समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में आयुष्मान पखवाड़ा चलाकर लोगों का कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के ग्राम भागलपुर के नागरिकों को आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी दी गई और उसके लाभ के बारे में बताया गया। मौके पर ही 12 लोगों का कार्ड बनाकर दिया गया है।
Read MoreDay: September 25, 2024
झारखंड में परिवर्तन की बेला है, झारखंड के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रहे, अभी जमानत पर हैं, ये प्रदेश का दुर्भाग्य – सीएम विष्णु देव साय झारखंड के कुरडेग में विशाल परिवर्तन यात्रा सभा को किया संबोधित
जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने झारखंड को लूटा, पार की भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा समदर्शी न्यूज़ कुरडेग/रायपुर, 25 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज झारखंड के कुरडेग में विशाल परिवर्तन यात्रा सभा को संबोधित किया। भारी बारिश के बीच सभा करने पहुंचे सीएम साय ने जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया। बारिश के बीच श्री साय को सुनने लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री साय के भाषण को सुना और झारखंड में परिवर्तन की हुंकार भरी। श्री साय ने…
Read Moreराज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअल समीक्षा बैठक : एडीजी श्री प्रदीप गुप्ता ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देश.
“गुड सेमेरिटन” (अच्छे नागरिक) को प्रोत्साहित करने और सड़क किनारे होटल, ढाबा, और पान ठेला संचालकों को “सड़क सुरक्षा मितान” के रूप में गठित करने पर दिया गया जोर. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 सितंबर / सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और प्रभावी कार्यवाही के संदर्भ में श्री प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 25 सितंबर 2024 को वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में श्री संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक की उपस्थिति में सभी जिलों के यातायात प्रभारी और पर्यवेक्षक अधिकारियों ने भाग लिया।…
Read Moreविशेष लेख : देश में सबसे कम बेरोज़गारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ ने पाया स्थान, उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 सितंबर/ छत्तीसगढ़ राज्य ने रोजगार सृजन के मामले में देश भर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी Periodic Labour Force Survey (PLFS) की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। राज्य में चल रहे रोजगार सृजन और विकास प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ अब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ चुका है, जो बेरोजगारी दर के मामले में राज्य की बड़ी सफलता को दर्शाता है। ग़ौरतलब है…
Read Moreघरघोड़ा में लूट की वारदात : ट्रेलर चालक से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, रकम बरामद, भेजा गया न्यायालय में रिमांड पर.
थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 283/2024 के तहत धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध कर प्रारंभ की गई थी जांच. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 25 सितंबर / कल थाना घरघोड़ा में एक लूट की वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें ट्रेलर वाहन चालक दीपक कुमार विश्वकर्मा, पिता विनोद विश्वकर्मा, निवासी दुवाठ, थाना डुमरिया, जिला गया (बिहार) ने जानकारी दी थी कि दिनांक 23 सितंबर 2024 को वह एम.एल.पी.एल. कंपनी रायगढ़ के ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी-11-बी.एम.-5410 का चालक था। वह बरौद माइन से कोयला लोड…
Read Moreछत्तीसगढ़ में औसत से अधिक बारिश: कृषि के लिए फायदेमंद
राज्य में अब तक 1121.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 सितम्बर/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1121.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 25 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2339.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 596.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी…
Read Moreसर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन : वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा बिलासपुर, विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आयोजित हुई एक संयुक्त बैठक.
इस सामाजिक आयोजन को ब्राह्मण समाज के हित में सार्थक एवं सराहनीय बताते हुए की गई अधिक से अधिक समर्थन देते हुए बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने की अपील. समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 25 सितंबर / वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरशन एवं सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 1 दिसंबर 2024 को रायपुर में होने वाले सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन के सिलसिले में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा के साथ एक प्रतिनिधि मंडल सभी जिलों में दौरा कर आयोजन को सफल बनाने…
Read Moreजशपुर : पहाड़ी कोरवा महिला मनकुवारी ने बदली अपनी किस्मत, बिहान योजना से मिली आर्थिक स्वावलंबन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायता से कृषि के साथ अन्य स्त्रोतों से भी कर रही आय अर्जन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 सितम्बर/ जीवन के कठिन रास्तों पर जो हर कदम पर साथ दे ऐसा साथी मिल जाये तो जीवन सुखमय हो जाता है ऐसे ही मनकुवारी के लिये कठिन जीवन का साथी बनी बिहान योजना। बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुटमा में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से संबंध रखने वाली मनकुवारी बाई अपना जीवन अपनी सीमित आय के साथ आभावों में व्यतीत कर रही थी। अपनी…
Read Moreजशपुर में बारिश ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड: कुनकुरी तहसील में सबसे अधिक वर्षा
जिले में 01 जून से अब तक 957.9 मिमी वर्षा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 सितम्बर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 957.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 1007.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 3.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 829.9 मिमी, मनोरा में 1324.1 मिमी, कुनकुरी में 1325.9 मिमी, दुलदुला में 888.8 मिमी, फरसाबहार में…
Read Moreप्राकृतिक आपदा में जनहानि : दुलदुला तहसील में आकाशीय बिजली से हुई मौत, प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम वासुदेवपुर निवासी बसमेत बाई का आकाशीय बिजली गाज से 03 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र अनिन्द कुमार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More