जरिया से ग्राम बमटेल तक स्वच्छता संदेश के साथ मैराथन दौड़ का किया आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, स्वच्छता मैराथन ने बिखेरा जागरूकता का प्रकाश

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 सितंबर/ स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत् विकास खंड मनोरा के ग्राम पंचायत जरिया से बमटेल ग्राम पंचायत भवन तक स्वच्छता मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शांति भगत जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शशिकला मिंज क्षेत्र के बीडीसी एवं चार ग्राम पंचायत के सरपंच की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप राठिया और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। स्वच्छता अभियान में लगभग 200 बालक बालिका प्रतिभागी…

Read More

बंद पड़े 54 बीएसएनएल मोबाइल टावर सुधारने विधायक रायमुनि भगत ने दिया पांच दिन का अल्टीमेटम

दो साल में काम पूरा ना होने पर बुरी तरह भड़की विधायक ने डीजीएम से की चर्चा, कहा- विभाग की लापरवाही सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की मेहनत पर फेर रहा है पानी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 सितंबर/ सिर्फ पाँच दिन का समय दे रही हूं,जशपुर विधान सभा क्षेत्र में स्वीकृत सभी 54 मोबाईल टॉवर शुरू हो जाने चाहिए,नहीं तो कार्यकर्ताओ के साथ यहीं धरने में बैठ जाउंगी। जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के अधिकारियो को यह चेतावनी दी है। दो साल पूर्व जिले…

Read More

ग्राम भेलवांडीह में खरसिया पुलिस की जुआ रेड कार्यवाही, जुआ खेलने वाले पाँच आरोपी गिरफ्तार !

आरोपियों के कब्जे से 10,050/- रुपये नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी की गई बरामद. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 21 सितंबर / खरसिया पुलिस ने ग्राम भेलवाड़ीह में जुआ खेलने के विरूद्ध छापेमारी कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से 10,050/- रुपये की नकदी व 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की। यह कार्यवाही थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई। आज दोपहर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भेलवांड़ीह स्थित पंचमुखी मंदिर के पास कुछ…

Read More

’मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन, रामेश्वर वैष्णव द्वारा रचित है पुस्तक

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 सितंबर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार रात रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार रामेश्वर दास वैष्णव द्वारा रचित पुस्तक ’मोदी है तो सम्भव है’ का विमोचन किया। विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के लेखक रामेश्वर दास वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। साथ ही देश के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। ऐसे में उन्होंने साहित्यिक रचना हेतु पुस्तक के लेखक…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान का सपना हुआ पूरा : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के आशियाने ने जीवन में लाई खुशहाली

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 सितम्बर/ जिला मुख्यालय कबीरधाम से 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पोलमी के निवासी बाबूलाल के जीवन में एक नया अध्याय तब शुरू हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर मिला। बाबूलाल, जो पहले कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे, बारिश के मौसम में परेशानियों का सामना करते थे। उनका पुराना घर कमजोर था, दीवारों में दरारें थीं, और छत से पानी टपकता था। हर बार मानसून का आना उनके लिए चिंता का सबब होता था। बाबूलाल की…

Read More

छत्तीसगढ़: आयुष्मान भारत योजना से हुआ चमत्कार, ग्रामीण इलाकों में बढ़े संस्थागत प्रसव, करहीबाजार में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सफलता, प्रसव दर में हुआ पांच गुना इजाफा

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,  22 सितंबर/ मुंख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष प्रयासों से स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव में बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। बलौदाबाजार भाटापारा विकासखंड के ग्राम पंचायत करहीबाजार मंा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक 129 प्रसव हुए हैं जो औसतन 16 प्रतिमाह है। जबकि लक्ष्य 3 प्रतिमाह का है। इस तरह करहीबाजार स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह लक्ष्य से पाँच गुना अधिक प्रसव हो रहा है। जो…

Read More

छत्तीसगढ़ में असमान बारिश : बीजापुर में सबसे अधिक, बेमेतरा में सबसे कम

राज्य में अब तक 1099.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 सितम्बर/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1099.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 22 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2314.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 570.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर में पोषण अभियान जोरों पर, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का आयोजन, पोषण जागरूकता अभियान को मिला नया आयाम

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पोषण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार उत्साह से मनाया जा रहा है। पालक भी अपने बच्चों के वजन, लम्बाई, उम्र के हिसाब से कितना है। पोषण अभियान के दौरान बच्चों के पालकों में भी जागरुकता देखा जा रहा है।‌ महिला बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा पोष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ गर्भवती माताओं की गोद भराई भी की जा रही है। फरसाबहार…

Read More

जशपुर के स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता : स्वास्थ्य विभाग और रेड क्रॉस का संयुक्त प्रयास, बिमड़ा और बगीचा में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने किया प्लास्टिक एकत्रण

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 सितंबर/ जिले के स्कूलों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को मिल रही है जोरदार सफलता। विगत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा में मनाए गए स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को हाथ धोने और साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी कड़ी में, रेड क्रॉस के छात्रों ने बगीचा विकास खंड के संस्कृति महाविद्यालय में प्लास्टिक एकत्रित कर और परिसर की साफ-सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूलों में बच्चों को…

Read More