रायगढ़ डिपो में आग पर पाया काबू, उपकरणों को बचाया गया सुरक्षित. रायपुर/रायगढ़. 18 मार्च 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्रीय भंडार रायगढ़ में आग लग गई, जिसे त्वरित गति से काबू कर लिया गया। इसमें कर्मचारियों-अधिकारियों की सक्रियता व सूझबूझ से बड़े नुकसान से बचा जा सका। क्षेत्रीय मुख्य अभियंता श्री पीवी सजीव ने बताया कि दिनांक 17 मार्च की सुबह 9:45 बजे कार्यालय भवन के बगल में बाउंड्रीवाल के पीछे आग लगी थी, जिसे बाहरी व्यक्तियों के द्वारा देखा गया था। जिसकी सूचना सुरक्षा सैनिकों…
Read MoreMonth: March 2025
मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा पर कांग्रेस का हमला – ‘भाजपा प्रवक्ताओं का हक छीनकर बने हैं सलाहकार’
राहुल गांधी के संबंध में बयान देने से पहले पंकज झा अपना राजनैतिक कद देख ले – सुरेन्द्र वर्मा रायपुर/17 मार्च 2025। मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा द्वारा दिये गये बयान का प्रतिकार करते हुये प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदर्भ में बयान देने के पहले पंकज झा अपनी राजनैतिक हैसियत का स्वंय आंकलन कर ले। पंकज झा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चिंता करने के बजाय आत्म अवलोकन करें। उन्होंने खुद कितने प्रतिभाशाली भाजपा कार्यकर्ताओं का हक मारकर मुख्यमंत्री के सलाहकार की…
Read Moreसरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई : खुलेआम चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार, युवक चाकू सहित पकड़ाया, पुलिस ने न्यायालय में किया गया पेश.
थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमाँक – 433/2025, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध. नाम आरोपी – अर्जून राजपूत उर्फ पंगा पिता प्रमोद राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 1, अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बिलासपुर. 17 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक…
Read Moreछत्तीसगढ़ कांग्रेस का BJP पर हमला – ‘आरक्षण विरोधी है भाजपा, आदिवासियों और पिछड़ों के हक़ पर डाल रही डाका’
छत्तीसगढ़ में भी भाजपा के सामाजिक न्याय विरोधी चरित्र के कारण आरक्षण बिल राजभवन में बंधक है – दीपक बैज रायपुर/17 मार्च 2025। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा ठेको मे किये गए आरक्षण के प्रावधान पर भाजपा नेताओं की आपत्ति भाजपा के सामाजिक न्याय विरोधी चरित्र को प्रदर्शित करता है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की कर्नाटका सरकार राज्य की सामाजिक परिस्थिति के अनुसार वहां के एससी, एसटी, ओबीसी तथा मायनेरिटी समाज के लोगो को विकास की मुख्य धारा मे बराबरी का अवसर देने के लिए सरकारी…
Read Moreशराबबंदी पर यू-टर्न! साय सरकार 67 नई शराब दुकानें खोलने की तैयारी में – कांग्रेस का हमला
5 साल तक शराबबंदी की दुहाई देने वाली भाजपा बताये राज्य में पूर्ण शराबबंदी कब लागू होगी? रायपुर/17 मार्च 2025। शराब की काली कमाई के लिए साय सरकार राज्य में 67 नई शराब दुकानें खोलने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है लगातार सरकार शराब की खपत बढ़ाने के प्रयास में लगी है। मंत्रिमंडल ने विदेशी शराब पर लगने वाले अतिरिक्त टैक्स 9.5 प्रतिशत को कम कर दिया। शराब की बिक्री बढ़ाने के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात, बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में, विकास और पर्यटन पर गृहमंत्री से हुई चर्चा
नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा रायपुर 17 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास…
Read Moreबड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर – बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
28 लाख के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई रायपुर, 17 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में 28 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 नक्सलियों के सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने सुरक्षाबलों के मनोबल को लगातार ऊंचा बनाए रखने और बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास पर हुई बड़ी चर्चा!
रायपुर, 17 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सांसद महेश कश्यप, श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया और केंद्र सरकार से जुड़ी आवश्यक पहल को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय, और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।
Read Moreआस्था पर डाका : मंदिर में घुसकर चुराई दानपेटी, पुलिस ने शातिर चोर को रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर मशरूका सहित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर किया गया न्यायालय में पेश.
चोरी गई दानपेटी सहित दान पेटी में रखे नगदी रकम 8000/- रूपये बरामद. थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 430/2025, धारा – 331(4), 305(4)बी, बीएनएस का अपराध दर्ज. नाम आरोपी – साहिल प्रजापति पिता तिहरा प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर फेस 2, शुलभ के पास थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.). बिलासपुर.17 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया सुधा साहू निवासी अशोक विहार फेस 2 की दिनांक 16 मार्च…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध!
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा शिविर का शुभारंभ रायपुर, 17 मार्च, 2025/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 मार्च से किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में किया जाएगा। यह शिविर 18 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं में भेषज रोग (मेडिसिन…
Read More