प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों के साथ सुनी मन की बात समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 29 सितंबर / ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परम्पराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामर्थ्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज…

Read More

विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम : साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय – डीएसपी अभिनव उपाध्याय

अडाणी पावर लिमिटेड में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने साइबर सुरक्षा पर अधिकारी, कर्मचारियों को किया जागरूक. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 28 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिदिन सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत स्थापित अडाणी पावर लिमिटेड में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी…

Read More

जशपुर : रिटायर्ड टीचर से लाखों की ठगी, जशपुर पुलिस ने फरार आरोपी सुशांत सेठी को ओडिशा से दबोचा, पार्टनर एवं सहयोगी अब भी है फरार पतासाजी जारी…. जाने ठगों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम…

सेवानिवृत शिक्षक को केला-पपीता का पौधा कम कीमत में देने का लालच देकर पंजीयन, बीमा करने एवं JCB से खुदाई के नाम पर कुल 11,36,000 /- रू (ग्यारह लाख छत्तीस हजार रुपये) ठगी किया गया था, जशपुर पुलिस द्वारा तत्परता से ठगी का 02 लाख रुपये को होल्ड कराया है, आरोपी सुशांत सेठी उम्र 53 वर्ष निवासी कानापुर थाना राजकनिका जिला केंदरापाड़ा (ओडिसा) के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्र. 334/2023 धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. दर्ज। समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया…

Read More

विष्णु के सुशासन में महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। ये कहना है मनोरा विकास खंड के ग्राम सुगना निवासी श्रीमती अनीशा बाई का मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने 1000 रुपया मिल रहा है। इस पैसे से वे अपनी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने में खर्च करती हैं। “महतारी वंदन योजना” का लाभ उठाकर अपने खर्चे खुद उठा पा रही हैं। योजना महिलाओं सशक्तिकरण के लिए एक अच्छा कदम है।

Read More

जशपुर : स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बड़ा कदम, CHMO ने फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, डाक्टरों को अपने मुख्यालय में रहने के दिए सख्त निर्देश

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा द्वारा जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है। विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विभागीय विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ कार्यक्रमों का समीक्षा…

Read More

बिलासपुर में गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अलर्ट : गुण्डे बदमाशों की गतिविधियों पर सतर्क निगाह

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 28 सितंबर/ जिले की शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा पूर्व एवं वर्तमान में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की गुण्डा लिस्ट तैयार कराई गई है। जिले में अब तक 375 गुण्डे बदमाशों को सूचीबद्ध किया गया है तथा बदमाशों की प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है। इसके साथ ही 130 अभ्यस्त अपराधियों का इतिहास तैयार कर आपराधिक चरित्रावली एवं वर्गीकृत 12 गिरोहों की गेंग हिस्ट्रीशीट तैयार की गई। इन चिन्हित बदमाशों पर पुलिस के द्वारा कड़ाई से कार्यवाही की…

Read More

अवैध रूप से मवेशियों को 407 वाहन में भरकर ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांण्ड पर जेल.

आरोपी वाहन चालक लवन में झालर लाइट खंभा एवं एक कार को एक्सीडेंट करते हुए मवेशियों सहित 407 वाहन को मौके पर छोड़कर हो गया था फरार. थाना लवन पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के साथ-सांथ, जप्तशुदा वाहन को राजसात करने की कार्यवाही भी की जा रही है. समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 28 सितंबर / प्रार्थी कृष्णकांत निवासी वार्ड क्रमांक 10 न.पं. लवन द्वारा थाना लवन में दिनांक 17 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वाहन टाटा 407 क्रमांक CG 04 NF 1312 के आरोपी…

Read More

अपराधियों से सांठगांठ करने वाले पुलिसकर्मी को मिली सजा, विभागीय जांच में पाया गया दोषी, किया गया सेवा से बर्खास्त

पुलिस सेवा शर्तों के विपरीत आचरण पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा आरक्षक को सेवा से किया पृथक  समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 28 सितंबर/ पुलिस बल के सदस्यों की आपराधिक संलिप्तता को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अत्यन्त गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस विभाग का मुख्य कार्य अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखकर आमजन को भय मुक्त वातावरण प्रदान करते हुये शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही उच्च स्तरीय आचरण एवं असंदिग्ध निष्ठा प्रदर्शित करना भी अपरिहार्य है। आरक्षक 1482 बी. अनिल राव की…

Read More

महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता : रायगढ़ महिला सेल का खरसिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल मुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.

विद्यार्थियों को साइबर खतरों से बचाव और अभिव्यक्ति ऐप, डॉयल 112 के उपयोग के बारे में भी दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 28 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी अनामिका जैन के मार्गदर्शन पर महिला सेल, रायगढ़ की टीम द्वारा खरसिया तहसील के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, मुरा में महिला और बच्चों की सुरक्षा पर आधारित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अपराधों से सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। सहायक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 सितम्बर को मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल, रात में जाएंगे नई दिल्ली

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 सितम्बर/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रात 9.20 बजे नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के राठौर चौक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर सिविल लाईन स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More