समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री साय ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्होंने समाज में श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है। भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी भी गई है। श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमवीर सार्थक भागीदारी निभा…
Read MoreDay: September 16, 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनंत चतुर्दशी को शुभ दिन बताते हुए कहा, हिंदू और जैन धर्म में है इसका विशेष महत्व
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि सबके जीवन में सदा सुख समृद्धि और खुशहाली रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का दिन संपूर्ण कामना पूर्ति हेतु अति शुभ दिन माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरुप की पूजा की जाती है। हिन्दू और जैन धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। अनंत चतुर्दशी को दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का…
Read Moreपितृ पक्ष पर मुख्यमंत्री श्री साय का संदेश : पूर्वजों के आशीर्वाद के लिए श्राद्ध के साथ-साथ समाज सेवा भी जरूरी, वृक्षारोपण और गरीबों की मदद पर दिया जोर
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है कि पितर पक्ष में पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध और दान करते हैं। उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों का किया शुभारंभ : छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड करेगी स्थापित – राज्यपाल श्री डेका समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को भी दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे राज्यपाल रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल श्री…
Read Moreहिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में हुआ आंचलिक कवि सम्मेलन : शहर के व्यंग्यकार राजेन्द्र मौर्य की दो कविताओं का अनावरण एवं कहानी संग्रह ‘गौरैया’का हुआ विमोचन.
गौरैया पुस्तक में छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है, जो आरती राय की कलम का बेजोड़ नमूना प्रस्तुत करता है समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 16 सितंबर / कविता चौपाटी से के तत्वाधान में दिनांक 15 सितंबर 2024 को रिवर व्यू में तिरंगे झण्डे के नीचे एक आंचलिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अवसर था कविता चौपाटी से की 50 वीं कड़ी में शहर के व्यंग्यकार राजेन्द्र मौर्य की दो कविताओं का अनावरण एवं जनकपुर (मनेन्द्रगढ़) की कहानीकार आरती राय की कहानी संग्रह “गौरैया” के विमोचन का। श्री राजेन्द्र मौर्य की दो…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय चौथे ’ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो’ (री-इन्वेस्ट) में हुए शामिल, कहा- देश में 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने में छत्तीसगढ़ का भी होगा महत्वपूर्ण योगदान
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स समिट एंड एक्सपो (री-इंवेस्ट-24) का शुभारंभ किया। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में क्लीन और ग्रीन एनर्जी (Clean and green energy) के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को मंच से साझा किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन के महत्वाकांक्षी…
Read Moreगाँजा के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : दो आरोपियों को रंगे हाथ 02 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार.
एंड टू एंड इन्वेस्टीगेशन कर मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त अन्य आरोपियों पर भी की जा रही है कार्यवाही. थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 414/2024 धारा 20(बी) 29 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज नाम आरोपी – 01. प्रमोद कुमार श्रीवास पिता श्यामनंद श्रीवास उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सारधा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर, 02. जोयेश प्रकाश राय उर्फ राजा पिता स्व. अनील राय उम्र 20 वर्ष निवासी माँ भवानी नगर वार्ड 14 गली न. 03 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर. जप्ती मशरूका – आरोपी प्रमोद श्रीवास के कब्जे…
Read Moreहत्या के प्रयास के प्रकरण में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : भैंस चरा कर जंगल से लौट रही महिला पर प्राणघातक हमला करने का आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी की गई जप्त. थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 206/24 धारा 109 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 16 सितंबर / सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ में होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर के तेली बांधा परिसर रायपुर में सुबह 8 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। कार्यक्रम में स्वच्छता हेतु सामूहिक श्रम दान, स्वच्छता मैराथन का शुभारंभ, सफाई मित्रों का सम्मान, पी.पी.ई. कीट का वितरण, पक्षी संरक्षण जागरूक एवं वेस्ट टू बेस्ट के तहत गौरया कलाकृति का लोकार्पण, गांधी उद्यान में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण और स्वच्छता ही सेवा हेतु शपथ ग्रहण दिलाई…
Read Moreचौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले तीन जुआरियों को किया गया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा ग्राम राजपुर में आरोपी जुआरियों से नगदी ₹1140 एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 16 सितंबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत पुलिस चौकी करहीबाजार द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले असमाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 15 सितंबर 2024 को चौकी करहीबाजार पुलिस टीम द्वारा ग्राम राजपुर में जुआ खेलते तीन जुआरिओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से नगदी ₹1140 एवं 52 पत्ती ताश…
Read More