जनदर्शन में समस्याओं का हो रहा त्वरित निदान : मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए तत्काल 20 हजार रुपए सहायता राशि स्वीकृत कर सौंपा चेक

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है। मुख्यमंत्री आज रायपुर स्थित अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों से मिल रहे हैं और बारी-बारी से उनकी समस्याएं एवं जरूरतें सुन निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आस लेकर जनदर्शन पहुंची रायपुर के कोटा में रहने वाली श्रीमती किरण मिश्रा के लिए 20 हजार रुपए तत्काल मंजूर किए। इतना ही…

Read More

सागर को मिलेगा कृत्रिम हाथ, जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

करेंट लगने से काटना पड़ा था एक हाथ,  मुख्यमंत्री से साझा की थी अपनी समस्या समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितम्बर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सागर देवांगन को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन में सागर द्वारा अपनी समस्या साझा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उसके लिए कृत्रिम हाथ तैयार करवाने के निर्देश दिए। माना कैंप स्थित पीआरआरसी (Physical Referral Rehabilitation Centre) में सागर के हाथ का नाप लेकर कृत्रिम अंग तैयार किया जाएगा। दुर्ग के…

Read More

इलाज के लिए नियमित रूप से जाना पड़ता है अहमदाबाद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान, दिये 25 हज़ार रुपये का चेक

बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंता, एस्ट्रोफी ऑफ ब्लैडर से पीड़ित है 8 साल का बच्चा लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितंबर/ मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रायपुर के गुढ़ियारी के रमण मंदिर वार्ड से आए श्री रोशन साहू ने बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित हैl इसके इलाज के लिए वह हर जगह गए। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन उन्होंने…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : 94 प्रकरणों में वाहन चालकों से 114350/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल.

समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर,19 सितंबर / जिला सरगुजा में सुरक्षा की दृष्टि से सड़क दुर्घटना को कम करने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस अंबिकापुर द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिसमें दिनांक 15 सितंबर 2024 से 18 सितंबर 2024 तक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, अत्यधिक तेज गति, अमानक साइलेंसर उपयोग किए जाने, असंवैधानिक पार्किंग, ब्लैक फिल्म, ट्रिपल सवारी, बिना दस्तावेज, बिना नंबर प्लेट इत्यादि पर मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के…

Read More

अब दिव्यांग विवेक को मिला वॉकर का सहारा : जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग को दिए वॉकर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितंबर/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वॉकर भेंट किया। वॉकर पाकर विवेक खुश हैं कि अब उन्हे चलने-फिरने सुविधा होगी। उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है। दरअसल रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी विवेक शर्मा ने एक दुर्घटना में एक पैर खो दिया। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना…

Read More

जनदर्शन : आईटीआई की पढ़ाई कर रहे राजूराम वाचम को मुख्यमंत्री के हाथों मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

घर से हीरापुर आईटीआई जाने के लिए 11 किलोमीटर का सफर करते हैं राजू समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों बीजापुर के रहने वाले राजूराम वाचम को जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिली। वे कंप्यूटर ट्रेड में आईटीआई कर रहे हैं।  पोलियो के कारण चलने उन्हें दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री से मिल कर उनकी यह तकलीफ अब काफी हद तक आसान हो गई है। इससे राजू राम काफी खुश है। अब उनके लिए हीरापुर आईटीआई का 11 किलोमीटर का सफर आसान हो जाएगा। दरअसल राजूराम बीजापुर…

Read More

विशेष लेख : मजबूत हो रहे सड़क, शिक्षा,  इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य के चार पिलर, साय सरकार की दूरदर्शी सोच से मजबूत हुई ईज ऑफ़ लिविंग की अवधारणा

शासकीय विभागों और जनसरोकार से जुड़े कार्यों के डिजिटलाइजेशन से आई पारदर्शिता समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 सितम्बर / डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास की रफ़्तार नये कीर्तिमान भी स्थापित कर रही है जो राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की पहचान एक अलग मुकाम तक पहुंचा रही है| छत्तीसगढ़ के सड़क, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य के लिए केंद्र से छत्तीसगढ़ को 1171 करोड़ रूपए मिले हैं| छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार की पूंजीगत व्यय यानी कैपेक्स के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत टॉप-5 पर पहुँच गया है|…

Read More

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : पारिवारिक विवाद ने ली एक और जान….पति ने पत्नी को डंडे और रॉड से पीट-पीटकर मारा, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही हत्या के प्रकरण में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी एवं लोहे का रॉड जप्त. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 19 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17 सितंबर 2024 को प्रार्थी नेतराम कोरवा पिता मानस कोरवा निवासी मूर्ताडांड थाना बतौली ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थी का बेटा रामसाय ने उसकी बहू सुमित्रा के साथ घर के पारिवारिक विवाद को लेकर दिनांक 17…

Read More

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतबा में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 80 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितंबर/ अपने खून से किसी को नया जीवन देना एक महान कार्य माना जाता है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और इसके महत्व को समझाने एवं स्वास्थ्य केंद्रों में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  इसी कड़ी में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतबा मे आयोजित रक्तदान शिविर में मेडिकल टीम के द्वारा सम्पूर्ण जाँच के उपरान्त 80 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदातावों…

Read More

कण्डोरा में जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक स्थलों पर सफाई हेतु चलाया अभियान

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सभी सार्वजनिक स्थलों में की जा रही सफाई समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 सितम्बर/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर देश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कुनकुरी के ग्राम पंचायत कण्डोरा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ करने हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें सरपंच, पंचों एवं जनपद पंचायत कुनकुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलकांत श्रीवास एवं…

Read More