राशनकार्डों के ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 सितम्बर : हितग्राही पास के किसी भी उचित मूल्य दुकान में जाकर करा सकते हैं ई-केवाईसी.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 24 सितम्बर / खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत् प्रचलित राशनकार्डों के ई-केवाईसी की तिथि 30 सितम्बर 2024 तक निर्धारित है। जिले में कुल 2 लाख 51 हजार 203 राशन कार्ड प्रचलन में है। जिसमें कुल 9 लाख 06 हजार 624 सदस्य है। जिसमें से 7 लाख 18 हजार 573 सदस्य का ई-केवाईसी किया जा चुका है। शेष राशन कार्ड हितग्राहियों की ई-केवाईसी सुविधा हेतु संबंधित उचित मूल्य दुकान में जाने आवश्यकता नहीं है। पास के किसी भी उचित मूल्य दुकान में…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 944.3 मिमी वर्षा की गई दर्ज, सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 24 सितम्बर / जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 944.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 1003.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 3.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 802.9 मिमी, मनोरा में 1312.4 मिमी, कुनकुरी में 1284.5 मिमी, दुलदुला में 882.8 मिमी, फरसाबहार में 581.8 मिमी, बगीचा में 1146.3 मिमी, कांसाबेल में 796.3…

Read More

सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ.

सुखनाथ का हुआ निःशुल्क ईलाज, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ जशपुर 24 सितम्बर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल में निवासरत् लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभ पहुँच रहा है। इसी योजना के अंतर्गत ग्राम खोंगा निवासी सुखनाथ राम का आयुष्मान कार्ड से मुफ्त ईलाज हुआ। अब सुखनाथ राम पूरी तरह स्वस्थ हैं। हितग्राही सुखनाथ ने बताया कि एक दिन इनके पेट में तेज दर्द उठा। डॉक्टरों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी आँतों में समस्या…

Read More

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु चार लाख की राशि स्वीकृत !

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितम्बर / कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बहनाटांगर निवासी नुवेल केरकेट्टा की नहर के पानी में डुबने से 28 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक की निकटतम वारिस उनकी पत्नी फिलिस्ता केरकेट्टा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुजुर्गों की सेहत का रख रहे हैं  विशेष ध्यान : लोदाम में लगा बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितम्बर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया और परामर्श दिया गया। इस दौरान शिविर में बुजुर्गों की एनीमिया जांच, शुगर जांच, खून जांच सहित अन्य जांच की गई। इसके साथ ही लोदाम के स्कूली बच्चों को पोषण आहार की जानकारी दी गई और हिमोग्लोबिन की  जांच की गई।

Read More

छत्तीसगढ़ में अब तक भाजपा ने बनाए 19 लाख सदस्य : सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा – 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 सदस्य बनाए जाएंगे

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी मंत्री, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी 5 से 7 घंटे 25 को रहेंगे बूथ पर, मिलेंगे लोगों से, भोजन भी वहीं उन्हीं के साथ करेंगे समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितंबर/ भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान में समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करते हुए अच्छी सफलता हासिल की है। श्री सिंहदेव ने कहा कि अब तक प्रदेश में 19 लाख…

Read More

सर्व समाज द्वारा आयोजित भाजपा का सदस्यता अभियान में देखने को मिला भारी उत्साह : छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) एवं कई सामाजिक संगठन के लोग हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष के सामने सर्व समाज के 1500 व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितंबर/ सोमवार को पं. दीनद‌याल उपाध्याय आडीटोरियम साइंस कालेज परिसर रायपुर में सर्वसमाज द्वारा भा.ज.पा. का सदस्यता अभियान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गया था जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण देव जी, संगठन महामंत्री पवन साय जी, सांसद- श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, राजस्व मंत्री टँकराम वर्मा महामंत्री- संजय श्रीवास्तव सदस्यता अभियान प्रभारी- अनुराग सिंहदेव , भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल जिलाध्यक्ष- जयंती भाई पटेल, किशोर महानंद अमित साहू के सम्मुख सर्व…

Read More

10 वीं सीपीए इंडिया रीजन कांफ्रेंस को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया संबोधित : छत्तीसगढ़ विधानसभा के महत्वपूर्ण निर्णयों का भी किया उल्लेख.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के साथ ही पूरे देश से आये विधायिका के अध्यक्षों के सामने रखे अपने विचार. सतत् और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका विषय पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन को मिली सराहना. समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली, 23 सितम्बर / छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित 10 वीं सीपीए इंडिया रीजन कांफ्रेंस (दसवें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की बैठक) में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, उन्होंने “सतत् और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका”…

Read More

मोदी सरकार ने बेचा छत्तीसगढ़ का एक और सार्वजनिक उपक्रम, फेरो स्क्रैप निगम लि. की भिलाई यूनिट को मोदी सरकार ने बेच दिया, छत्तीसगढ़ के संसाधनों और सरकारी उपक्रमों पर भाजपा सरकार की बुरी नजर – सुरेंद्र वर्मा

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितंबर/ फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के भिलाई यूनिट को बेचे जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज़ करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की बुरी नीयत छत्तीसगढ़ के संसाधन और सार्वजनिक उपक्रमों पर है। भाजपा के तमाम नेता और केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ आकर कहते हैं कि छत्तीसगढ़ के सरकारी संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम बेचे नहीं जाएंगे लेकिन सच्चाई इससे विपरीत है। पिछले हफ्ते ही निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग “दीपम“ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल…

Read More

लोरमी में बैगा दंपत्ति की हत्या से आदिवासी समाज में भय, राज्य में रोज हो रही हत्याओं से आम आदमी दहशत में, कितनी मौतों के बाद भाजपा सरकार की नींद टूटेगी – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितंबर/ लोरमी में बैगा जनजाति के पति-पत्नी की लाश पाये जाने पर गहरा दुख और आक्रोश प्रकट करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कितनी मौतों के बाद भाजपा सरकार नींद से जागेगी। प्रदेश में कोई भी आदमी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। राजधानी के मरीन ड्राइव में एक व्यक्ति की फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दिया गया। यह व्यक्ति अंबिकापुर से रायपुर आया था। इसके पहले यहीं पर एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। सीतापुर में आदिवासी…

Read More