…

Read More

जशपुर शिक्षा विभाग ने दी तीन समर्पित सेवकों को भावभीनी विदाई, वर्षों की सेवा के लिए पेंशन आदेश के साथ किया सम्मानित

करन साय पैंकरा, दिनेश शर्मा और पूरन चंद सोनी को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई, शिक्षा विभाग ने सराहा उनका अनुकरणीय योगदान जशपुर, 29 मार्च 2025 : विकास खण्ड कांसाबेल के शिक्षा विभाग ने अपने तीन वरिष्ठ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सादर विदाई दी। वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले करन साय पैंकरा, दिनेश प्रसाद शर्मा एवं पूरन चंद सोनी को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल राम द्वारा पेंशन अदायगी आदेश प्रदान कर सम्मानित किया गया। माध्यमिक शाला कन्या पोंगरो के प्रधान पाठक श्री…

Read More

सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर की तस्वीर बदलने की पहल, 2.98 करोड़ से बनेगी चोंगरीबाहर-कोरंगा पक्की सड़क, मिलेगा सुगम आवागमन

जशपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के चोंगरीबाहर गड़ला चौक से कोरंगा पुल तक ढाई किलोमीटर मार्ग का सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्माण कार्य बरसात के दिनों में यातायात में हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।चोंगरीबाहर से कोरंगा पुल तक की सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों…

Read More

जशपुर के कांसाबेल में बिहान मार्ट का हुआ शुभारंभ, देशी जशपुरिहा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार और महिला समूहों को आजीविका का सशक्त मंच

जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार मार्गदर्शन में विगत दिवस 27 मार्च को कांसाबेल विकासखण्ड में छ.ग.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित तुर्केश्वर महादेव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा बिहान मार्ट का शुभारंभ किया गया। बिहान मार्ट का उद्देश्य जिले अंतर्गत समूह के द्वारा बनाये गए उत्पाद को इस मार्ट के माध्यम से लोगो तक देशी जशपुरिहा उत्पाद को पहुंचना और समूह को अपना उत्पाद बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री मिथलेश…

Read More

पानी के नीचे छिपा खतरा! जशपुर में भूजल प्रदूषण और बोरवेल धंसने की घटनाओं पर प्रशासन सख्त, शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

कलेक्टर की अध्यक्षता में भूजल प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन जशपुर जिले में वर्षा जल संचयन समय की आवश्यकता- डॉ.नायक जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिले में भूजल प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत के बैठक कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर ने भूजल से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की और विभिन्न विभागों के बीच समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने फ्लोराइड प्रदूषण और कई…

Read More

बिलासपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा : सरकंडा थाना क्षेत्र से अवैध नशीली दवाओं के साथ पकड़े गए आरोपी, खेल परिसर बना नशे का अड्डा,120 टेबलेट और 200 इंजेक्शन के साथ दो आरोपी युवक गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश.

खेल परिसर मैदान में नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए बैठे थे आरोपी. थाना-सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 483/2025, धारा-21, 22 एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज. नाम आरोपी – 01. नरेश उर्फ सूरज साहू पिता दादूराम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.. 02. सरोज उर्फ सूरज सोनी पिता मोहन लाल सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी अशोक विहार फेस 2, डबरीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.. बिलासपुर. 29 मार्च 2025 : मामले का विवरण इस प्रकार है कि…

Read More

जब उम्मीदें टूटने लगीं, तब सीएम कैंप कार्यालय बना सहारा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से संदीप का शव घर कर्नाटक से पहुंचा गृह ग्राम बाँसबहार तो परिजनों की आंखों में था आभार

समुद्र में डूब जाने से हुई थी संदीप की मौत, परिजनों ने सहायता के लिए सीएम कैंप कार्यालय से लगाई थी गुहार जशपुर, 29 मार्च 2025/ कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले के भटकल में दुर्घटना का शिकार हुए 36 वर्षिय संदीप साय पैंकरा का शव शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर गृह ग्राम बाँसबाहर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप साय पैंकरा अपने कुछ साथियों के साथ रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था। यहां उत्तर कन्नड़ा जिले के कारवार तहसील के भटकल में एक पानी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ : 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार

रायपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की जरूरतमंद बहनों को सौगातें भेंट कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए जिसमें लेडीज़ सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयां शामिल थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है। डॉ. सलीम राज ने बताया कि इसके…

Read More

छत्तीसगढ़ को मिली हाई वोल्टेज ऊर्जा ताकत : ट्रांसफॉर्मर चालू होते ही बढ़ी क्षमता, प्रदेश की ट्रांसमिशन क्षमता अब 3465 एमवीए, कुरूद बना गेम चेंजर.

थुहा (कुरूद) उपकेन्द्र में 315 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर ऊर्जीकृत होने से अंतर्राज्यीय पारेषण तंत्र के विस्तार में ऊंची छलांग नये ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से 400 केवी कुरूद (थुहा) उपकेन्द्र की कुल क्षमता अब 915 एमवीए हो गयी है एवं प्रदेश में ट्रांसमिशन कंपनी में 400 केवी उपकेन्द्र की क्षमता 3150 एमवीए से बढ़ कर 3465 एमवीए हो गई है. रायपुर. 29 मार्च 2025 :  अंतर्राज्यीय पारेषण प्रणाली के विस्तार के अभियान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को एक बड़ी उपलब्धि मिली जब थुहा (कुरूद) के 400 केवी उपकेंद्र…

Read More